फ़रीदाबाद : डी.ए.वी शताब्दी महाविद्यालय के प्रांगण में न.सी.सी कैडेट्स के लिए प्रशिक्षण शिविर का शुभारम्भ हुआ। इस अवसर पर नैवल यूनिट के कमांडिंग अफसर ले.कमांडर कपिल कुमार सिंह ने कैडेट्स को समोधित करते हुए कैंप लगाने के उद्देश्य व्कैंप के दौरान की जाने वाली गतिविधियों के बारे में बताया। इस प्रशिक्षण शिविर में फरीदाबाद के विभिन्न महाविधालयों के लगभग 150 से अधिक कैडेट्स विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। इस कैंप का आयोजन कालेज के पुष्तकालय में अध्ययन कक्ष में किया गया है जिसकी सुचारु रूप से सञ्चालन एवं व्वयस्था करने में डा.नीरज सिंह का विशेष योगदान रहा। इस…
Author: faridabadnews24
फ़रीदाबाद : हरियाणा भवन में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में उक्त जानकारी देते हुए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद के मानद महासचिव श्री कृष्ण ढुल ने कहा कि कोविड-19 के दौर में हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आॅनलाइन प्रणाली के माध्यम से आयोजित राज्यस्तरीय बाल महोत्सव,2020 विश्व का सबसे बडा आॅनलाइन इवेंट हुआ है। आॅनलाइन प्रणाली के माध्यम से आयोजित किए गए राज्यस्तरीय बाल महोत्सव,2020 में प्रतिभागिता करने वाले कुल 4,96,850 प्रतिभागीयों में कुल 1,49,489 बालक व कुल 3,47,361 बालिकाएं शामिल रही। राज्यस्तरीय बाल महोत्सव,2020 में विभिन्न प्रकार की कुल 23 प्रतियोगिताओं की कुल 73 उप वर्ग प्रतियोगिताओं में बालकों…
फ़रीदाबाद : नगर यशपाल ने बताया कि नगर निगम फरीदाबाद द्वारा स्वच्छ भारत मिशन अंतर्गत शहर को कचरा मुक्त रेटिंग के मापकों के आधार पर मूल्यांकन पश्चात स्वयं को तीन स्टार शहर घोषित किया जाता है। इस संदर्भ में अगर कोई भी असहमति, आपत्ति एवं सुझाव हैं, तो वह स्वच्छ भारत शाखा, नगर निगम, फरीदाबाद में आगामी सात कार्यदिवसों के अंदर प्रस्तुत कर सकते हैं। इस इस संबंध में सभी को सूचित करते हुए बताया कि नगर निगम फरीदाबाद स्वच्छता सेवा बैंचमार्क एसबीएम ओडीएफ प्लस के लिए परिभाषित सभी शर्तों का पालन करता है।
फरीदाबाद :जे.सीबोसविज्ञानएवंप्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय,वाईएमसीए, फरीदाबाद विभिन्न श्रेणी के दोपहिया वाहनों के रखरखाव एवं सर्विसिंग को लेकर प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए टू-व्हीलर वाहन निर्माण की अग्रणी कंपनी रॉयल एनफील्ड के साथ समझौता किया है, जिसके अंतर्गत रॉयल एनफील्ड विश्वविद्यालय परिसर में एक अत्याधुनिक रॉयल एनफील्ड सर्विस ट्रेनिंग सेल (सेंटर ऑफ एक्सीलेंस) स्थापित करेगा। यह ट्रेनिंग सेल हरियाणा में कंपनी द्वारा स्थापित पहला केन्द्र होगा और इस सेंटर में रॉयल एनफील्ड के विशेषज्ञ तकनीशियन विद्यार्थियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए उपलब्ध रहेंगे। विश्वविद्यालय की ओर से कुलसचिव डॉ. सुनील कुमार गर्ग ने समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस अवसर पर मैकेनिकल इंजीनियरिंग…
फरीदाबाद : हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन जिला फरीदाबाद के प्रधान चुनं जाने के पश्चात आज विद्यालय पहुंचने पर राजकीय प्राथमिक पाठशाला व राजकीय माध्यमिक विद्यालय ऐतमादपुर फरीदाबाद के स्टाफ स्वागत किया गया। हरियाणा प्राइमरी टीचर एसोसिएशन के जिला प्रधान चतर सिंह ने बताया कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला ऐतमादपुर व राजकीय माध्यमिक विद्यालय ऐतमादपुर ने सामूहिक रूप से स्वागत किया। इस अवसर पर राजकीय माध्यमिक विद्यालय ऐतमादपुर की ई एस एच एम शशी वोहरा, वरिष्ठ अध्यापक ओमपाल, सुनीता वालिया, विवेक कुमार, बलराम कौशिक, हरीओम दलाल, खुशवंत रानी, पुष्पा, मीनू कौशिक, सुशीला, अनुराधा सेठी, सहित सभी शिक्षकों व मिड डे मील वर्कर्स…
फ़रीदाबाद : किसानों के आंदोलन को समर्थन देने के लिए हरियाणा प्रदेश प्रभारी विवेक बंसल व विधायक एनआईटी नीरज शर्मा अपने साथियों के साथ ग़ाज़ीपुर बॉर्डर जाकर राकेश टिकैत से मिले और उन्हें हर तरह से साथ होने का आश्वासन दिया। अपने बयान में नीरज शर्मा ने कहा कि जबसे आंदोलन शुरू हुआ है वह लगातार आंदोलन से जुड़े हैं। चाहे पलवल हो या सिंघु बॉर्डर उन्होंने हर मोर्चे पर जाकर किसानों की मांगों का समर्थन किया है। श्री शर्मा ने कहा कि जिस दिन से राकेश टिकैत की भरभरी आवाज़ सुनी मन बहुत ही व्याकुल हो गया था कि…
फरीदाबाद : बहुप्रतिक्षित हार्डवेयर-प्याली सडक़ निर्माण को लेकर एक बार फिर अनशनकारी बाबा रामकेवल आमरण अनशन पर बैठने के लिए तैयारी कर रहे है। बाबा रामकेवल ने आज अपने साथियों के साथ केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर, प्रदेश के परिवहन मंत्री पं.मूलचंद शर्मा, विधायक श्रीमती सीमा त्रिखा, विधायक नीरज शर्मा, विधायक नरेन्द्र गुप्ता, विधायक राजेश नागर, चेयरमैन एवं विधायक नयनपाल रावत, प्रदेश भाजपा के प्रवक्ता राजीव जेटली तथा जिला उपायुक्त एवं नगर निगम के आयुक्त यशपाल यादव को पत्र द्वारा सडक़ निर्माण कार्य जल्द से जल्द शुरू करवाने की मांग की है। बाबा रामकेवल ने कहा है कि उन्होंने दो…
फ़रीदाबाद : जजपा इनसो जिला चेयरमेन रवि शर्मा के नेतृत्व में ऊचां गांव में आयोजित कार्यक्र में दर्जनों युवाओं जिनमें मुख्य रूप से पवन वर्मा,हितेश ठाकुर,सागर वर्मा,सागर ठाकुर,नीरज शर्मा,पवन अधाना,अक्षय अधाना,साहिल अधाना,अनीश मलिक इरशाद सैफी,रिन्कू गोस्वामी,सचिन वैष्णव व केशव पांचाल ने जजपा में शामिल होने की घोषणा की। इस अवसर पर रवि शर्मा ने पार्टी में शामिल होने वाले युवाओं को पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत करते हुए कहा कि जजपा हमेशा अपने कार्यताओं का पूरा मान सम्मान करती है। उन्होनें कहा कि में आशा करता हुं कि कार्यकर्ता भी पार्टी की नीतियों को घर घर तक पहुंचाएगें और ज्यादा…
फ़रीदाबाद : मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव एवं सीएमजीजीए के प्रोजेक्ट डायरेक्टर राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में होने वाली वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में आज जिला प्रशासन के अधिकारियों की आज लघु सचिवालय के सभागार कक्ष में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में राकेश गुप्ता प्रोग्राम डायरेक्टर सीएमजीजीए ने अंत्योदय, सरल, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, सीएम विंडो, सक्षम हरियाणा, इम्प्लीमेंटेशन ऑफ पोस्को एक्ट, प्रिवेंटिग सेक्सुअल हरासमेंट, ई-फाइलिंग जैसे विषय पर सम्बंधित विभागीय अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ई-पेपर फाइलिंग के मामले में जिला फरीदाबाद का कार्य संतुष्टि जनक है और लगभग सभी कार्य ई-फाइलिंग के माध्यम से हो रहे हैं। इस कार्य को अधिकारी इम्प्लीमेंटेशन, नम्बर ऑफ़ यूजर, स्कोर कार्ड को ध्यान में…
नई दिल्ली : राज्यसभा अध्यक्ष एम. वेंकैया नायडू ने बुधवार को सदन के सदस्यों को रिकॉर्डिंग के लिए फोन का इस्तेमाल करने पर चेताया। अध्यक्ष ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि सदन की कार्यवाही को मोबाइल फोन से रिकार्ड न करें यह सांसदों को मिले विशेष अधिकार का उल्लंघन है। उन्होंने मीडिया हाउसेज को भी इस तरह की रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल ब्रॉडकास्टिंग के लिए करने से बना किया। सदन के अध्यक्ष ने कहा, ‘मोबाइल फोन का इस्तेमाल विशेषाधिकार का उल्लंघन है और मीडिया को भी इस तरह की रिकॉर्डिंग का इस्तेमाल न करने की सलाह दी जाती है।’ अध्यक्ष…
