सीबीआइ ने बेंगलुरु की स्टील हाइपरमार्ट इंडिया प्राइवेट लिमिटेड और इसके निदेशकों के खिलाफ 200 करोड़ रुपये से अधिक की बैंक धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है। सीबीआइ प्रवक्ता आरसी जोशी ने बताया कि एजेंसी ने बेंगलुरु तथा तमिलनाडु के सोलागिरी एवं कृष्णगिरी जिलों में कंपनी और आरोपितों से जुड़े परिसरों में बुधवार को छापेमारी की। सीबीआइ की एफआइआर में कंपनी के साथ ही उसके निदेशकों महेंद्र कुमार सिंघी और सुमन महेंद्र कुमार सिंघी, चार्टर्ड अकाउंटेंट मुकेश सुराणा का नाम शामिल किया है। मामले में इंडियन बैंक ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि कंपनी ने 2017-2019 के बीच…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली ; दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बुधवार को कहा कि कोरोना वैक्सीन को लेकर कुछ लोग अफवाह फैला रहे हैं, उनसे सावधान रहें। केजरीवाल ने कहा कि मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वैक्सीन के बारे में गलत जानकारी न फैलाएं। मुख्यमंत्री ने ये बातें दिवंगत डॉक्टर हितेश गुप्ता के परिजनों से मुलाकात के दौरान कही। बता दें कि सीएम केजरीवाल ने पूर्वी दिल्ली के आशीर्वाद अपार्टमेंट जाकर दिवंगत डॉक्टर हितेश गुप्ता के परिजनों को एक करोड़ रुपये का चेक सौंपा। इस दौरान उन्होंने कहा कि हितेश के परिवार में से एक को सरकारी नौकरी भी…
नई दिल्ली । मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सभी दिल्ली वासियों को नल से 24 घंटे साफ पानी देने के लिए दिल्ली जल बोर्ड की चल रही परियोजनाओं की समीक्षा की। अपने आवास पर एक उच्चस्तरीय बैठक करते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली के निवासियों को नल से 24 घंटे साफ पानी उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकताओं में शामिल है। लिहाजा, इन परियोजनाओं को हर हाल में तय समय सीमा के अंदर पूरा होगा। सीएम ने कहा कि सभी परियोजनाओं को पूरा करने की समय सीमा निर्धारित है और उसी समय सीमा में काम पूरा करना है। समीक्षा बैठक…
हरियाणा : देसी क्वीन कहीं जाने वाली सपना चौधरी के फैन्स के लिए एक अच्छी खबर हैं। दरअसल, सपना चौधरी ने यूट्यूब पर अपना चैनल लॉन्च किया है। इस चैनल पर वह अपने गानों को अपलोड किया करेंगी। इसकी शुरुआत 20 जनवरी को लॉन्च होने वाले गाने लोरी से हो रही है। इस गाने के बारे में बताते हुए सपना चौधरी ने कहा कि यह मेरा अपना ही कॉन्सेप्ट था और खुद मैंने ही इसे साकार करने का काम किया है। सपना चौधरी ने गाने के बैकग्राउंड को लेकर कहा कि अपने बच्चे को हर मां पूरी दुनिया के मुकाबले 9…
हरियाणा : हरियाणा शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12वीं की कंपार्टमेंट और स्पेशल परीक्षाओं के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ऐसे में परीक्षा के लिए उपस्थित होने वाले उम्मीदवार बीएसईएच की आधिकारिक साइट bseh.org.in के माध्यम से एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। बोर्ड द्वारा जारी शेड्यूल के अनुसार कक्षा 10वीं और कक्षा 12वीं की स्पेशल परीक्षाएं 16 जनवरी, 2021 को दोपहर 12.00 बजे से 3.00 बजे तक आयोजित की जाएगी इस डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके प्रवेश पत्र करें डाउनलोड नीचे देखिए कैसे 10वीं और 12वीं की परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करें ■ हरियाणा…
हरियाणा : उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के उपभोक्ता शिकायत निवारण मंच के चेयरमैन एवं सदस्य मंच की कार्यवाही 18 जनवरी, 2021 को सुबह 11:00 से दोपहर 1:00 बजे तक कार्यकारी अभियंता के कार्यालय, पंचकूला में की जाएगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए निगम के प्रवक्ता ने बताया कि मंच के सदस्य, उपभोक्ताओं की सभी प्रकार की समस्याओं की सुनवाई करेंगे जिनमें मुख्यत: बिलिंग, वोल्टेज, मीटरिंग से सम्बंधित शिकायतें, कनैक्शन काटने और जोडऩे बिजली आपूर्ति में बाधाएं, कार्यकुशलता, सुरक्षा, विश्वसनीयता में कमी और हरियाणा बिजली विनियामक आयोग के आदेशों की अवहेलना आदि शामिल हैं।बहरहाल, मंच द्वारा बिजली अधिनियम की…
फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने कहा कि सोशल मीडिया ग्रीवांस रिडरेसल फोर्म पर आने वाली शिकायतों को सभी विभाग गंभीरता से लें। इनका समय पर समाधान करें और उसकी रिपोर्ट भी पोर्टल पर अपलोड करें। उपायुक्त बुधवार को लघु सचिवालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में सभी विभागों की मासिक प्रगति मीटिंग में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उपायुक्त ने सीएम विंडो पर आने वाली सभी शिकायतों की भी क्रमवार ढंग से समीक्षा की। उन्होंने उन विभागों को निर्देश भी दिए जिनकी शिकायतें लंबित थी। उपायुक्त ने कहा कि सभी शिकायतों का समयबद्ध ढंग से निपटारा किया जाए। इसके साथ ही सीपीग्राम पोर्टल पर किए गए कार्यों की रिपोर्ट भी समय…
फरीदाबाद : सैक्टर-46 में लगभग 4 करोड़ रुपए की लागत से बनने वाली आरएमसी सडक़ों का शुभारंभ बडखल विधानसभा क्षेत्र की विधायक सीमा त्रिखा की उपस्थिति में भाजपा के मेवला मंडल अध्यक्ष हरीश खटाना की अध्यक्षता में गणमान्य नागरिकों व सेक्टर-46 आरडब्ल्यूए के लोगों द्वारा किया गया। इस अवसर पर विधायक सीमा त्रिखा ने अपने विधानसभा क्षेत्र में हो रहे विकास कार्यों के लिए हरियाणा के यशस्वी मुख्यमंत्री मनोहर लाल और सांसद एवं केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर का विशेष आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ये सभी विकास कार्य मुख्यमंत्री व सांसद के आशीर्वाद से हो रहे हैं और उन्हें…
पलवल : स्थानीय नेताजी सुभाषचंद्र बोस स्टेडियम पलवल में गणतंत्र दिवस समारोह-2021 को भव्य रूप से मनाने के लिए बुधवार को राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय कैंप पलवल में विभिन्न स्कूलों के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रिहर्सल की गई तथा टीमों का चयन किया गया। राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पलवल कैंप, राजकीय कन्या वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय शहर पलवल, एस.एन.डी. स्कूल पलवल, विनायक ग्लोबल स्कूल किठवाडी पलवल व बी.के. वरिष्ठï माध्यमिक विद्यालय पलवल ने देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।इस अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल, जिला सूचना एवं जनसम्पर्क अधिकारी सुरेंद्र बजाड, खंड शिक्षा अधिकारी पलवल सुखबीर…
फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने कहा कि इस बार भी 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस समारोह सेक्टर-12 खेल परिसर के साथ स्थित मैदान में आयोजित किया जाएगा। इस बार जिलास्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि प्रदेश के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह होंगे।उपायुक्त कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर लघु सचिवालय स्थित कॉन्फ्रेंस हाल में अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे थे। उपायुक्त ने मीटिंग में निर्देश दिए कि मुख्य अतिथि सबसे पहले टाउन पार्क स्थित युद्ध स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। इसके बाद वह कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में भी कोविड-19 को लेकर सभी नियमों…
