फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी ज़िला फ़रीदाबाद की बडखल व एन आई टी विधानसभा के सभी 6 मंडलों में मंडल स्तर पर कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ I प्रशिक्षण वर्ग में स्वागत सत्र के साथ आज सुबह 10.30 बजे शुरुआत हुई I पहले सत्र में ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा, मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार अजय गौड़, विधायिका सीमा त्रिखा, वरिष्ठ भाजपा नेता सोहनपाल सिंह, ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल ने अलग अलग मंडलों में प्रवक्ता के तौर पर भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया I अखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण योजना के तहत फ़रीदाबाद…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद :। कांग्रेस पार्टी में राष्ट्रीय स्तर पर कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच संवाद की कमी को पूरा करने के लिए कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय नेता विजय कौशिक ने कांग्रेस जनसंवाद मंच के माध्यम से देश के करोड़ों लोगों के साथ जनसंवाद कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए दावा किया कि मंच देश भर में भाजपा के खिलाफ एक मजबूत विपक्ष के रूप में कांग्रेस पार्टी की भूमिका को और अधिक बेहतर बनाने का कार्य करेगा। कांग्रेस जनसंवाद मंच द्वारा आयोजित एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कांग्रेस नेता विजय कौशिक ने कहा कि मंच का अपना कोई झंडा-डंडा नहीं होगा अपितु मंच…
फरीदाबाद : उपनिषदों की अनेक विद्याएँ गीता में हैं। श्रीमद भगवत गीता के श्लोक में मनुष्य जीवन की हर समस्या का हल छिपा है। गीता के 18 अध्याय और 700 गीता श्लोक में कर्म, धर्म, कर्मफल, जन्म, मृत्यु, सत्य, असत्य आदि जीवन से जुड़े प्रश्नों के उत्तर मौजूद हैं। उक्त वक्तव्य अखिल भारतीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. सुरेन्द्र शर्मा बबली ने फरीदाबाद लोकसभा क्षेत्र के गांव ततारपुर में आयोजित श्रीमद भागवत कथा ज्ञान यज्ञ में शिरकत करते हुए कहे। उन्होंने कहा कि श्रीमद्भागवत को ही पुराण मानना चाहिए तथा देवीभागवत को उपपुराण की कोटि में रखना उचित है।…
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा रानी जी के पास एक पीड़ित महिला अपनी समस्या लेकर मिलने पहुँची। पीड़ित महिला अपने घर मे घरेलू हिंसा, दहेज की मांग से परेशान थी। समस्या सुनकर ऊषा रानी जी उस पीड़ित महिला को लेकर नजदिगी महिला थाने में पहुँची ओर उनकी सुनवाई कराई। उषा जी ने आश्वासन दिलाया कि जल्दी ही हम उसको न्याय दिलाएंगे। इस कार्य में ऊषा रानी जी अपने सहयोगियों नीलम गुप्ता जी, मीनाक्षी भारद्वाज व कुलदीप कौशिक जिला अध्यक्ष कला एवं संस्कृति के साथ महिला थाने पहुँची थी। ऊषा रानी जी ने कहा कि हमारा…
आज हमारे मण्डल में कार्यकर्ताओं के लिए प्रशिक्षण वर्ग शुरू हुआ I प्रशिक्षण वर्ग में स्वागत सत्र के साथ आज सुबह 10.30 बजे शुरुआत हुई I पहले सत्र में ज़िला महामंत्री मूलचंद मित्तल जी ने प्रवक्ता के तौर पर भारतीय जनता पार्टी का इतिहास एवं विकास विषय पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित किया Iअखिल भारतीय मंडल प्रशिक्षण योजना के तहत मण्डल के पदाधिकारियों, शक्ति केंद्र प्रमुखों, बूथ प्रमुखों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया I बडख़ल मण्डल के प्रशिक्षण शिविर में 100 से ज़्यादा कार्यकर्ता प्रशिक्षण के लिए पहुँचे हैं I यह प्रशिक्षण शिविर 26 व 27 दिसम्बर यानी 2 दिन चलेगा…
फरीदाबाद : राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की एक बैठक कल फरीदाबाद के जनता कॉलोनी में बहन कुसुम शर्मा जी के घर पर आयोजित की गई जिसमे मुख्य अतिथि संगठन की संस्थापक व राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी रही। बैठक में संगठन को आगे बढ़ाने के लिए सदस्यता अभियान पर चर्चा की गई। बैठक में प्रदेश व जिला कार्यकारिणी का गठन करते हुए अम्बिका शर्मा जी द्वारा रेखा जी को हरियाणा अध्यक्ष, तरसेम शर्मा जी को हरियाणा प्रभारी, कुसम शर्मा जी को हरियाणा उपाध्यक्ष, उषा रानी जी को हरियाणा उपाध्यक्ष, ज्योति कपूर जी को हरियाणा सचिव, नीलम चौधरी जी को फरीदाबाद…
हस्त रेखा विज्ञान (Palmistry Lines or Palm Reading Science): हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार व्यक्ति को जीवन में सफलता हासिल करने और अमीर बनने के लिए किस्मत का साथ मिलना जरूरी होता है. व्यक्ति के हाथों में भाग्य, स्वास्थ्य और धन संबंधित रेखाएं पाई जाती हैं. हथेली की लकीरों यानी हस्त रेखाओं ( Hast Rekha) से मनुष्य के जीवन की भविष्यवाणी की जा सकती है. हस्तरेखा शास्त्र (Hast Rekha Shastra) के अनुसार रिंग फिंगर और सबसे छोटी उंगली के नीचे सीधी रेखा को धन की रेखा (Money Line) कहा जाता है. धन रेखा के माध्यम से व्यक्ति की आर्थिक स्थिति के…
हरियाणा : हरियाणा में ठंड फिर से बढ़ने लगी हैं। बता दें कि हिसार व करनाल में शुक्रवार को रात का तापमान 2.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 5 डिग्री कम है। दिन में कहीं-कहीं बादल भी छाए। मौसम विभाग के अनुसार, 27 दिसंबर से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है। उत्तर हरियाणा के पंचकूला, यमुनानगर, अम्बाला, कुरुक्षेत्र, करनाल व आसपास के इलाकों में हल्की बारिश हो सकती है। अन्य इलाकों में कहीं-कहीं धुंध असर दिखा सकती है। 27 व 28 दिसंबर को शिमला में बर्फबारी हो सकती है। इसका असर मैदानी इलाकों में हाेगा। 28 व 29 दिसंबर…
एचएसएससी ने अनियमितता के कारण रद्द हुई 816 ड्राइंग टीचर्स की नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। सुप्रीम कोर्ट ने 5 माह में प्रक्रिया पूरी करने के आदेश दिए हैं। हालांकि, हाईकोर्ट के निर्देशानुसार नई भर्ती होने तक सभी टीचर पदों पर बने रहेंगे। एचएसएससी की ओर से 31 जनवरी परीक्षा की संभावित तारीख तय कर दी गई है। इसमें वही 15 हजार अभ्यर्थी शामिल हो पाएंगे, जिन्होंने 2006 में विज्ञापन जारी होने पर आवेदन किया था। आयोग की ओर से जल्द वेबसाइट पर नोटिस जारी किया जाएगा। इस भर्ती के दोबारा आवेदन नहीं लिए जाएंगे। पुराने आवेदन ही…
फरीदाबाद : भारतीय राजनीति के युगपुरुष, पूर्व प्रधानमंत्री, महान कवि, भारत रत्न, परम श्रद्धेय स्व. श्री अटल बिहारी वाजपेयी जी की जन्म जयंती के उपलक्ष्य पर आज भारतीय जनता पार्टी फ़रीदाबाद ज़िला कार्यालय पर ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा और ज़िला पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर माल्यार्पण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किए और उनको नमन किया I इस अवसर पर ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने उनको स्मरण करते हुए उनके जीवन परिचय को कार्यकर्ताओं के सामने रखा I अपने सम्बोधन में ज़िला अध्यक्ष गोपाल शर्मा ने कहा है कि अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसंबर, 1924 को मध्यप्रदेश के ग्वालियर…
