Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » कांग्रेस सरकार बनने पर एक बार फिर बडखल विधानसभा में विकास को नए पंख लगेंगे: विजय प्रताप

कांग्रेस सरकार बनने पर एक बार फिर बडखल विधानसभा में विकास को नए पंख लगेंगे: विजय प्रताप

faridabadnews24By faridabadnews24September 26, 2024No Comments3 Mins Read
Once Congress government is formed, development will once again get new wings in Badkhal assembly: Vijay Pratap
फरीदाबाद: बडख़ल विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में हरियाणा में कांग्रेस सरकार आने वाली है और लोग बदलाव की ओर देख रहे हैं। कांग्रेस सरकार बनने पर एक बार फिर बडख़ल विधानसभा में विकास को नए पंख लगेंगे। उन्होंने कहा कि हम सभी एकजुट होकर बडख़ल विधानसभा क्षेत्र को विकास के मामले में सही मायनों में स्मार्ट बनाएंगे,यह बातें विजय प्रताप ने बुधवार को चार्मवुड विलेज, एसजीएम नगर ए ब्लॉक, ग्रीनफील्ड कॉलोनी, एनआईटी 1, बडख़ल तहसील, बी ब्लॉक पूर्व महापौर कार्यालय, एनआईटी 2 बाल्मीकि बस्ती एवं एनआईटी 2 जे ब्लॉक में जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए कहीं। सभी जगह विजय प्रताप का फूल-मालाओं एवं बुके देकर जोरदार स्वागत किया गया।
जनसभाओं में उपस्थित लोगों को सम्बोधित करते हुए कांग्रेस प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह ने कहा कि न्यू इंडस्ट्रीयल टाउन जिसने फरीदाबाद की पहचान न केवल हरियाणा में बनाई बल्कि पूरे एशिया में पहचान बनाई। चौ. भूपेन्द्र सिंह हुड्डा के शासनकाल में न्यू इंडस्ट्रीयल टाउन में विकास की नई रूपरेखा रची गई और सभी जगह सडक़ों का जाल बिछाया गया। लेकिन, भाजपा के दस साल में पूरे न्यू इंडस्ट्रीयल टाउन की सडक़ें टूटी हुई हैं, सीवर का पानी सडक़ों पर बह रहा है। शहर में जगह-जगह कूड़े के ढेर लगे हुए हैं। शहर के लोग सीवर का पानी पीने को मजबूर हैं। ऐसे हालात भाजपा ने शहर के कर दिए हैं।
विजय प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा ने न केवल सामाजिक ताना-बाना बिगाड़ा बल्कि हमारी धार्मिक आस्था का प्रतीक हमारे शहर की आन-बान-शान दशहरा पर्व को भी राजनीति की भेंट चढ़ा दिया, लेकिन दशहरा से पहले कांग्रेस सरकार बनने जा रही है और पहले की तरह धूम-धड़ाके से दशहरा पर्व शहर की धार्मिक-सामाजिक संस्थाएं ही मनाएंगी। विजय प्रताप ने कहा कि 55 साल पहले कांग्रेस के समय में 1800 दुकानें 99 साल के लिए लीज पर दी गई थी, लेकिन भाजपा ने दुकानों को फ्री होल्ड कराने के नाम पर लोगों से पैसे वसूलने शुरू कर दिए। जबकि लीज के अभी 44 साल बकाया हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार आने पर लोगों से जो पैसे फ्री होल्ड के नाम पर लिए गए हैं, वो वापिस कराए जाएंगे। विजय प्रताप ने कहा कि बडख़ल विधानसभा क्षेत्र की हालत बहुत ही जर्जर है। सडक़ से गुजरने में ग्रामीण व शहरी क्षेत्र के लोगों को बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है, लेकिन अब बडख़ल के लोगों को इस नरक से छुटकारा दिलाने का समय आ गया है।
development will once again get new wings in Badkhal assembly: Vijay Pratap faridabadnews faridabadnews24 Once Congress government is formed
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.