Author: faridabadnews24

गुजरात के अहमदाबाद में बने दुनिया का सबसे बड़ा क्रिकेट स्टेडियम का उद्घाटन 24 फरवरी 2020 को देश के राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने किया। इस स्टेडियम का नाम अभी तक सरदार पटेल क्रिकेट स्टेडियम था, लेकिन जैसे ही राष्ट्रपति कोविंद ने रोमेट का बटन दबाकर डिजिटली इस स्टेडियम का उद्घाटन हुआ तो सभी हैरान रह गए, क्योंकि इस स्टेडियम का नाम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम पर रखा गया है। अभी तक सरदार पटेल स्टेडियम के नाम से जाने-जाने वाले इस स्टेडियम का नाम उद्घाटन से ठीक पहले बदल दिया गया है। अब दुनिया के सबसे बड़े…

Read More

पिछले कुछ दिनों से लगातार पेट्रोल-डीजल की कीमते भी बढ़ती जा रही है। बढ़ती हुई महंगी से आम लोगों को काफी परेशानियों को सामना करना पड़ा रहा है। इसी बीच आम आदमी को एक और बड़ा झटका लगा है। बता दें कि तेल कंपनियों ने एक बार फिर से एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में इजाफा कर दिया है। घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में एक बार फिर से बढ़ोत्तरी की गई है। जिसके बाद बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के एलपीजी सिलेंडर की कीमत 769 रुपये से बढ़कर 794 रुपये हो गई है। बढ़े हुए दाम आज 25 फरवरी…

Read More

कोरोना काल से बंद पड़ी ट्रेनों को अब रेलवे विभाग ने धीरे-धीरे पटरी पर लाना शुरू कर दिया है। इसी बीच वेस्टर्न रेलवे ने 11 नई स्पेशल ट्रेनों को चलाने का फैसला किया है। वेस्टर्न रेलवे ने एक ट्वीट कर बताया कि यात्रियों की सुविधा के लिए जल्दी ही इन ट्रेनों को शुरू किया जाएगा। लेकिन रेलवे ने साफ कि यात्रियों को कोरोना से जुड़ी गाइडलाइन का पालन भी करना होगा। आइए जानते हैं इन 11 स्पेशल ट्रेनों के बारे में। ■ 09009/09010 मुंबई सेंट्रल नई दिल्ली दुरंतो सुपरफास्ट स्पेशल यह ट्रेन हफ्ते में दो दिन चलेगी। 09009 सोमवार और…

Read More

एक बार फिर से हरियाणा के उपमुख्यमत्री दुष्यंत चौटाला को टेबल टेनिस फेडरेशन ऑफ इंडिया (टीटीएफआई) का अध्यक्ष चुना गया हैं। बुधवार को पंचकुला में हुई टीटीएफआई की 84वीं सालाना बैठक में यह चुनाव संपन्न हुआ, जिसमें सर्वसम्मति से दुष्यंत चौटाला को इस फेडरेशन का दोबारा अध्यक्ष चुना गया। बैठक में चार वर्ष के लिए फेडरेशन की पूरी बॉडी का चुनाव हुआ, जिसमें डॉ. प्रेम वर्मा को कार्यकारी अध्यक्ष, धनराज चौधरी को सीईओ, एमपी सिंह को सलाहकार, अरुण बनर्जी को सेक्रेटरी जनरल तथा गुरप्रीत सिंह को फेडरेशन का कोषाध्यक्ष चुना गया। टीटीएफआई अध्यक्ष की दोबारा जिम्मेदारी मिलने के बाद…

Read More

हरियाणा में 106 नई ग्राम पंचायतों के गठन के साथ ही पंचायत चुनाव का रास्ता भी साफ हो गया है। नई पंचायतों को लेकर वार्डबंदी का काम अटका हुआ था,जिसके कारण समय पर चुनाव नहीं हो पा रहे थे। अब पंचायत विभाग की ओर से वार्डबंदी का कार्य शुरू किया जाएगा, जिसे आगामी 20 से 25 दिन में पूरा कर लिया जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद चुनाव की सभी तैयारियां पूरी होने में करीब दो माह का समय लगेगा। इसके बाद सरकार के ऊपर है कि कब तक पंचायत चुनाव करवाती है। हालांकि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अलावा…

Read More

कोरोना वैक्सीनेशन को लेकर भारत सरकार ने बुधवार को बड़ा ऐलान किया है। देश में 1 मार्च से 60 साल से अधिक उम्र वाले लोगों को वैक्सीन देना शुरू कर दिया जाएगा। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने बुधवार को कैबिनेट के फैसलों की जानकारी देते हुए इसका ऐलान किया। प्रकाश जावड़ेकर के मुताबिक, 1 मार्च से ही 45 साल से अधिक उम्र वाले उन लोगों को वैक्सीन दी जाएगी जिन्हें कोई गंभीर बीमारी है। देश के जिन 10 हजार सरकारी सेंटर्स पर लोग वैक्सीन लगवाने जाएंगे, उन्हें टीका मुफ्त लगाया जाएगा। प्रकाश जावड़ेकर ने बताया कि जो लोग प्राइवेट…

Read More

सोनीपत में एक बार फिर आग ने अपना तांडव दिखाया है। बता दें कि यहां कुंडली औद्योगिक क्षेत्र में देर रात पंखा बनाने की फैक्ट्री में शार्ट-सर्किट से आग लग गई। हादसे के समय फैक्ट्री में काम चल रहा था। आग लगने से मजदूरों में भगदड़ मच गई। इस दौरान बेसमेंट में आग से झुलसकर व दम घुटने से दो मजदूरों की मौत हो गई। आग पर फायर ब्रिगेड की नौ गाड़ियों ने तीन घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया। साथी श्रमिकों ने दोनों शवों बाहर निकाले। पुलिस फैक्ट्री मालिक के आने का इंतजार कर रही है। मालिक…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने अधिकारियों को शिक्षा का एक ऐसा सिस्टम विकसित करने के निर्देश दिए हैं जिसके तहत बच्चों को ‘के.जी. टू पी.जी.’ शिक्षा एक ही संस्थान में मुहैया करवाई जा सके। उन्होंने दो ऐसे विश्वविद्यालय चिन्हित करने को कहा है जहां शुरू में यह सिस्टम लागू किया जा सके। वे बुधवार को राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद, जिला शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों और खंड शैक्षिक एवं प्रशिक्षण संस्थानों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक में हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवरपाल भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निजी…

Read More

राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम लिमिटेड की 5 अलग-अलग बिजली कंपनियों ने जूनियर असिस्टेंट, असिस्टेंट पर्सनल ऑफिसर, जूनियर लीगल ऑफीसर, स्टेनोग्राफर व अन्य पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. कुल 1295 पदों पर भर्तियां होंगी. जिसके लिए इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं. आपको बता दें की इन भर्तियों के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2021 है. महत्वपूर्ण तारीखें नोटिफिकेशन जारी होने की तारीख: 22 फरवरी 2021 ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 2 मार्च 2021 ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तारीख: 23 मार्च 2021 राजस्थान की इन पांच बिजली कंपनियों में…

Read More

फरीदाबाद : हरियाणा अभिभावक एकता मंच ने स्कूल प्रबंधकों पर गैरकानूनी फीस को लेकर छात्र व अभिभावकों को हरासमेंट करने का आरोप लगाया है। मंच ने इसकी शिकायत चेयरमैन राष्ट्रीय बाल संरक्षण व अधिकार आयोग एनसीपीआरसी से करके दोषी स्कूलों के खिलाफ दंडात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। मंच का कहना है कि राष्ट्रीय बाल संरक्षण व अधिकार आयोग की गाइडलाइन में कहा गया है कि फीस को लेकर बच्चों को हरासेटमेंट करना, उनकी ऑनलाइन क्लास रोकना,परीक्षा में न बैठने देना, प्रमोट न करना और गैरकानूनी फीस वसूलना एक कानूनन अपराध है। मंच का आरोप है कि स्कूल प्रबंधक…

Read More