भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स का ज्यादा चलन नहीं है, इसके बावजूद लोग धीरे-धीरे इन्हें अपना रहे हैं। हालांकि भारत में इलेक्ट्रिक स्कूटर्स अभी भी थोड़े महंगे हैं। अगर आप ज्यादा घर से बाहर नहीं जाते हैं और घरेलू कामों के लिए इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदना चाहते हैं तो आज हम आपको भारत में मिलने वाले सबसे सस्ते इलेक्ट्रिक स्कूटर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिनकी कीमत काफी कम है साथ ही ये अच्छी-खासी रेंज भी देते हैं। Ampere V48 LA: ये भारत में मिलने वाला सबसे सस्ता इलेक्ट्रिक स्कूटर है। इस स्कूटर को भारत में खूब पसंद किया जाता है।…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : किसानों के आंदोलन को देखते हुए दिल्ली से लगती सीमाओं पर ट्रैफिक का बुरा हाल है। यहां वाहनों की लंबी कतारें लगी हुई हैं। सीमा पर किसान धरना देकर प्रदर्शन कर रहे हैं। कालिंदी कुंज, यूपी गेट के पास एनएच-9, टीकरी बॉर्डर चार पहिया वाहनों की, चिल्ला बॉर्डर पर वाहनों की लंबी लाइन लगी हुई हैं। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने सीमा पर किसानों के प्रदर्शन को ध्यान में रखते हुए कई राष्ट्रीय राजमार्गों को वाहन चालकों के लिए पूरी तरह से बंद कर दिया है। वाहन चालकों को वैकल्पिक मार्ग का इस्तेमाल करने की सलाह दी गई है।…
नई दिल्ली : आम आदमी पार्टी आठ दिसंबर के भारत बंद में किसानों का साथ देगी। आप के मुखिया और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पार्टी के देश भर के नेताओं और कार्यकर्ताओं से किसानों का साथ देने की अपील की है। यह जानकारी देते हुए आप के दिल्ली संयोजक व कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि केंद्र सरकार का ढुलमुल रवैया किसानों को परेशान कर रहा है।गोपाल राय ने कहा कि किसान कृषि कानूनों का विरोध कर रहे हैं और केंद्र सरकार कानूनों के फायदे गिना रही है, जो बहुत ही निराशाजनक है। उन्होंने इस तुरंत वापस…
राजस्थान : सरकार ने कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए एक और नया आदेश जारी किया है। इसमें कहा गया है कि किसी शादी में 100 से अधिक लोग जुटे तो विवाह स्थल का लाइसेंस निरस्त होगा। स्वायत्त शासन विभाग ने सभी निकायों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए है। साथ ही अब शादी में कोरोना गाइडलाइन की पालना की जिम्मेदारी विवाह स्थल संचालकों की ही होगी। विभाग के निदेशक दीपक नंदी ने जारी आदेश में बताया कि कोरोना को लेकर राज्य सरकार की ओर से जारी गाइडलाइन की पालना नहीं होने पर अब विवाह स्थल संचालक और…
अगर आप भी हर महीने गैस सिलेंडर की बुकिंग करते है तो यह खबर जरूर पढ़ें। दरअसल, गैस सिलेंडर बुक करना अब झंझट का काम नहीं रह गया बल्कि बहुत ही आसान हो गया है। अब वॉट्सऐप के जरिए भी एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग की जा सकती है। भारत की सबसे बड़ी पेट्रोलियम कंपनियां जैसे की भारत गैस, इंडेन गैस और एचपी गैस भी ग्राहकों को वॉट्सऐप से सिलेंडर बुक करने की सुविधा दे रही हैं। वॉट्सएप से सिलेंडर बुक करने की सुविधा सिर्फ उसी नंबर पर मिलेगी जो एजेंसी में रजिस्टर्ड है। नंबर रजिस्टर कराए बगैर गैस सिलेंडर…
हरियाणा : राज्य चौकसी ब्यूरो ने थाना तावड़ू जिला नूंह के उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह के खिलाफ 20,000 रुपये की रिश्वत लेने का मुकदमा दर्ज किया है। ब्यूरो के एक प्रवक्ता ने आज यह जानकारी देते हुए बताया कि जिला नूंह गांव भडंगपुर के मोहम्मद अरसद ने राज्य चौकसी ब्यूरो गुरुग्राम को एक शिकायत दी थी कि उसने गूगल पे पर लेनदेन के सम्बंध में एक शिकायत सी0एम0 विन्डो पर दी थी। जिस सम्बंध में उप निरीक्षक महेन्द्र सिंह ने उसे थाने में बुलाया और डराया कि इसमें तू ही कबूतरबाजी में अन्दर जाएगा और मदद करने की एवज में…
देश में नए संसद भवन का निर्माण अगले हफ्ते शुरू हो जाएगा। अंग्रेजों के जमाने में बना भारत का संसद भवन अब सिर्फ इतिहास में रह जाएगा। वर्तमान संसद भवन के पास नए संसद भवन का निर्माण किया जा रहा है। नया संसद भवन कैसा होगा, इसकी तस्वीर भी सामने आ गई है। 971 करोड़ रुपये की लागत से बन रहे नए संसद भवन का भूमिपूजन 10 दिसंबर को दोपहर 1 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाएगा। लोकसभा के अध्यक्ष ओम बिरला ने शनिवार को इसकी जानकारी दी।ओम बिरला ने कहा कि यह निर्णय लिया गया है कि नए…
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता कैलाश विजयवर्गीय ने कहा है कि नरेंद्र मोदी सरकार द्वारा बांग्लादेश और पाकिस्तान के शरणार्थियों को जनवरी 2021 से नागरिकता देना शुरू करने की संभावना है. विजयवर्गीय ने उत्तर 24 परगना में पार्टी के ‘आर नोय अन्याय’ (कोई और अधिक अन्याय नहीं) अभियान के मौके पर संवाददाताओं से कहा कि पड़ोसी देशों से हमारे देश में आने वाले शरणार्थियों को नागरिकता देने के ईमानदार इरादे से सीएए पास किया है. उन्होंने आगे कहा कि भाजपा पश्चिम बंगाल में बड़ी शरणार्थी आबादी को नागरिकता देने की इच्छुक है. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने…
फरीदाबाद : केंद्र सरकार द्वारा पारित किए गए 3 कृषि बिलों के विरोध में देशभर में हो रहे किसानों के विरोध-प्रदर्शन का समर्थन करते हुए राजेश खटाना एडवोकेट लीगल विभाग हरियाणा युवा कांग्रेस ने कहा कि किसानों की सभी मांगें जायज है, जिन्हें सरकार को जल्द से जल्द मान लेना चाहिए। श्री खटाना ने कहा कि इस बाबत उन्होंने देश के गृहमंत्री अमित शाह व हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर को पत्र लिखकर किसानों की मांगों को जल्द पूरा करने की मांग की है। यहां जारी प्रेस बयान में राजेश खटाना एडवोकेट ने कहा कि लोकतंत्र में हर व्यक्ति…
फरीदाबाद / 5 दिसम्बर : चौधरी देवीलाल डेरी परियोजना के सभी डेरी मालिकों ने सर्वसम्मिति से धर्मबीर खटाना उर्फ धर्म को प्रधान चुना गया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों फूल मालाओं से उनका स्वागत किया। धर्मबीर खटाना ने उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि उनकी प्राथमिकता यहां रह रहे लोगों को ज्यादा से ज्यादा सुविधा मिलें और रुके हुए विकास कार्यों को शासन-प्रशासन के सहयोग से जल्दी करवाऐ साथ ही निगम प्रशासन को डेरी मालिकों की परेशानी से अवगत करवाएंगे और धर्मबीर खटाना ने कहा कि वो अपनी कार्यकारिणी के सदस्यों सरधा भाटी, चिंता राम नागर, रामगोपाल पंडित,…
