रोहतक : फुटपाथ पर दस बाई बारह फीट का शेड। यह वो शेड है, जहां 15 वर्षीय पूजा शिक्षा को नए क्षितिज दे रही हैं। उसकी लग्नशीलता को देखकर संवेदनाओं ने उसे मुफलिसी से उभारकर शिक्षा के शिखर तक पहुंचाने की ठान ली है। यह समृद्धि से भरी संवेदना शिक्षा की राह में गरीबी के रोड़े हटाने के लिए आगे बढ़ी है। मूलरूप से मध्यप्रदेश के जिला टीकमगढ़ के गांव दररेठा की रहने वाली पूजा रोहतक के सेक्टर-3-4 के एक्सटेंशन एरिया में फुटपाथ पर एक छोटे से शेड में तीन बहनों व माता पिता के साथ रहती है। पिता कैलाश…
Author: faridabadnews24
चंडीगढ : हरियाणा के कच्चे (अस्थायी) कर्मचारियों को जल्द ही बड़ी खुशखबरी मिल सकती है। इन कर्मचारियों को पक्का किया जा सकता है। 55 साल तक की आयु वाले कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा सकता है। इसके अलावा, राज्य के सरकारी विभागों, बोर्ड-निगमों और स्वायत्त संस्थाओं में एडहाक, अनुबंध, वर्क चार्जड या दैनिक आधार पर लगे कर्मचारियों को सरकारी नौकरियों की भर्ती में आयु सीमा में छूट मिलेगी। जितना समय उन्होंने सरकारी सेवा में लगाया होगा, उतना ही समय उनकी आयुसीमा में से घटा दिया जाएगा। इस तरह 55 साल की उम्र तक के कच्चे कर्मचारी भी पक्की नौकरी…
चंडीगढ़ : हरियाणा के कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल सत्यदेव नारायण आर्य से मिलने का समय नहींं दिए जाने बाद राजभवन की ओर पैदल कूच किया। कांग्रेस विधायकों का नेतृत्व पूर्व मुख्यमंत्री और विधायक दल के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने किया। कांग्रेस तीन कृषि कानूनों के विरोध कर रही है। हुड्डा केंद्रीय कृषि कानूनों से पैदा हालात और किसान आंदोलन के बारे में चर्चा के लिए हरियाणा विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने की मांग कर रही है। इस बारे में कांग्रेस के विधायक राज्यपाल से मिलना चाहते हैं। हरियाणा के कांग्रेस विधायकों ने राज्यपाल से मिलने का समय मांगा था।…
नई दिल्ली : हरियाणा की मनोहरलाल सरकार ने राज्य के बिल्डरों को झटका दिया है। सरकार ने श्रमिकों की भलाई के लिए लगने वाले श्रमिक उपकर में 40 फीसद की बढ़ोतरी कर दी है। अभी बिल्डर कंपनियों को निर्माण लागत का एक फीसद श्रमिक उपकर के रूप में देना होता था, लेकिन अब इसे बढ़ा कर 1.4 फीसद कर दिया गया है। भवन निर्माण लागत पर उपकर एक से बढ़ाकर 1.4 फीसद किया गया हरियाणा के श्रम विभाग ने 13 जनवरी 2021 को जारी नए आदेश में यह वृद्धि की है। श्रम विभाग के आदेश में कहा गया है कि…
फरीदाबाद : जिले में कानून व शांति व्यवस्था के साथ ही पुलिस पर्यावरण संरक्षण में भी योगदान दे रही है। मादक पदार्थाें का प्रदूषण रहित निस्तारण इसमें अहम कदम साबित हो रहा है। पुलिस हर साल लोगों से बड़ी मात्रा में गांजा, अफीम, चरस, चूरा पोस्त, हेरोइन व नशीली दवाएं बरामद करती है। पहले इनका निस्तारण खुले में जलाकर किया जाता था। इसके बाद इन्हें जमीन में गहरा गड्ढा खोदकर दबाया जाने लगा। इसमें पहले तरीके से वायु प्रदूषण होता था, वहीं दूसरे तरीके से मिट्टी प्रदूषित होती थी। करीब तीन साल पहले पुलिस ने गांव जसाना स्थित एक बायो…
फरीदाबाद : तीनों कृषि कानून को रद्द कराने के लिए चल रहे को फरीदाबाद मंडल के तीन जिलों में और तेज करने की कवायद की जा रही है। यहां जींद की तरह किसानों की महापंचायत की रणनीति बनाई जा रही है। जिला नूंह के किसानों ने जहां सात फरवरी को महापंचायत का फैसला किया है, वहीं अटोंहा धरना स्थल पर 52 पाल के टेंट लगाने शुरू कर दिए गए हैं। गुरुवार को यहां भूडेर, डागर, तेवतिया पाल ने अपने टेंट लगाए। किसान नेता राकेश टिकैत को भी बुलाने की तैयारी है। गाजीपुर बार्डर पर किसानों को एकजुट करने के लिए भावुक…
फरीदाबाद : उषा रानी जी उड़ान सेवा ट्रस्ट की संस्थापक ने अपने सहयोगी कुलदीप कौशिक,रिद्धिका, महक, प्रियंका,यज्ञा,मीनाक्षी भारद्वाज और नीलम गुप्ता के साथ जाकर ऊँचा गांव बल्लबगढ़ में सिलाई सेन्टर व ब्यूटी पार्लर का उद्घघाटन किया जिसकी संचालिका मीनू जी है।मीनू जी ने उषा रानी जीको फूलमाला और स्टॉल डालकर और उनके बाकी सहयोगी का फूलमाला से स्वागत किया।उषा रानी जी का कहना है कि यह सिलाई सेन्टर व ब्यूटी पार्लर प्रशिक्षण केंद्र उड़ान सेवा ट्रस्ट द्वारा चलाया जाएगा। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य को पूरा करते हुए हम महिलाओं को आत्मनिर्भर करने के लिए सिलाई व ब्यूटी पार्लर का प्रशिक्षण…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के लोकप्रिय सांसद एवं केन्द्रीय राज्यमंत्री चौ.कृष्णपाल गुर्जर का 64वां जन्मदिवस भव्य रूप से मनाया गया। इस मौके पर चौ. कूष्णपाल गुर्जर, वरिष्ठ उपमहापौर देवेन्द्र चौधरी, जिलाध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा, भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष पंकज सिंगला व अन्य मौजिज लोगों के साथ मिलकर केक काटा। इस अवसर पर समाज के लोगों ने उन्हें मिठाई खिलाकर जन्मदिवस की बधाई दी। इस अवसर पर पंकज सिंगला ने कहा कि चौ.कृष्ण्पाल गुर्जर गरीब,शोषित,किसान-मजदूर,व्यापारी के साथ साथ हर वर्ग के हितैषी है। वे 36 बिरादरियों के नेता व फरीदाबाद के विकास पुरूष है। उन्होनें कहा कि हम भगवान…
नई दिल्ली : बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनोट सामाजिक और राजनीतिक मुद्दों पर खुलकर बोलती रहती हैं। बहुत बार उन्हें अपनी बयानबाजी की वजह से मुश्किलों का भी सामना करना पड़ता है। कंगना रनोट भले की ट्विटर पर काफी सक्रिय रहती हों लेकिन वह उसके खिलाफ कई बार अपना गुस्सा जाहिर कर चुकी हैं। अब एक बार फिर से ट्विटर ने कंगना रनोट पर कार्रवाई की है। दरअसल गुरुवार को ट्विटर ने कंगना रनोट के तीन ट्वीट्स को डिलीट कर दिया है। कुछ घंटे पहले कंगना रनोट ने किसान आंदोलन को लेकर ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। जिसे अब डिलीट…
नई दिल्ली : दिल्ली के अलग-अलग बॉर्डर पर करीब दो महीने से बैठे किसानों का आंदोलन अब एक अलग मोड़ ले चुका है। 26 जनवरी को दिल्ली में हुई हिंसा के बाद से किसान आंदोलन को लेकर सरकार से लेकर सेलेब्स तक… सबकी अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। हाल ही में आंदोलन को लेकर अंतरराष्ट्रीय सिंगर रिहाना ने एक ट्वीट किया जिसके बाद बॉलीवुड दो फाड़ हो गया। कुछ सेलेब्स ने रिहाना के समर्थन का शुक्रियाअदा किया तो कुछ ने देश में एकता बनाए रखने की अपील की। रिहाना के ट्वीट के बाद अक्षय कुमार ने भी एक ट्वीट…
