Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » एक नम्बर में विजय प्रताप के समर्थन में आए हजारों लोगों के बीच भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने जमकर उनकी पीठ थपथपाई

एक नम्बर में विजय प्रताप के समर्थन में आए हजारों लोगों के बीच भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने जमकर उनकी पीठ थपथपाई

faridabadnews24By faridabadnews24September 25, 2024No Comments5 Mins Read
Bhupendra Singh Hooda patted Vijay Pratap Singh on the back amidst thousands of people who came to support him.
फरीदाबाद: पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने एनआईटी एक में कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह को भारी मतों से जिताने के लिए हजारों लोगों के बीच हूंकार भरी। विजय प्रताप सिंह के समर्थन में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सांसद का चुनाव लड़ चुके श्याम सुन्दर कपूर अपने समर्थकों के साथ भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेन्द्र सिंह हुड्डा ने कहा कि कांग्रेस में श्याम सुन्दर कपूर को पूरा मान सम्मान दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वर्ष 2005 से वर्ष 2014 के बीच में फरीदाबाद में जो काम हुए थे, वे सभी कांग्रेस सरकार ने कराएं। फरीदाबाद में सबसे बड़ा मेडिकल कॉलेज, आइएमटी, बदरपुर एलिवेटिड फ्लाईओवर, बाइपास रोड ये काम जनता को भूलने नहीं चाहिए। यदि फरीदाबाद को गुरुग्राम और नोएडा जैसा बनाना है
तो इस बार कांग्रेस की सरकार लानी होगी। भूपेंद्र सिंह हुड्डा मंगलवार शाम को बडख़ल विधानसभा क्षेत्र के प्रत्याशी विजय प्रताप के समर्थन चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे। उनके साथ कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष जितेन्द्र भारद्वाज भी मौजूद रहे। उन्होंने जनता से पूछा कि कांग्रेस की सरकार कैसे बनेगी, तो जनता ने एक स्वर में गुंजायमान किया कि हम विजय प्रताप को जीताकर चंडीगढ़ भेजेंगे, हम कांग्रेस की सरकार बनाएंगे। श्याम सुंदर कपूर ने कहा कि भाजपा पंजाबी बिरादरी पर एक ऐसा बाहरी कैंडीडेट थोप रही है, जो जनता की बात नहीं करता, जिस पर नगर निगम प्रशासन का 1200 करोड़ रुपये हड़पने का आरोप है। जिस पर फार्मेसी काउंसिल में करोड़ों रुपये के गबन का आरोप है। ऐसे भ्रष्टाचारियों को बडख़ल विधानसभा में प्रत्याशी बनाकर भाजपा ने सभी पंजाबियों का अपमान किया है। श्याम सुंदर कपूर ने क्षेत्र की जनता से विजय प्रताप को जिताने की अपील की है। हुड्डा यही नहीं रुके उन्होंने कहा कि विजय प्रताप सिंह की जीत होने के बाद, कांग्रेस सरकार आ ही रही है। थोड़ा धैर्य रखें विजय प्रताप सिंह ने जो मांगें रखी हैं जैसे फरीदाबाद मैट्रो बल्लभगढ़ तक गई, ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज, हजारों करोड़ के विकास कार्य फरीदाबाद में करवाए और अब बर्बाद बड़खल विधासभा को संवारने के लिए इमानदार, कर्मठ, नेता विजय प्रताप को भारी मतों से विजयी बनाएं। कांग्रेस की सरकार आ रही है।
बड़खल विधासभा के नवनिर्माण के लिए विजय प्रताप सिंह की भारी मतों जिताएं। मैं वादा करता हूं सरकार बनते ही बड़खल विधानसभा में दशहरा समाजिक संस्थाएं मनाएंगी। फरीदाबाद टाउन में राष्ट्रीय स्तर के पंजाबी भवन का निर्माण एवं प्रवासी बोर्ड का गठन एवं भवन निर्माण, बड़खल क्षेत्र में स्पोर्ट सिटी एवं स्पोर्टस कम्पलेक्स का निर्माण करवाना, फरीदाबाद से गुड़गांव एवम फरीदाबाद से पलवल तक मेट्रो लाईन कनेक्टिविटी, बड़खल क्षेत्र के टाउन एवम् रिहायशी क्षेत्रों में नई सीवरेज लाईन एवं ड्रेनेज सिस्टम का निर्माण, फरीदाबाद बड़खल क्षेत्र में गुड़गांव की तर्ज पर ट्रीटेड पानी को पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध करवाना, बड़खल झील को अरावली पहाड़ी में झीलों से कनेक्ट कर साफ पानी से भरा जाना, शहर के रिहायशी क्षेत्र में चल रहे शराब के ठेकों को पूर्णता हटाना, फरीदाबाद शहर की लगभग 1800 लीज की दुकाने जो कि 99 वर्ष की लीज पर है को पुरानी शर्तों एवं दरों एवं नियमों के अनुसार फ्री होल्ड किया जाना, फरीदाबाद बड़खल क्षेत्र के लिए एक नया डिग्री कालेज एवं अस्पताल का निर्माण, फरीदाबाद बड़खल क्षेत्र की रिहायशी क्षेत्र में चल रही दुकानों एवं व्यवसायिक भवनों को कांग्रेस द्वारा निर्धारित पुरानी दरों पर (सन् 2011) रेगुलराईज करवाना, फरीदाबाद के सरकारी कच्चे कर्मचारी, गेस्ट टीचर, आशा वर्करों एवं आंगनवाड़ी वर्करों को पक्का करवाना, फरीदाबाद शहर को टोल मुक्त एवं जाम मुक्त करवाना, शहर में गुड गर्वनेस पारदर्शिता और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन की व्यवस्था, बड़खल क्षेत्र में ट्रामा सेन्टर की स्थापना कर शहर को रेफरमुक्त करवाना, नाहर सिंह स्टेडियम के अधूरे निर्माण को पूर्ण करवाना, फरीदाबाद शहर में नये आई.एम.टी. क्षेत्र की स्थापना, हरियाणा में रिक्त सरकारी पदों पर बडखल फरीदाबाद के युवाओं को रोजगार दिलवाना l
फरीदाबाद के नॉन कन्फरमिंग जोन में बने उद्योगों के लिए जगह को कन्फम करवाना या कन्फमेशन का दूसरा विकल्प निकालना, फरीदाबाद को कचरामुक्त बनाने के लिए दो अन्र्तराष्ट्रीय स्तर पर वेस्ट मेनेजमेन्ट प्लांट बनवाना तथा शहर की सफाई के लिए मोहल्ला/ब्लाक स्तर पर नये युवा कर्मचारियों की भर्ती, प्रोपर्टी आई.डी., फैमली आई.डी. तथा अन्य सरकारी पोर्टलों का सरलीकरण एवं समस्या का निदान करना, लकड़पुर फाटक एवं ग्रीन फील्ड पर नया अन्डरपास बनवाना, गुरूकुल फाटक पर पुल का निर्माण एवं अनंगपुर चौक पर फलाईओवर का निर्माण, गोवंश का संरक्षण एवं आवारा पशुओं की समस्याओं से छुटकारा की व्यवस्था करना, प्रत्येक वार्ड में स्वास्थ केन्द्र, पार्को का सौन्दर्यकरण, समुदायिक भवन एवं वरिष्ठ नागरिक कल्ब की स्थापना करना, फरीदाबाद गांवों के लाल डोरे का दायरा बढ़ाया जायें, बडखल विधानसभा क्षेत्र चल रहे सरकारी स्कूलों में पंजाबी भाषा की शिक्षा उपलब्ध करवाना यह सभी पूरी होंगी।
कांग्रेस गरीब लोगों को 300 यूनिट बिजली फ्री देगी, 500 रुपये में गैस सिलेंडर देगी, बुजुर्गों को छह हजार पेंशन, महिलाओं को दो हजार पेंशन दी जाएगी। कांग्रेस सरकार आते ही भाजपा का पोर्टल राज खत्म किया जाएगा। सबसे पहले परिवार पहचान पत्र को खत्म किया जाएगा। साथ ही प्रॉपर्टी आइडी की अनिवार्यता खत्म करके सभी कच्ची कॉलोनियों को पक्का किया जाएगा। जनसभा को सम्बोधित करते हुए विजय प्रताप ने कहा कि नेहरू जी ने महान नगरी न्यू इंडस्ट्रीयल टाउन बसाया। टाउन के लोगों ने मेहनत के बलबूते इसे इंडस्ट्रीयल रूप से विकसित सिटी बनाया। उन्होंने कहा कि भूपेन्द्र सिंह हुड्डा सरकार जब गई तो 70 हजार करोड़ का कर्जा था, लेकिन आज 4 लाख करोड़ के आसपास कर्जा हम पर है। हुड्डा जी के समय में फरीदाबाद में सबसे पहले मेट्रो लाने का काम हुआ। जिसके लिए प्रदेश सरकार ने 25 हजार करोड़ रुपए दिया। विजय प्रताप ने कहा कि शहर का गौरव अगर कोई वापिस लौटा सकता है तो वह केवल भूपेन्द्र सिंह हुड्डा। आज शहर के लोग सीवर युक्त पानी पीने को मजबूर हैं, दस साल से रेलवे स्टेशन बन रहा है, नाहर सिंह स्टेडियम पिछले 8 साल से बन रहा है। भाजपा सरकार ने शहर के ऐतिहासिक दशहरा पर्व को हमसे छीन लिया। लेकिन, कांग्रेस सरकार आई तो फिर से शहर की सामाजिक-धार्मिक संस्थाएं दशहरा मनाएंगी।
Bhupendra Singh Hooda patted Vijay Pratap Singh on the back amidst thousands of people who came to support him. faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.