फरीदाबाद : सूचना मिली की धौज पहाड़ी के जंगल में कुछ गौ तस्कर गायों को काटने वाले हैं यदि अभी छापा मारा जाये तो गायों की जान बचाई जा सकती है। सुचना सही मान लिव फॉर नेशन सगंठन की टीम मौके पर पहुंची तो तकरीबन पांच छः लोगों ने गाय को बुरी तरह बांध रखा था। तभी पुलिस को सूचना दी मौके पर धौज थाना SHO अशोक सैनी व उनकी टीम व लिव फॉर नेशन सगंठन से प्रवीन वशिष्ठ अनिल कौशिक, ललंन ठाकुर, पुनीत वशिष्ठ बलजीत आदि गौभक्त मौके पर पहुंचे गौ तस्कर अंधेरे का फायदा उठा कर भागने में…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : अयोध्या में प्रभु श्रीराम का भव्य मंदिर निर्माण कार्य चल रहा है उसके निमितत पूरे समाज में जन जागरण हो रहे हैं। समाज भी अपने आदर्श पुरुष श्रीराम को हमेशा याद रखे। इसी क्रम में फरीदाबाद में सेक्टर 8 के महादेव मंदिर की महिला मंडली ने जन जागरण अभियान चलाए हुए है। सभी महिलाये एक विशेष वेशभूषा में हाथ में ध्वज लेकर कीर्तन करती हैं।श्री राम के भजन जनता के बीच गा रही थी। सेक्टर की सभी गलियों में श्री राम का सन्देश जनता के बीच उन्होंने दिया। घर के पुरुष और महिलायें यह भजन सुनकर बाहर आ…
फरीदाबाद : शहीदों का सम्मान युगों के मिट जाने के बाद भी रहेगा। हमें शहीदों और उनके परिजनों को हमेशा सम्मान देना चाहिए। यह बात भाजपा विधायक राजेश नागर ने तिगांव स्नातकोत्तर कॉलेज के नए शहीद स्मारक नामपट के अनावरण अवसर पर कहे। उन्होंने एनएसएस के सात दिवसीय कैंप का भी शुभारंभ किया।विधायक राजेश नागर ने कहा कि तिगांव क्षेत्र ने हमेशा से देश को शहीद दिए हैं। यहां से दूसरे विश्वयुद्ध में भी शहीदों के नाम आते हैं। श्री नागर ने कहा कि यहां 27 मई 1980 को स्थापित क्षेत्र के सबसे बड़े और पुराने कॉलेज का नाम शहीदों…
फरीदाबाद : हरियाणा शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एन एच तीन फरीदाबाद में प्राचार्य रविन्द्र कुमार मनचंदा की अध्यक्षता में रोल मॉडल कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बी के हॉस्पिटल की डिप्टी सिविल सर्जन डॉक्टर शीला भगत ने शिरकत की। कार्यक्रम में महिला एवम् बाल विकास विभाग से आंगनवाड़ी सुपरवाइजर शालू और स्वास्थ्य विभाग से टी बी काउन्सलर सुभाष गहलोत भी उपस्थित रहे। प्राचार्य एवम् सैंट जॉन ब्रिगेड अधिकारी रविन्द्र कुमार मनचंदा ने कहा कि रोल मॉडल कार्यक्रम से विद्यालय की बालिकाओं को अपने लक्ष्य निर्धारण करने में सरलता होती…
नई दिल्ली : पिछले दिनों राष्ट्रीय बाल पुरस्कार विजेताओं से वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये संवाद करते हुए प्रधानमंत्री ने बच्चों की प्रशंसा करते हुए उन्हें समाज के लिए प्रेरणा बताया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि जिस तरह देश के नौनिहाल बहादुरी के अलावा खेल, समाजसेवा, इनोवेशन, कला एवं संस्कृति में रुचि लेकर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए मिसाल बन रहे हैं, उससे देश के अन्य बच्चों-किशोरों को भी न सिर्फ प्रेरणा मिलेगी, बल्कि उनमें कुछ अलग करने का आत्मविश्वास भी आएगा। आइए जानें कुछ ऐसे ही पुरस्कृत बच्चों से उनकी कहानी एक छोटे-से आइडिया पर भी अगर सही तरीके से कार्य किया…
एनएचएआई के एक ठेकेदार ने चार लेन के राजमार्ग पर 24 घंटे में 2,580 मीटर लंबी पावमेंट क्वालिटी कंक्रीट (पीक्यूसी) सड़क बिछाने का विश्व रिकॉर्ड अपने नाम किया है। ठेकेदार ने चार लेन के इस राजमार्ग पर 2,580 मीटर कंक्रीट सड़क बनाने की शुरुआत 01 फरवरी 2021 को सुबह 8 बजे की और अगले दिन सुबह 8 बजे इस लक्ष्य को पूरा कर लिया। एक्सप्रेसवे पर 18.75 मीटर चौड़ाई के साथ करीब 48,711 वर्ग मीटर एरिया में कंक्रीट की सड़क बिछाने के लिए 24 घंटे का समय लगा। इस दौरान 24 घंटे में कंक्रीट की सर्वाधिक मात्रा – 14,613 क्युबिक मीटर का रिकॉर्ड भी…
फरीदाबाद : उषा रानी जी उड़ान सेवा ट्रस्ट की चेयरपर्सन ने कृतिका शुकला को उनके चार्टर्ड अकाउंटेंट की परीक्षा में भारत में 14 नंबर व फरीदाबाद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर अपने सहयोगी कुलदीप कौशिक,मीनाक्षी भारद्वाज,नीलम गुप्ता के साथ जाकर उन्हें बुक्के देकर व मिठाई से मुँह मीठा कराकर बधाई दी। इसी कारण कृतिका शुक्ला की उपलब्धि से पूरा बल्लबगढ़ शहर गौरवान्वित है।इस दौरान कांग्रेसी नेता मनोज अग्गरवाल और कांग्रेसी नेत्री धर्मवती,सत्यम और उनके अन्य साथी भी मौजूद थे उषा रानी जी का कहना है कि कृतिका ने आज यह साबित कर दिया है कि बेटियां किसी भी कार्य…
नई दिल्ली : तीनों केंद्रीय कृषि कानूनों को रद करने की मांग को लेकर दिल्ली के सिंघु बॉर्डर पर हरियाणा और पंजाब के किसानों का धरना-प्रदर्शन शनिवार को 73वें दिन पहुंच गया है। वहीं, भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत एक उम्मीद बंधाते नजर आ रहे हैं। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा है कि 2 महीने से भी अधिक समय से धरना-प्रदर्शन कर रहे किसान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से बातचीत के लिए तैयार हैं। पीएम मोदी से बातचीत को लेकर भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत का कहना है- ‘कौन सा नंबर है? नंबर दे दो।…
चंडीगढ़ : कृषि सुधार कानूनों को लेकर आंदोलनरत किसानों का हरियाणा में चक्का जाम अभियान शुरू हो गया है। कई जगह किसान सड़कों पर बैठ गए हैं। अभी तक राज्य में माहौल शांतिपूर्ण बना हुआ है। जाम में कांग्रेस व इनेलो भी सहयोग कर रहे हैंं। वहीं, पुलिस प्रशासन भी पूरी तरह से चौकस है। हरियाणा में 140 से अधिक स्थानों पर आंदोलनकारी किसान स्टेट और नेशनल हाईवे जाम कर रहे हैं। इससे निपटने के लिए प्रदेश सरकार की ओर से सभी जिलों में पुलिसिया एवं प्रशासनिक व्यवस्था को पुख्ता किए जाने का दावा किया गया है ताकि विधि-व्यवस्था को…
कैथल : सरकार द्वारा एक फरवरी को घोषित बजट के विरोध में जन संघर्ष मंच हरियाणा, मनरेगा मजदूर यूनियन व निर्माणकार्य मजदूर मिस्त्री यूनियन ने शहर में विरोध प्रदर्शन किया। अध्यक्षता जनसंघर्ष मंच हरियाणा के राज्य प्रधान व मनरेगा मजदूर यूनियन के महासचिव कामरेड फूल सिंह ने की। इससे पहले प्रदर्शनकारी ताऊ देवी लाल पार्क में एकत्रित हुए। प्रदर्शन में गांव भूंसला, मैंगड़ा, सिहाली, अगौंध, डंडौता, कल्लरमाजरा, सदरहेड़ी, उरलाना, हरिगढ़किगन, बाऊपुर, मुलांपुर डेरा आदि के हजारों मजदूरों ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि केंद्रीय बजट पूरी तरह से मजदूर किसान कर्मचारी विरोधी है। उन्होंने कहा कि आम जनता को आशा…
