हरियाणा : केंद्र के नए कृषि कानूनों को लेकर विरोध कर रहे किसानों के प्रस्ताव का जवाब देते हुए सरकार ने कहा है कि वह किसानों से इस मुद्दे पर 30 दिसंबर को बातचीत करने के लिए तैयार है। इससे पहले किसानों ने सरकार को 29 दिसंबर को बातचीत का प्रस्ताव भेजा था। बता दें कि कृषि कानून के मसले पर दिल्ली की सीमाओं पर पिछले एक महीने से ज्याद समय से किसानों द्वारा प्रदर्शन जारी है। ऐसे में किसान नेताओं की तरफ से कहा गया था कि, “हम सरकार के साथ बातचीत करने के तैयार हैं, वहीं किसानों के…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : फरीदाबाद ब्राह्मण समाज ने बल्लबगढ़ ब्राह्मण धर्मशाला में एक मीटिंग का आयोजन किया। मीटिंग का आयोजन इंद्रजीत पाराशर ने किया। मीटिंग में राकेश टिकैत के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पास किया गया और यह निर्णय लिया गया कि इसके खिलाफ पुलिस में कम्पलेंट दी जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज के सद्भाव को खराब करने का जो प्रयास राकेश टिकैत ने किया है उसके लिए राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन डीसी को दिया जाएगा। जिसमें ब्राह्मण समाज के लोग तथा फरीदाबाद में काम कर रहे ब्राह्मण संगठन मौजूद रहेंगे। ब्राह्मण सभा में फरीदाबाद के जनरल सेके्रटरी बृजमोहन वशिष्ट ने समाज…
छत्तीसगढ़ : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की छत्तीसगढ़ प्रदेश की शाखा ने दुर्ग जिले में 25 दिसम्बर क्रिसमस दे कि जगह तुलसी दिवस मनाया। राष्ट्रीय महासचिव टाटा शोभा जी के संयोजन में प्रदेश अध्यक्ष गीता साहू जी ने अपनी प्रदेश और दुर्ग जिले की टीम द्वारा तुलसी मैया को तिलक लगाकर, जल, फल फूल अर्पित कर तुलसी पूजन का आयोजन किया। इस पावन अवसर पर तुलसी पूजन के साथ साथ जरुरत मन्दो को गरम टोपी, जुराब, मोजे, चाय एव अल्पाहार वितरित किया गया। सभी बहनो ने अपना योगदान दिया। प्रदेश अध्यक्ष गीता साहू जी, प्रदेश महामंत्री सकीना जी, जिला महामन्त्री…
हरियाणा : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच हरियाणा शाखा द्वारा दिनांक 25 दिसंबर 2020 को तुलसी दिवस के रूप में मनाया गया इस पावन पर्व पर विभिन्न राज्यों की महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया l यह आयोजन श्रीमती रेखा प्रदेश अध्यक्ष हरियाणा की देखरेख में भली-भांति हुआ इसमें भाग लेने वाले प्रतिभागियों ने विभिन्न स्थानों पर अपना कब्जा किया जिसमें प्रथम स्थान पर राजस्थान की कल्पना शर्मा द्वितीय स्थान पर राजस्थान की ही नीरू वह खुशी शर्मा ने अपना कब्जा जमाया, तृतीय स्थान पर हरियाणा सीमा सीमा सोनी जी रही l गीता शर्मा सविता बंसल प्रतिभा शर्मा किरण जी ने…
फरीदाबाद : आज स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के 15 वे स्थापना दिवस के उपलक्ष में स्त्री शक्ति पहल समिति संस्था के प्रांगण में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस कार्यक्रम में संस्था ने अपने पिछले 15 वर्षों में किए गए कार्यों के बारे में लोगों को बताया और नुक्कड़ नाटक के माध्यम से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ मुहिम को आगे बढ़ाया संस्था ने पिछले 15 वर्षों में जो समाज सेवा क्षेत्र में जो कार्य किए गए उनको बताया गया इस कार्यक्रम में युवा आगाज संस्था के अध्यक्ष जसवंत पवार को बेस्ट युवा समाजसेवी अवार्ड से सम्मानित किया…
दिल्ली : दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल रविवार को एक बार फिर से किसानों के बीच जाएंगे। केजरीवाल आज शाम 6 बजे सिंघु बॉर्डर जाएंगे, जहां पर किसान प्रदर्शन कर रहे हैं। केजरीवाल शहीदी सप्ताह के दौरान सिंघू बॉर्डर पर कीर्तन दरबार में हिस्सा लेंगे। दिल्ली सीमा के पास बैठे किसानों ने 27-28 दिसंबर को गुरु गोबिंद सिंह के पुत्रों साहिबजादे जोरावर सिंह और फतेह सिंह का शहीदी दिवस मनाने का ऐलान किया। इस दौरान बॉर्डर पर कीर्तन दरबार के साथ ही लंगर की भी व्यवस्था की है। आज के ही दिन गुरु गोबिंद जी के पुत्रों को दीवार में…
साउथ सुपरस्टार रजनीकांत को शुक्रवार को ब्लड प्रेशर में समस्या के चलते हैदराबाद के अपोलो अस्पताल में भर्ती करवाया गया था. अब खबर है कि सुपरस्टार रजनी की हालत पहले से बेहतर है. उन्हें अस्पताल से डिसचार्ज कर दिया गया है. अपोलो अस्पताल ने रजनीकांत के स्वास्थ्य की जानकारी देते हुए कहा है कि उन्हें कोई गंभीर समस्या नहीं है. रजनी को मिली अस्पताल से छुट्टी डॉक्टरों की तरफ से सलाह दी गई है कि अभी के लिए रजनीकांत किसी भी तरह का प्रेशर ना लें.उन्हें तनाव से दूर रहने के लिए कहा गया. वहीं उन्हें बाहर कम से कम जाने…
फरीदाबाद : भारती चैरीटेबल ट्रस्ट की टीम शनिवार की रात्रि बल्लभगढ़ से ओल्ड फरीदाबाद मुख्य हाईवे, मथुरा रोड के फुटपाथ पर सोने वाले बेघर व्यक्तियों की सेवा प्रयास में लगी रही। भीष्ण ठंड के मौसम में खुले आसमान के नीचे जीवन बिताने वाले जरूरतमंद लोगों को कंबल वितरित किए गए एवं उनकी स्वास्थ्य जांच कर दवाईंयां भी वितरित की गईं। इस समय उनके साथ टीम के समर्पित सदस्य जितेंद्र शर्मा, नरेश शर्मा, यश सक्सेना आदि का बहुत सहयोग रहा।
यूपी : वाहनों पर जाति लिखने का फैशन सा चल रहा है. आमतौर पर लोग अपनी गाड़ियों पर जाट, यादव, गुर्जर, क्षत्रिय, राजपूत, पंडित, मौर्य लिखवा कर चलते हैं. अब इसे लेकर यूपी सरकार सख्त हो गई है. यूपी सरकार अब इस पर लगाम लगाने की तैयारी कर रही है. अब गाड़ियों पर जाति लिखकर चलने पर कार्रवाई की तैयारी है. यूपी में जाति लिखकर चलने पर गाड़ी सीज करने तक की कार्रवाई हो सकती है यूपी सरकार अब जातिसूचक स्टीकर लगे होने पर गाड़ियों को सीज करने की कार्रवाई करेगी. यूपी की राजनीति और सामाजिक व्यवस्था मे जातीय समीकरण…
आरसीपी सिंह को जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है. राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में नीतीश कुमार ने कहा कि एक साथ दो पद संभालना आसान नहीं हो रहा है. बिहार का मुख्यमंत्री और जेडीयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष, दोनों भूमिका एक साथ निभाना आसान नहीं था. नीतीश कुमार ने आरसीपी सिंह के नाम का प्रस्ताव रखा और फिर बाकी सदस्यों ने इसका समर्थन किया l कौन हैं आरसीपी सिंह आरसीपी सिंह का पूरा नाम रामचंद्र प्रसाद सिंह है. वे बिहार से जेडीयू कोटे से राज्यसभा सांसद हैं. नीतीश के जिले नालंदा के रहने वाले आरसीपी सिंह…
