फरीदाबाद : पतंजलि फरीदाबाद सेक्टर 4 के कार्यालय में पांच दिवसीय गीता महोत्सव का बहुत ही भव्य तरीके से हवन द्वारा शुभारंभ करा गया। आज की इस अवसर पर हरियाणा किसान राज्य प्रभारी भाई राजेश भाटी जी, हरियाणा राज्य संगठन मंत्री आदरणीय भाई जयपाल शास्त्री जी, भारत स्वाभिमान जिला प्रभारी भाई अंकुर जी ,महिला जिला प्रभारी बहन प्रेमलता जी व अन्य प्रभारी एवं कर्मठ योगी भाई बहन उपस्थित थे ।आज सभी भाई बहनों को आगामी 24 दिसंबर 2020 को होने वाली गीता श्लोक उच्चारण प्रतियोगिता के बारे में विस्तार से बताया गया एवं साथ में योग एवं ध्यान कराया गया।…
Author: faridabadnews24
हरियाणा : सोमवार को साल 2020 की अंतिम बैठ्क छत्तीसगढ़ प्रदेश के दुर्ग जिले में भिलाई, सुपेला में स्थित काफ़ी हाउस में ली गयी। इस बैठ्क का मुख्य उद्देश्य आने वाले 25 दिसम्बर को तुलसी दिवस मनाने के विषय में चर्चा थी। सनातन धर्म में तुलसी जी के महत्व को लोग आजकल भूलते जा रहे है। इसी उद्देश्य को लेकर इस महान पर्व को आगामी 25 दिसम्बर को क्रिसमस की बजाय तुलसी दिवस मनाने की चर्चा की गयी। बैठक में मुख्य रुप से राष्ट्रीय महामंत्री श्रीमती टाटा शोभा जी, छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गीता साहू जी, प्रदेश महामन्त्री सकीना खातून…
नई दिल्ली : कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मोतीलाल वोरा (Motilal Vora) का निधन हो गया है. वोरा ने 93 साल की उम्र में दिल्ली के फोर्टिस एस्कॉर्ट अस्पताल में आखिरी सांस ली. वह कुछ हफ्ते पहले ही कोरोना वायरस से संक्रमित हुए थे और कई दिनों तक एम्स में भर्ती रहने के बाद उन्हें छुट्टी भी मिल गई थी. जबकि कांग्रेस के दिग्गज नेता माने जाने वाले वोरा को राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने श्रद्धांजलि दे देते हुए कभी न भूलने वाला नेता करार दिया है. इसके अलावा पीएम नरेंद्र मोदी ने भी वोरा को याद किया है. कांग्रेस नेता…
फरीदाबाद : मानव अधिकार संरक्षण संघ टीम फरीदाबाद द्वारा पिछले सालो क़ि भांति इस साल भी आज बाय पास रोड बल्लबगढ़ रोड के किनारे बसे गरीब लोगो को गर्म कमबल, जर्सी, जैकेट, पैंट शर्ट, महिलाओ को गर्म कपड़ो के साथ सूट, साड़ी ओर बच्चों के कपड़े बांटे ओर वितरित किये गये l इसके अलावा कुष्ट आश्रम, गांधी कॉलोनी ओर वहा रोड पर रह रहे रिक्शे वालो को भी गर्म कंबल ओर कपड़े वितरित किये गये l टीम फरीदाबाद हमेशा लोगो क़ि निःस्वार्थ भाव से सेवा में हमेशा तत्पर रही है ओर आगे भी रहेगी l इस नेक काम में सहयोग…
अन्तर्राष्ट्रीय हिन्दू संगठन केसरिया भारत की जिला ग्वालियर में आज जिला कार्यकारिणी की बैठक सम्पन्न हुई । बैठक में संगठन के विस्तार को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक का संचालन जिला मीडिया प्रभारी ने किया जिसकी मुख्य अध्यक्षता जिला अध्यक्ष ग्वालियर निपुल शर्मा द्वारा की गई। सभी साथियो का आभार व्यक्त जिला मीडिया प्रभारी विवेक सिंह द्वारा प्रकट किया गया। बैठक में अंकित शर्मा जिला उपाध्यक्ष. जिनेंद्र जैन जिला सचिव. विवेक सिंह जिला मीडिया प्रभारी. आशीष मिश्रा जिला संगठन मंत्री. थाटीपुर ब्लॉक अध्यक्ष. संस्कार जाधव ब्लॉक उपाध्यक् एवं गौरव राजावत प्रदीप बाथम सौरव राजावत मंजीत सदस्य शामिल रहे I
दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन का प्रभाव क्षेत्र में भिंडी, बैंगन, लौकी, टमाटर आदि सब्जियों पर नजर आने लगा है। इन सब्जियों को तुड़वाने का खर्च भी किसानों को नहीं मिल रहा है। पिछले छह दिन से लगातार इन सब्जियों के भावों में गिरावट आ रही है। थोक मंडी में भिंडी 3 रुपये, लौकी 1 रुपये, बैंगन 2 रुपये, टमाटर व खीरा ककड़ी 5-5 रुपये के भाव में ली जा रही है। ऐसे में अब किसान इन सब्जियों को तोड़कर खेतों में ही रखने को मजबूर हो रहे हैं। गौरतलब है कि क्षेत्र से भिंडी, बैंगन, लौकी, टमाटर आदि…
दिल्ली-हरियाणा बॉर्डर पर किसानों का प्रदर्शन लगातार 25वें दिन भी जारी है। वहीं, यूपी गेट पर पर किसान धरने पर बैठे हैं। यूपी गेट पर 28 नवंबर से जारी किसान आंदोलन में शामिल किसानों को संबोधित करते हुए भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत ने कहा कि किसान हल काढ़ने (निकालने) के लिए यूपी गेट पर आए हैं, अब हल काढ़कर (निकालकर) ही यहां से जाएंगे। स्वराज भारत के प्रमुख योगेंद्र यादव ने कहा कि हमने कल से सभी विरोध स्थलों पर 24 घंटे की भूख हड़ताल शुरू करने का फैसला किया है। भारतीय किसान यूनियन के नेता…
मध्य प्रदेश के इंदौर में मुख्य सड़क पर राह चलते लोगों को चाकू दिखाकर डरा धमका रही दो ‘लेडी डॉन’ को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. बताया जा रहा है कि ये दोनों वही युवतियां हैं जिन्होंने पिछले दिनों तुकोगंज थाना क्षेत्र की एक दुकान पर युवती को जमकर पीटा था. दरअसल, दोनों आरोपी युवतियों ने रविवार को भी एक महिला को टक्कर मारने के बाद चाकू दिखाया और धमकाने लगीं. इंदौर के जवाहर मार्ग स्थित इमली साहेब गुरुद्वारे से अरदास कर अपने घर एक्टिवा पर लौट रहीं महिलाओं को पीछे से आ रहीं दो युवतियों ने टक्कर…
फरीदाबाद : संयुक्त किसान मोर्चा के राष्ट्रव्यापी आह्वान पर रविवार को शोक सभा आयोजित कर आंदोलन में शहीद हुए किसानों की श्रद्धांजलि अर्पित की गई। सेक्टर 12 स्थित ओपन एयर थियेटर में आयोजित सभा में कृषि कानूनों के खिलाफ चल रहे किसान आंदोलन से एकजुटता प्रकट करते हुए तन-मन-धन से सहयोग एवं समर्थन करने का फैसला लिया गया। सभा में सर्व सम्मति से जिला स्तर पर 35 सदस्यीय किसान संधर्ष समिति का गठन किया गया। यह कमेटी किसान आंदोलन के खिलाफ भाजपा द्वारा किए जा रहे दुष्प्रचार के खिलाफ किसानों को कानूनों की असलीयत से रुबरु करवाने के लिए गांव-गांव…
फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल के दिशा निर्देशो पर सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार जिला आम जनता के लिए प्रशासन द्वारा परिवार पहचान पत्र बनाने का कार्य निरन्तर किया जा रहा है। शनिवार और रविवार को भी सार्वजनिक स्थानो पर कैम्प लगा कर शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों के परिवार पहचान पत्र बनाए जा रहे हैं।अतिरिक्त उपायुक्त कम परिवार पहचान पत्र बनाने के जिला नोडल अधिकारी सतबीर मान के मार्ग दर्शन में शनिवार तथा रविवार को प्रातः 09:30 बजे से प्रशासन द्वारा शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में जनप्रतिनिधियों और वैलफेयर सोसायटियो के प्रतिनिधियो के सहयोग से आम जन के…
