नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के गोरखपुर स्थित चौरी चौरा में चौरी चौरा शताब्दी समारोह का शुभारंभ गुरुवार, 4 फरवरी को करेंगे। प्रधानमंत्री मोदी सुबह 11 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस समारोह का शुभारंभ करेंगे। चौरी चौरा शताब्दी समारोह की थीम ‘स्वदेशी, स्वालम्बन एवं स्वच्छता है। स्वालम्बन की भावना आत्मनिर्भर उत्तर प्रदेश की मूल भावना है। जनपद के विभिन्न उत्पादों ओडीओपी में विशेष कार्य करने वाले उद्यमियों, बुनकरों, महिला स्वयं सहायता समूहों, शिल्पकारों आदि को विश्वकर्मा श्रम सम्मान, कौशल विकास पुरस्कार आदि से भी प्रोत्साहित किया जायेगा। कृषकों एवं पशुपालकों को भी उल्लेखनीय कार्य के लिए…
Author: faridabadnews24
फ़रीदाबाद : केन्द्रीय राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार के पास विकास कार्यों के लिए धन की कोई कमी नहीं है। वचन बधदता के साथ विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के राज्य मंत्री चौधरी कृष्णपाल गुर्जर और तिगांव के विधायक राजेश नागर गत सायं गांव राजपूरा कलां/फूलेरा में लगभग दो करोड़ रुपये की धनराशि से बने सामुदायिक भवन तथा विलेज नालिज सैन्टर का शिलान्यास कर रहे थे। उन्होंने अपने सम्बोधन में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि देश में भाजपा सरकार जय जवान, जय…
रोहतक : जिला बार एसोसिएशन परिसर में सोमवार को महासचिव दीपक हुड्डा और पूर्व प्रधान लोकेंद्र फौगाट के नेतृत्व में सामूहिक उपवास रखा गया। इसमें काफी संख्या में अधिवक्ता शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्यातिथि पंजाब-हरियाणा बार काउंसिल के पूर्व चेयरमैन डा. विजेंद्र अहलावत रहे। अधिवक्ताओं ने एकजुट होकर कहा कि तीन कृषि कानून ना केवल किसानों के हितों के खिलाफ है, बल्कि इन कानूनों से निम्न आय वर्ग तथा मध्यम आय वर्ग की जनता पर भी प्रभाव पड़ेगा। इन कानूनों के लागू होने के बाद महंगाई की मार और अधिक बढ़ जाएगी। सरकार को यह कानून वापस लेने चाहिए। अधिवक्ताओं…
पानीपत : Union Budget 2021-22: कोरोना काल में मिले सबक से उम्मीद थी कि इस बार के बजट में केंद्र सरकार हेल्थ सेक्टर को बड़ा तोहफा जरूर देगी। स्वास्थ्य क्षेत्र के बजट में 135 फीसद का इजाफा (94 हजार से 2.38 लाख करोड़) हुआ तो बड़ी डोज मिल गई। ग्रामीण क्षेत्र में 75 हजार हेल्थ सेंटर की घोषणा, प्रदेश में बनने वाले 600 हेल्थ वेलनेस केंद्रों के लिए भी संजीवनी साबित होने वाली है। इससे हरियाणा में स्वास्थ्य सिस्टम को बड़ा फायदा होगा और राज्य में हेल्थ वेलेनेस केंद्रों को इम्यूनिटी बुस्टर डोज मिलेगी। इंफ्रास्ट्रक्चर होगा मजबूत, स्टाफ की होगी…
नई दिल्ली : देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्तमंत्री का पद संभालते वक्त निर्मला सीतारमण को आभास भी नहीं होगा कि उनके सामने कितनी चुनौतियां आने वाली हैं। कोरोना ने काल बनकर अर्थव्यवस्था पर चोट की तो लॉकडाउन ने आर्थिक सेक्टर को लॉक करके रख दिया। खाली खजाने के साथ ही देश के आंतरिक हालात भी अर्थव्यवस्था के लिए माकूल नहीं हैं। दिल्ली में किसान कृषि बिल के विरोध में जमे हैं तो चीन के साथ तनातनी महीनों से जारी है। इन सबके बीच सबसे बड़ी चुनौती यह है कि सरकारी खजाने पर भी कोरोना की मार पड़ी है। आर्थिक…
नई दिल्ली : दुनियाभर में बीते कुछ सालों से फूड पैकेजिंग को लेकर बहस छिड़ी हुई है। कोरोना आपदा के पहले प्लास्टिक बैन को लेकर कई देशों के साथ कुछ कंपनियां भी आगे आईं, लेकिन हाइजीन के कारण प्लास्टिक का इस्तेमाल फिर से बढ़ा है। पर पूरी दुनिया में इस बात पर विमर्श जारी है कि फूड पैकेजिंग कैसे सुरक्षा और सेहत के मानकों पर खरी उतर सकती है? ओआरबी ने इसी के मद्देनजर दुनियाभर के शोध पत्रों, लेखों का सिलसिलेवार और गहन अध्ययन किया। उनमें से कुछ रिसर्च पत्रों के महत्वपूर्ण बिंदुओं को यहां प्रस्तुत किया जा रहा है।…
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा यूं तो किसी न किसी वजह से लगातार खबरों में रहती हैं, लेकिन फिलहाल वो अपनी हाल ही में रिलीज़ हुई फिल्म ‘द व्हाइट टाइगर’ को लेकर चर्चा में हैं। फिल्म रिलीज़ होने के बाद भी एक्ट्रेस लगातार किसी न किसी तरह अपनी फिल्म के प्रमोशन कर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस ने अपने डॉगी को लेकर सैर पर निकलीं, जिसकी एक फोटो भी उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर शेयर की। प्रियंका सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं वो लगभग हर रोज़ अपनी कोई न कोई फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर करती…
नई दिल्ली : बॉलीवुड एक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती की लाइफ अब धीरे-धीरे फिर से नॉर्मल होती जा रही है। एक्ट्रेस को पिछले कुछ दिनों से अपनी रुटीन लाइफ फॉलो करते हुए देखा जा रहा है। हाल ही में एक्ट्रेस को एक जिम से निकलते हुए स्पॉट किया गया, इस दौरान उनके भाई शौविक चक्रवर्ती भी एक्ट्रेस के साथ थे। खबरों की मानें को जिस जिम से निकलते हुए रिया को स्पॉट किया वहां को अक्सर अपने दिवंगत ब्वॉयफ्रेंड सुशांत सिंह राजपूत के साथ वर्कआउट करने जाया करती थीं। रिया और उनके भाई की कुछ फोटोज़ और एक वीडियो भी सामने आया है,…
भिवानी : भाजपा नेता रीतिक वधवा ने कहा कि ये बजट आत्मनिर्भर भारत को आगे ले जाने वाला है। किसानों की आमदनी बढ़ाने वाला है। इस बजट में एमएसपी डेढ़ गुना बढ़ाया गया है। सूक्ष्म सिंचाई योजना में और अधिक धन आबंटन बजट में दिया गया, जिसमें किसानों को 80% तक सब्सिडी दी जाती है। इससे किसान, विशेषकर दक्षिण हरियाणा के किसान लाभान्वित होंगे ! उन्होंने कहा कि कोरोना काल से आगे बढ़ते हुये स्वास्थ्य बजट में बढ़ोतरी की गई है। खासकर कोविड वैक्सीन के लिए जो 35000 करोड़ की व्यवस्था की गई है उसके लिए वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी…
नई दिल्ली : टीकरी बॉर्डर पर सुरक्षा व्यवस्था और भी कड़ी कर दी गई है। पहले यहां पर सीसी की दीवार बनाई गई थी। सात लेयर में बैरिकेडिंग कर रखी थी, मगर अब सड़क खोदकर उसमें लंबी-लंबी कीलें व नुकीले सरिया लगा दिए गए हैं। दिल्ली पुलिस की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को यहां पर और भी मजबूत कर दिया गया है। बॉर्डर पर रोड रोलर भी अब खड़े कर दिए गए हैं ताकि किसान अगर दिल्ली में घुसने का प्रयास करें तो उन्हें रोकने के लिए रोड रोलर को सड़क पर खड़ा किया जा सके। यहां पर कई लेयर…
