फरीदाबाद : चीन के वुहान शहर से शुरू हुए कोरोना वायरस के संक्रमण ने पूरी दुनिया को हिला कर रख दिया। विश्व स्वास्थ्य संगठन द्वारा कोरोना वायरस को पैनडेमिक यानी महामारी घोषित करने के बाद दुनियाभर के वैज्ञानिक इसके खात्मे के लिए दवा खोजने में जुट गए। कोरोना नाम की इस महामारी से निजात पाने के लिए पूरे भारत में भी 16 जनवरी शनिवार से कोरोना वैक्सीन लगनी शुरू हो गई है। जिसके अंतर्गत कोविड अनलॉक में लोगो कोरोना के प्रति और भारतीय कोविड वैक्सीन के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से जज्बा फाउंडेशन, संभार्य फाउंडेशन, और सोनू नव चेतना…
Author: faridabadnews24
कोलकाता : कोकीन रखने के आरोप में गिरफ्तार भाजपा की युवा शाखा की नेता पामेला गोस्वामी ने बृहस्पतिवार को दावा किया कि पार्टी नेता राकेश सिंह ने उन्हें फंसाने की साजिश रची थी। गोस्वामी ने संवाददाताओं को बताया कि सिंह ने उनकी कार में प्रतिबंधित पदार्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी जिसे बाद में पुलिस ने जब्त कर लिया था। गोस्वामी को मादक पदार्थ जब्ती मामले के सिलसिले में अदालत में पेश किया गया। भाजपा की प्रदेश समिति के सदस्य सिंह को पुलिस ने मंगलवार को मादक पदार्थ जब्ती मामले में उनकी कथित संलिप्तता के लिए गिरफ्तार किया था।…
फरीदाबाद:हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा जी पदम भूषण नासवा (एसडीओ, फरीदाबाद नगर निगम) एवं पार्षद मनोज नासवा के पिताजी श्री छबीलदास नासवा जी के देहांत पर शोक प्रकट करने उनके एनआईटी–2 स्थित निवास पहुँचे और दुःख संतप्त परिवार को सांत्वना दी उन्होंने कहा कि स्वर्गीय श्री छबील दास नासवा जी का सामाजिक कार्य में अहम योगदान रहा और उन्होंने समाज की भलाई के लिए जीवन भर बेहतर कार्य किए।हरियाणा के कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा, बिल्लू पहलवान निवासी कुम्हारवाड़ा के चाचा के लड़के श्री प्रकाश के देहांत पर शोक प्रकट करने पहुंचे इसके अलावा वही कुम्हारवाड़ा में श्री गंगा दान की धर्मपत्नी के निधन पर भी शोक प्रकट किया, इसके अलावा कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा फरीदाबाद नगर निगम के पूर्व पार्षद ऋषि चौधरी के भाई के निधन पर संजय कॉलोनी उनके निवास पर शोक प्रकट करने पहुँचे और दुःख संतप्त परिवार को सांत्वना दी।इस मौके पर उनके साथ पारस जैन, बृजलाल शर्मा भी मौजूद रहे।
फरीदाबाद : बीट पुलिसिंग के चलते जनता और पुलिस के बीच खास बॉन्डिंग बनकर सामने आई है। जिसका असर क्राइम रेट को गिराने में खासा पड़ा है। अब शहर में अवैध रूप से शराब बिकने में गिरावट देखने को मिली है। वहीं एनआईटी क्षेत्र में कई जगह अवैध रूप से नशे के लिए गांजा व अफीम बिकने पर भी काफी हद तक रोक लग सकी है। डे-नाईट पेट्रोलिंग से अपराधियों में खौफ पुलिस की डे और नाईट पेट्रोलिंग और कंट्रोल रूम में 24 घंटे एसीपी रैंक के अधिकारी की मोनिटरिंग से शहर के क्राइम ग्राफ को गिराने में बहुत मदद…
फरीदाबाद : शहर को अब डंपिग साइट की जरूरत नहीं है। जिस वार्ड से कचरा निकलेगा, उसी वार्ड में गीले कचरे से खाद बनाई जाएगी। जब तक हर वार्ड में खाद बनाए जाने का इंतजाम नहीं होता, तब तक शहर से रोजाना निकलने वाला करीब 800 टन कचरा अभी बंधवाड़ी प्लांट ही जाएगा। शहर को साफ सुथरा रखने के लिए जरूरी सी एंड डी वेस्ट (कंस्ट्रक्शन एंड डिमोलिशन)प्लांट भी ग्राम पाली में बनाया जाएगा। बृहस्पतिवार को यह जानकारी जिला उपायुक्त व निगमायुक्त यशपाल यादव ने यह जानकारी दी। इसी कड़ी में प्रस्तावित सी एंड डी वेस्ट प्लांट का पंजाब और…
फरीदाबाद : देश के अलग-अलग हिस्सों सहित फरीदाबाद में भी कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए हेल्थ विभाग अलर्ट हो गया है। जिला प्रशासन के सहयोग से शहर में 15 नए कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। साथ ही शहरवासियों से सावधानी बरतने का आह्वान किया गया है। हेल्थ विभाग का कहना है कि अभी खतरा टला नहीं है। इसलिए हर हाल में सावधानी बरतें। यह भी कहा गया यदि आपके आसपास कोई भी व्यक्ति महाराष्ट्र, पंजाब, छत्तीसगढ़ और केरल से आ-जा रहा है तो उसके बारे में स्वास्थ्य विभाग को जरूर जानकारी दें। जिससे ऐसे लोगों की स्वास्थ्य जांच…
फरीदाबाद : स्थान अग्रसेन पार्क चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ जिला रेडक्रॉस सोसायटी के सचिव विकास कुमार, विशिष्ट अतिथि डीटीओ इशांक कौशिक, कार्यक्रम संयोजक विमल खंडेलवाल ने किया। 31 सुर वीरों ने रक्तदान कर अपना मानव धर्म निभाया। रेडक्रॉस सचिव इस कार्यक्रम के लिए हरकीरत फाउंडेशन की चेयरपर्सन हरमीत कौर को बहुत-बहुत बधाई एवम शुभकामनाएं दी। कहा कि रक्तदान से बड़ा कोई मानव धर्म का कोई कार्य नहीं होता हम सभी को रक्तदान की मुहिम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए। कार्यक्रम के संयोजक विमल खंडेलवाल ने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी…
मुंबई : बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेेसेस में से एक एक्ट्रेस उर्वशी रौतेला का आज बर्थडे है। 25 फरवरी को एक्ट्रेस अपना 27 बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। ‘सनम रे’ एक्ट्रेस ने अपने दिन की शुरुआत बेहतरीन तरीके से की। एक्ट्रेस ने जन्मदिन की शुरूआत भगवार शिव की पूजा से की। इतना ही नहीं, उन्होंने कड़ाके की ठंड में सुबह-सुबह जरूरतमंद लोगों को कंबल भी बांटे। अब उर्वशी की ये तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही हैं। इस तस्वीर में देखा जा सकता है कि उर्वशी बुजुर्ग महिला को कुछ सामान देती हुईं नजर आ रही हैं…
हरियाणा के खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने दूध उत्पादों, मसालों और चाय सरीखे खाद्य पदार्थों पर कड़ी निगरानी रखने के लिए बड़े पैमाने पर अभियान चलाया है, ताकि बेहतर गुणवत्ता वाले खाद्य उत्पादों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा सके। पिछले छह महीनों में 1,62,94,120 रूपये का माल जब्त किया है। हाल ही में इस तरह की छापेमारी करने के लिए एक राज्य स्तरीय टीम का गठन किया है। जब्त किए गए नमूनों में से लगभग 28 नमूनों को असुरक्षित पाया गया। स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज के निर्देश पर उक्त चार सदस्यीय टीम का गठन किया गया था और इसके…
कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव, यूथ कांग्रेस के प्रभारी और हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रह चुके पूर्व सांसद अशोक तंवर ने अपना नया मोर्चा बना लिया है। गुरुवार को तंवर ने अपने नए मोर्चे ‘अपना भारत मोर्चा’ का ऐलान किया। अशोक तंवर कभी कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के खास लोगों में शुमार थे। हरियाणा विधानसभा चुनाव से ठीक पहले उन्होंने पार्टी छोड़ दी थी, लेकिन अब वो राज्य की सियासत में अपनी सियासी राह तलाशने में जुट गए हैं। बता दें कि हरियाणा कांग्रेस के अध्यक्ष रहते हुए अशोक तंवर और पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र…
