फरीदाबाद : प. जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय में महिला प्रकोष्ठ आरोहण द्वारा एक दिवसीय सेमिनार का आयोजन किया गया। सेमिनार का विषय था: महिलाओं के प्रति न्यायपरक एवं समान अधिकारपरक समाज की ओर — कानूनी सहायता एवं सुधार। मुख्य अतिथि श्री मंगलेश कुमार चौबे, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट – कानूनी सहायता फरीदाबाद ने इस महत्वकांक्षी सेमिनार का उद्घाटन किया तथा मुख्य अतिथि के रूप में सेमिनार की विषय-वस्तु पर प्रकाश डाला। साथ ही श्रीमती अर्चना गोयल तथा श्रीमती मनमीत कौर, सहयोगी वक्ताओं ने महिला अधिकारों और दायित्वों तथा महिलाओं हेतु कानूनी सहायता के विभिन्न प्रावधानों के बारे में अवगत कराया।…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल के कुशल मार्गदर्शन में जिले के संबंधित विभागों के अंतर्गत कार्य करने वाले सभी अधिकारियों व कर्मचारियों के परिवार पहचान पत्र को बनवाया जाना अनिवार्य है। उक्त निर्देश अतिरिक्त उपायुक्त सतबीर मान ने आज यहां इस संबंध में सम्बंधित विभागों के अधिकारियों की बैठक को संबोधित करते हुए दिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार परिवार पहचान पत्र बनाने के लिए विशेष तौर पर कार्य योजना बनाकर कार्य कर रही है। ऐसे में जिला स्तर पर हम सबका विभागीय दायित्व बनता है। हमें चाहिए कि विभाग से जुड़े अधिकारियों व कर्मचारियों की संबंधित जानकारी परिवार पहचान पत्र हेतु सरकार की हिदायतों अनुसार…
फरीदाबाद : एसडीएम अपराजिता ने बताया कि उपमंडल में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पोषण के प्रति जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बेटियां बेटों से किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है। बेटों के समान जो मां-बाप अपनी बेटियों की परवरिश करते हैं, वे बेटियां परिवार का नाम रोशन कराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ती। घरों में भी बच्चों को ऐसी प्रेरणा दे कि वे बेटा बेटी में कोई भेद ना समझे। मां बाप भी बेटियों को बेटों के समान परवरिश देकर उन्हें सफलता की ऊंचाइयों पर पहुंचाने के लिए प्रेरित करें। एसडीएम ने…
फरीदाबाद : पुलिस कमिश्नर श्री ओ पी सिंह ने आज अपने कार्यालय सेक्टर 21c में सभी क्राइम युनिट के स़ाथ मीटिंग कर पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों को अपराध पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश दिए। पुलिस कमिश्नर श्री ओपी सिंह ने सभी पुलिस कर्मियों को संबोधन कर मीटिंग की शुरुआत कबीर जी के दोहे “”चाह मिटी, चिंता मिटी मनवा बेपरवाह, जिसको कुछ नहीं चाहिए वह शहनशाह”” से की। उनका मकसद था कि पुलिस को लोभ लालच मोह माया से दूर रहना चाहिए और और जब हम लोग लालच से दूर रहेंगे तो निष्पक्षता से अपना कर्तव्य पालन कर आमजन के…
फरीदाबाद : नगर निगम आयुक्त यशपाल ने कहा कि स्वच्छता हमारे जीवन का प्रमुख अंग है और हमें अपने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाना है। निगमायुक्त शुक्रवार को वार्ड 19 से घर-घर से कचरा उठाने के लिए शुरू किए गए ई स्वच्छ एप का शुभारंभ करने के दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आज इस एप के जरिए शहर को स्वच्छता के लिए सक्षम बनाने की दिशा में एक नई पहल हुई है। इस संकल्प की शुरुआत आज सेक्टर-21 में वार्ड-19 से हो रही है। शहरवासी संगठन द्वारा आज ई स्वच्छ एप से घर-घर कचरा संग्रहण का कार्य किया गया। ई स्वच्छ एप के माध्यम से शहरवासियों को कचरे को पृथकीकरण करके देने के लिए…
फरीदाबाद : किसानों द्वारा कल दिनांक 6 जनवरी 2021 को समय 12:00 बजे से 3:00 बजे तक चक्का जाम करने के लिए किए गए अहान को लेकर फरीदाबाद पुलिस पूर्णता अलर्ट है। पुलिस ने प्रत्येक परिस्थिति से निपटने के लिए अपने सभी प्रबंध पुख्ता कर लिए हैं। इस दौरान फरीदाबाद शहर में करीब 3500 पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। लोगों पर सीसीटीवी कैमरा से भी निगाह रखी जाएगी। सभी पुलिस उपायुक्त को अपने-अपने जोन में टियर गैस, एंटी राइट्स व्हीकल, एंबुलेंस, क्रेन और फायर ब्रिगेड से लैस रहने के निर्देश दिए गए हैं। केजीपी टोल टैक्स पर पुलिस रिजर्व बल तैनात किया…
नई दिल्ली : कृषि सुधार कानून विरोधी आंदोलन को लेकर ट्विटर के जरिये अंतरराष्ट्रीय स्तर रची गई साजिश का पर्दाफाश करने के लिए दिल्ली पुलिस सभी तरह के उपाय अपना रही है। इस कड़ी में दिल्ली गूगग को भी खत लिखकर उस आईपी एड्रेस को हासिल करने का प्रयास करेगी, जिसके जरिये तीनों कृषि कानून के खिलाफ प्रचार के लिए कागजात अपलोड किए गए हैं। इसके बाद कई नामी हस्तियों ने ये कागजात ट्वीट किए। वहीं, सूत्रों के मुताबिक, दिल्ली पुलिस ने इंटरनेट मीडिया की पूरी सतर्कता से निगरानी शुरू कर दी है। उधर, कार्रवाई की कड़ी में अब तक…
फरीदाबाद : केेंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने फरीदाबाद को स्मार्ट व स्वच्छ शहर बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की सरकारें कृतसंकल्पित है, लेकिन इसके लिए जन सहभागिता भी जरूरी है। उन्होंने कहा कि उनका सपना है कि फरीदाबाद की बेहतर कनेक्विटी, अच्छी साफ हवा, अच्छी शिक्षा व बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिले, जिसके लिए वह दिन-रात प्रयासरत है। इसी का परिणाम है कि उन्हें मतदाताओं का आर्शीवाद रूपी प्यार मिल रहा है, जिसके लिए वह उनके ऋणी है और इसका ऋण वह समूचे फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र को विकास की पटरी पर लाकर ही उतार सकते…
फरीदाबाद : सोशल मीडिया में आए दिन वायरल हो रही झूठी खबरें पत्रकारिता तथा समाज के लिए चुनौती बन चुकी है। पिछले कुछ सालों में सोशल मीडिया पर फैली झुठी खबरों की वजह से देश में कई जगहों पर दंगें हुए हैं। जब तक खबरों की प्रमाणिकता का सही प्रकार से मूल्याकंन नहीं किया जाएगा, तब तक इस प्रकार की घटनाओं पर अंकुश लगना संभव नहीं है। उक्त शब्द डीएवी सेंटेनरी कॉलेज फरीदाबाद के जनसंचार विभाग की अध्यक्षा एवं फैक्टसशाला ट्रेनर रचना कसाना ने कहे। केएल मेहता दयानंद कॉलेज विज्ञान विभाग की ओर से ऑन लाइन फैक्ट चैकिंग विषय पर…
फरीदाबाद : उपमंडल अधिकारी (ना) जितेंद्र कुमार ने कहा कि नशा इंसान को समाज को घुन की तरह खत्म कर देता है। इससे इंसान सामाजिक व आर्थिक रूप से कमजोर होकर धीरे-धीरे मृत्यु की तरफ चला जाता है। ऐसे में जिन लोगों को किसी भी तरह से नशे की लत लग गई है वह सरकार द्वारा संचालित नशा मुक्ति केंद्रों में अपना ईलाज करवा सकते हैं। उपमंडल अधिकारी (ना) गुरुवार को सेक्टर-14 स्थित रेडक्रॉस नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती लोगों से बातचीत कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने बताया कि जिला रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा सेक्टर-14 में नशा मुक्ति केंद्र चलाया जा रहा है। इस नशा मुक्ति केंद्र…
