फरीदाबाद : हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्षा कुमारी सैलजा जी के निर्देशानुसार आज जिला फरीदाबाद के कांग्रेसजनों ने सेक्टर 17 स्थित लेबर चौक में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री स्व. श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और किसान उत्थान के लिए किए गए उनके उल्लेखनीय कार्यों को याद किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता तिगांव विधानसभा के पूर्व विधायक श्री ललित नागर एवं पूर्व विधायक श्री आनंद कौशिक ने की। भारतीय राजनीति के महानायक, अजातशत्रु, स्वतंत्रता सेनानी श्री शास्त्री ने अपनी ईमानदारी, राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा, सादगी, सरलता एवं निस्वार्थ देशसेवा से न केवल देश…
Author: faridabadnews24
दिल्ली ; नाइट लाइफ यानी ढेर सारी मस्ती। दिल्ली वैसे तो अपनी ऐतिहासिक इमारतों और एक से बढ़कर एक ज़ायकेदार चीजों के लिए मशहूर है, लेकिन यहां की नाइट लाइफ जबरदस्त है। साउथ दिल्ली से लेकर वेस्ट दिल्ली तक रेस्ट्रॉन्ट, बार, डिस्क और पब रातभर दिल्ली हैंगओवर नाइटस पार्टी मे गुलजार रहते हैं। यहां युवा दिनभर के काम से फारिग होकर खाने-पीने और मस्ती में डूब जाते हैं। और दिल्ली वाले हर वीकेंड हैंगओवर नाइट्स के किंग साहिल सोंधी की हैंगओवर नाइट्स पार्टी का आनंद लेते है। 2021 साल का आगाज होते ही हैंगओवर नाइट्स के मैनेजिंग डायरेक्टर साहिल सोंधी…
फरीदाबाद : आज एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री के नेतृत्व में छात्रों ने उच्चतम शिक्षा विभाग के डायरेक्ट अजित बालाजी जोशी के असिस्टेंट दलबीर सिंह को सभी कॉलेजों की यूजी/पीजी कक्षाओं में 20 प्रतिशत सीट बढ़वाने तथा एडमिशन पोर्टल दुबारा से खुलवाने के लिए ज्ञापन सौंपा। दरअसल पंडित जवाहरलाल नेहरू कॉलेज में तथा फरीदाबाद के अन्य कॉलेजों में कक्षाओं का निरीक्षण करने के लिए डीएचई डायरेक्टर के सहायक श्री दलबीर सिंह आये थे और तभी छात्रों ने ज्ञापन सौंपा। साथ ही दलबीर सिंह ने ज्ञापन सौंपने वाले छात्र-छात्राओं को जल्द मांग पूरा करने का आश्वासन भी दिया। श्री…
फरीदाबाद ; मिशन जागृति टीम द्वारा पहली बार 27 दिसम्बर को महिला विंग का गठन किया गया जिसमें सुनीता रानी को महिला टीम की प्रेसिडेंट बनाया गया। मिशन जागृति टीम के प्रेसिडेंट विपिन शर्मा जी ने उन्हें पदभार सौंपते हुए जल्दी ही उन्हें अपनी बाकी की महिला टीम की घोषणा करने के लिए कहा जिससे कि जल्दी ही सभी को उनके पदभार सौंप कर जिम्मेदारी भी दी जा सके। रविवार 10 जनवरी 2021 को महिला विंग की प्रेसिडेंट सुनीता रानी ने आत्मनिर्भर केंद्र पर महिला विंग की कार्यकारिणी टीम की घोषणा की और उन्हें उनके पदभार सौंप कर सभी को…
भिवानी : देश के दूसरे प्रधानमंत्री और ‘जय जवान जय किसान, ’ का नारा देने वाले लाल बहादुर शास्त्री की आज पुण्यतिथि है। भाजपाइयों ने आज जिले के गांव ढाणा लाडन पूर में पूर्व प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि अर्पित की। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए भाजपा नेता रीतिक वधवा, सुनील चौहान एवं दीपक तंवर ने कहा कि आज देश के पूर्व प्रधानमंत्री श्री लाल बहादुर शास्त्री जी की पुण्य तिथि के अवसर पर,जीवन में उच्च आदर्शों तथा सादगी की प्रतिमूर्ति, शास्त्री जी की राष्ट्रसेवा तथा कर्तव्य निष्ठा, समर्पण को भाजपा कार्यकर्ता सादर प्रणाम करते हैं। उन्होंने कहा कि युद्ध और कृषि संकट के…
फरीदाबाद। कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने बल्लभगढ़ से सोहना तक टूटी सड़क पर जबरन टोल वसलूने का मुद्दा उठाया है। विधायक ने अपने एनआइटी विधानसभा क्षेत्र में बल्लभगढ़-सोहना मार्ग स्थित टोल बैरियर पर पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों और टोल वसूलने वाली कंपनी रिलायंस के अधिकारियों की बैठक में चेतावनी देते हुए कहा कि जल्द इस टूटे मार्ग को सुगम नहीं कराया तो क्षेत्र की जनता टोल बैरियर उखाड़ फेंकेगी और वे क्षेत्र की जनता के साथ खड़े होंगे। नीरज शर्मा ने बताया कि उन्होंने विधायक बनते ही 25 नवंबर 2019 को पीडब्ल्यूडी विभाग संभाल रहे उप मुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला से मुलाकात…
फरीदाबाद : भारती चैरिटेबल ट्रस्ट समय-समय पर हेल्थ चैकअप व ब्लड डोनेशन कैम्प का आयोजन करती रहती है। इसी कड़ी में भारती चैरिटेबल ट्रस्ट के द्वारा होली फेथ पब्लिक स्कूल नंगला एन्कलेव पार्ट 2 फरीदाबाद में स्वच्छता जाँच कैम्प का आयोजन किया गया। कैम्प में 56 स्टूडेंट का सोशल डिस्टेंटिंग का पालन करते हुए हैल्थ चैकअप किया गया और सभी स्वस्थ स्टूडेंट को फिटनेस सर्टिफिकेट भी दिए गए। कैम्प में डॉ. धर्मेन्द्र सिंह नांदल, संदीप भगेल, यश सक्सेना, सुनीता आदि का सहयोग रहा।
फरीदाबाद : शहर की टूटी सडक़ों और गंदगी से परेशान समाज के जागरुक नागरिकों ने आज से ढोल नगाड़ों के साथ नगर निगम को जगाने की शुरुआत की। आज पहले दिन उन्होंने लंबे समय से टूटी पड़ी प्याली हार्डवेयर रोड पर प्रदर्शन किया। इसका संयोजन यंग फॉर इंडिया के अध्यक्ष राजेश खटाना एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर श्री खटाना ने कहा कि नगर निगम की गलत कार्रवाई के कारण आज फरीदाबाद का स्मार्ट सिटी होना मजाक बन गया है। उन्होंने कहा कि वर्षों से सडक़ें टूटी पड़ी हैं लेकिन नगर निगम अधिकारियों को जैसे यह दिखाई ही नहीं देता…
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी, संस्थापक एडवोकेट महेंद्र वशिष्ट जी ने आज दिनांक 10 जनवरी 2021 रविवार को फरीदाबाद के बल्लबगढ़ की सुभाष कॉलोनी में एक सिलाई सेंटर का शुभारंभ किया है। इस सिलाई ट्रेनिंग सेंटर का संचालन समाज सेविका एवं डाइटीशियन डॉ ललिता भारद्वाज जी द्वारा किया जाएगा। अम्बिका शर्मा जी ने बताया की फरीदाबाद में हनुमान नगर में संचालिका सीमा बाल्यान जी व सेक्टर 3 में संचालिका उषा रानी जी के संयोजन में संगठन द्वारा सिलाई व ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग सेंटर चलाये जा रहे हैं। संगठन की संस्थापक व…
नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली के विभिन्न स्थानों पर पिछले पांच दिन में 237 कौओं की मौत हो चुकी है। करीब 200 कौओं की मौत अकेले यमुनापार इलाके के मयूर विहार फेज-तीन की ए-2 पाकेट स्थित सेंट्रल पार्क में हो चुकी है। शुक्रवार को भी यहां 25 कौओं की मौत हो गई। वहीं द्वारका सेक्टर-9 डीडीए पार्क में बृहस्पतिवार को 15 कौओं की मौत हुई थी, शुक्रवार को भी दो मरे मिले। इसके अलावा पालम में 4, हस्तसाल में 16 कौओं की मौत हो गई। बर्ड फ्लू (एवियन इन्फ्लूएंजा) की आशंका के मद्देनजर सेंट्रल पार्क में लोगों के प्रवेश पर रोक…
