फरीदाबाद : भारतीय जनता पार्टी किसान प्रकोष्ठ एनआईटी 86 विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी पंडित संतोष शर्मा ने आज एनआईटी 86 क्षेत्र से इनेलो-बसपा प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना के जनसंपर्क अभियान के तहत पंडित प्रापर्टी वाली गली जवाहर कालोनी में आयोजित कार्यक्रम में अपने सैकड़ों साथियों के साथ भाजपा को अलविदा करते हुए नगेंद्र भड़ाना के नेतृत्व मेें इनेलो पार्टी का दामन थाम लिया। इस मौके बसपा-इनेलो प्रत्याशी नगेंद्र भड़ाना ने भाजपा छोडक़र आए पंडित संतोष शर्मा व उनके साथियों को इनेलो का पटका डालकर व फूल मालाएं पहनाकर उनका स्वागत किया और उन्हें विधिवत पार्टी में शामिल करवाया। इस अवसर पर…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद: बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस सरकार आने वाली है और लोग बदलाव की ओर देख रहे हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर एक बार फिर बडख़ल विधानसभा में विकास को नए पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी एकजुट होकर बडख़ल विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में सही मायनों में स्मार्ट बनाएंगे,यह बातें विजय प्रताप ने बुधवार को चार्मवुड विलेज, एसजीएम नगर ए ब्लॉक, ग्रीनफील्ड कॉलोनी, एनआईटी 1, बडख़ल तहसील, बी ब्लॉक पूर्व महापौर कार्यालय, एनआईटी 2 बाल्मीकि बस्ती एवं एनआईटी 2…
Chaudhary Devi Lal: आज भारतीय राजनीति के किंगमेकर कहे जाने वाले चौधरी देवीलाल (Devilal) का जन्मदिन है. आइए आज देवीलाल के जन्मदिन पर जानते हैं उनसे जुड़े कुछ किस्से. किसानों के मसीहा ‘हर खेत को पानी, हर हाथ को काम, हर तन पर कपड़ा, हर सिर पर मकान, हर पेट में रोटी, बाकी बात खोटी.’ ये बोल चौधरी देवीलाल के हैं, जो किसानों के मसीहा के नाम से मशहूर हैं. वो देश के उप प्रधानमंत्री और हरियाणा के दो बार मुख्यमंत्री रहे उन्हें हरियाणा का निर्माता भी कहा जाता है और यहां के लोग उन्हें प्यार से ‘ताऊ देवीलाल’ कहते…
फरीदाबाद : विपुल गोयल ने कांग्रेस प्रत्याशी पर हमला बोलते हुए कहा कि जो अपने भाई को न बख्शे, अपने भतीजे को ही न बख्शे वह जनता का क्या होगा। इसलिए ऐसे नेताओं से सावधान रहें, जिनका उद्देश्य केवल धन बटोरना है। फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी विपुल गोयल मंगलवार को नीलम मेट्रो गेट के पास मंजू गांधी एवं ओल्ड फरीदाबाद गढ़ी मोहल्ला में फौजी किशोर पाराशर द्वारा आयोजित कार्यक्रम में शिरकत कर रहे थे। विपुल गोयल का कार्यक्रम में पधारने पर फूल-मालाओं एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। विपुल गोयल ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों…
फरीदाबाद : एनआईटी से भाजपा प्रत्याशी सतीश फागना ने कहा कि एनआईटी की जनता का जिस तरह से भरोसा मिल रहा है,इससे साबित हो गया है कि इस बार भाजपा एनआईटी में कमल का फूल खिलाते हुए बड़े मार्जन से जीत दर्ज करेगी। सतीश फागना ने आज एनआईटी विधानसभा के विभिन्न इलाकों में पदयात्रा कर जन्सम्र्पक किया और कई सभाओं को संबोधित करते हुए कहा कि जनता जागरूक हो चुकी है और किसी के बहकावे में ना आकर केवल कमल का फूल खिलाएगी। उन्होनें कहा कि केन्द्र व प्रदेश की डबल इंजन सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों का जनता पर असर हुआ…
फरीदाबाद: फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के प्रत्याशी लखन कुमार सिंगला का क्षेत्र की कालोनियों इंद्रा कालोनी, संत नगर, बसेलवा कालोनी, पदम नगर आदि में लोगों ने जोरदार स्वागत किया और उन्हेें एकजुट होकर भारी मतों से विजयी बनाने का भरोसा दिलाया। कालोनियों में आयोजित सभाओं में भारी संख्या में पहुंचे लोगों ने ‘कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, चौ. भूपेंद्र सिंह हुड्डा जिदंाबाद, लखन सिंगला जिंदाबाद’ के गगनचुंबी नारे लगाकर पूरे माहौल को कांग्रेसमय कर दिया। लोगों के मिले अपार जनसमर्थन से उत्साहित लखन सिंगला ने कहा कि पिछले कई दिनों से जिस प्रकार से उनकी सभाओं में लोगों का हजूम उमड़…
फरीदाबाद: भाजपा के तिगांव विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी एवं निवर्तमान विधायक राजेश नागर के समर्थन में आज इस्माइलपुर में बड़ी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैंने मुख्यमंत्री बनने के 56 दिन में 126 ऐतिहासिक निर्णय लिए। आगे भी हमारी सरकार आने पर आपकी सेवा में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे। सैनी ने कहा कि आपके विधायक राजेश नागर आपकी बहुत सेवा करते हैं और विकास ही उनका ध्येय रहता है। आप लोग राजेश नागर को जिता दो, बाकी मुझ पर छोड़ दो। सैनी ने कहा कि हमारी सरकार ने 500 रुपये में रसोई गैस सिलेंडर देने का काम…
फरीदाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने एनआईटी एक में कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह को भारी मतों से जिताने के लिए हजारों लोगों के बीच हूंकार भरी। विजय प्रताप सिंह के समर्थन में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद का चुनाव लड़ चुके श्याम सुन्दर कपूर अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में श्याम सुन्दर कपूर को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से वर्ष 2014 के बीच में फरीदाबाद में जो काम हुए थे, वे सभी कांग्रेस सरकार ने कराएं।…
फरीदाबाद : बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह के द्वारा चलाया जा रहे जन सम्पर्क अभियान के तहत जगह जगह लोगों का हुजूम उमड़ा, और हजारों लोगों ने पगड़ी बांधकर फूलों की वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। विजय प्रताप सिंह ने कहा कि आपका प्यार और स्नेह रूपी आशीर्वाद उन्हें मिल रहा है। उसका ऋण में चुनाव जीतने के बाद युद्द स्तर पर गति से विकास कार्यों को करवाकर उतारूंगा। उन्होंने कहा कि उनके पिता पूर्व मंत्री महेन्द्र प्रताप सिंह के संस्कार ही है और उन्होंने अपने शहर करीब 800 करोड़ के विकास कार्य करवाए थे। यह…
फरीदाबाद : बडखल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी धनेश अदलक्खा ने अपने चुनावी अभियान के तहत दयालबाग, चार्मवुड विलेज, सैनिक कालोनी पार्ट-2, दयालबाग आरडब्ल्यूए, सेक्टर-41 ईरोज गार्डन, एन.एच.-5, दो नंबर जी ब्लाक में तूफानी दौरे करके सभाओं को संबोधित किया और भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील की। इस दौरान जगह-जगह लोगों ने धनेश अदलक्खा का गर्मजोशी से स्वागत किया और उन्हें भारी बहुमत से विजयी दिलाने का भरोसा दिलाया। सभाओं को संबोधित करते हुए धनेश अदलक्खा ने कहा कि यह चुनाव बडखल क्षेत्र के विकास का चुनाव है, एक तरफ झूठे लोग है, जबकि दूसरी तरफ विकास ओर…
