फरीदाबाद : पलवल स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बुधवार सुबह संजय काॅॅलोनी गली नंबर 54 में चल रहे अवैध गर्भपात केंद्र के संचालक के खिलाफ कार्रवाई की है और संजय काॅॅलोनी चौकी की पुलिस ने गर्भपात करने के आरोप में पूनम नाम की एक महिला को गिरफ्तार किया है। फरीदाबाद स्वास्थ्य विभाग की ओर से पीएनडीटी के नोडल अधिकारी डा. हरीश आर्या मौके पर मौजूद थे। छापेमारी के दौरान टीम ने गर्भपात के औजार और दवाएं बरामद की है। पलवल स्वास्थ्य विभाग के उपमुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. जेपी प्रसाद ने बताया कि करीब एक महीने पहले अवैध गर्भपात केंद्र की…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : यूं तो इतिहास की हर तारीख अतीत को सहेज कर रखती है. इतिहास में आज की तारीख (History of 8 October) सिलसिले में चर्चा आठ अक्टूबर की हो तो शुरुआत भारत माता के वीर जवानों को सलाम करते हुए करेंगे क्योंकि आज भारतीय वायु सेना का स्थापन दिवस (Airforce Day) है. भारतीय वायुसेना का स्थापना दिवस वर्ष 1932 में आज के दिन वायु सेना की स्थापना हुई थी. इसे ब्रिटिश वायुसेना की सहायक विंग के रूप में तैयार किया गया था. 1945 में दूसरे विश्वयुद्ध के दौरान इसे रॉएल इंडियन एयर फोर्स (Royal Indian Air Force) कहा जाने…
फरीदाबाद : नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर तीन दिवसीय क्रमिक भूख हड़ताल के दूसरे दिन आज नगर निगम कर्मचारियों ने बीके चौक स्थित निगम मुख्यालय के समक्ष नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा की उपाध्यक्ष बृजवती की अध्यक्षता में क्रमिक भूख हड़ताल जारी रखी। क्रमिक भूख हड़ताल में 31 कर्मचारियों ने भाग लिया। सभी कर्मचारियों को नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री, उप महासचिव सुनील चिंडालिया, जिला प्रधान गुरचरण खाण्डिया, जिला सचिव नानक चंद खैरालिया, सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह बालगुहेर, सीवरमैन यूनियन के प्रधान सुभाष कुमार, सचिव विनोद घरोड़ा, आउटसोर्सिंग ठेका प्रथा…
हिसार. तेरी आंख्या का यो काजल… फेम सपना चौधरी के घर नन्हा मेहमान आया है. बिग-बॉस के कार्यक्रम में भी शिरकत कर चुकीं सपना चौधरी के मां बनने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होते ही उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया. उनके बेटे की पहली फोटो भी वायरल हो रही है . बता दें कि सपना चौधरी कई धमाकेदार हरियाणवी गाने दे चुकी हैं. सपना चौधरी के शादी की खबरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हुई थीं, लेकिन कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण उनकी शादी नहीं हो सकी थी. पिछले लंबे समय से सपना चौधरी हरियाणा…
हरियाणा : अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान दंगल गर्ल बबीता फोगाट ने हरियाणा के उप खेल निदेशक के पद से इस्तीफा दे दिया है। बबीता ने अपना त्यागपत्र खेल विभाग के प्रधान सचिव को भेजा है। उन्होंंने त्यागपत्र देने का कोई कारण नहीं बताया है। बबीता को कुछ दिन पहले इस पद पर नियुक्त किया गया था। इस पर कुछ पूर्व खिलाड़ियों ने सवाल उठाए थे। बबीता ने भाजपा के टिकट पर पिछला विधानसभा चुनाव लड़ा था। बबीता फोगाट अपने बयानों और ट्वीट को लेकर अक्सर चर्चाओं में रही हैं। पहले हरियाणा सरकार से टकराव के बाद बबीता फोगाट ने 2019 के…
फरीदाबाद: सायंकालीन सत्र के दौरान कार्यालय पुलिस आयुक्त, फरीदाबाद में आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ की गई एक संगोष्ठी में उनको एक सूची सौंपते हुए पुलिस आयुक्त श्री ओ॰पी॰ सिंह ने बताया कि यह नशीले पदार्थों की तरकरी, सूदखोरी, जबरन वसूली और पानी के अवैध व्यापार आदि से पैसा कमाने वाले उन व्यक्तियों की वह सूची है, जो एक विशिष्ट पुलिस दस्ते द्वारा तैयार की गई है। आयकर विभाग के अधिकारियों को यह जानकारी देते हुए श्री ओ पी सिंह ने क्हा कि ये वह लोग हैं, जो असामाजिक कार्यों से धन कमाते हैं और सरकार से टैक्स की…
फरीदाबाद : सीही गांव में बनने वाले लैंड फिल साइट का विरोध शुरू हो गया है। मिर्जापुर में चौ. राजवीर सिंह तेवतिया की अध्यक्षता में पंचायत का आयोजन किया। आसपास के गांव के लोगों ने बुधवार को पंचायत कर नगर निगम के निर्णय का विरोध कर इस कूड़े घर को आबादी से दूर ले जाने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा इसके बनने से आसपास के 50 हजार से अधिक की आबादी को सांस लेना मुश्किल हो जाएगा। ग्रामीणों ने कहा इससे आसपास के गांव और सेक्टरों का बदबू के कारण वातावरण प्रदूषित होगा। उन्होंने कहा इस बारे में…
फरीदाबाद : जैसे-जैसे किसी शहर का विकास और विस्तार होता है वैसे–वैसे शहर में पैदा होने वाले ठोस कचरे से निपटने का काम कठिन हो जाता है खास तौर पर गैर-बायोडिग्रेडेबल कचरे का निबटान। सबसे बुरी स्थिति शहरी मलिन बस्तियों की होती है जहां आम तौर पर प्लास्टिक कचरे को इकट्ठा करने और सुरक्षित रखने के लिए पर्याप्त बुनियादी ढांचे नहीं होते हैं।Children filled plastic waste with empty bottles, creating colorful walls लेकिन हरियाणा के औद्योगिक शहर फरीदाबाद में झुग्गी बस्ती के बच्चों और युवकों ने यह दिखाया है कि किस तरह से थोड़ी सी रचनात्मकता और सामूहिक प्रयास की…
फरीदाबाद : हरियाणा विद्युत प्रसारण निगम (एचवीपीएन) के अधीक्षक अभियन्ता अनिल यादव सहित कार्यकारी अभियन्ता मदन लाल गर्ग से ए-4 पावर हाउस स्थित ट्रांसमिशन सिस्टम सर्कल फरीदाबाद सेक्टर-18 पर हरियाणा स्टेट इलेक्ट्रिसिटी बोर्ड वर्कर यूनियन के एचवीपीएन से टीएस सर्कल सचिव राजेश तेजपाल की मौजूदगी में यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने कर्मचारियों की लाम्बित पड़ी माँगों के विषय पर यूनियन ने जरूरी बैठक की । जिसमे यूनिट ओल्ड फरीदाबाद से प्रधान लेखराज चौधरी व यूनिट सचिव जयभगवान अन्तिल व उपप्रधान मुकेश कुमार रोहिला ने कर्मचारियों की समस्याओं को बताते हुए कहा कि 220 केवी पल्ला पावर हाउस और इसमें रहने वाले…
केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री चौ० कृष्णपाल गुर्जर जी ने कहा कि पलवल जिला में कपास खरीदने की प्रक्रिया एक अक्टूबर 2020 से शुरू हो चुकी है। पलवल जिला में कुल 23 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में कपास बोई गई थी जिसके अनुसार चार लाख 60 हजार क्विंटल उत्पादन की संभावना है। उन्होंने कहा कि अभी तक कुल 56 हजार 237 क्विंटल कपास मंडियों में पहुंच चुका है। केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं आधिकारिता राज्य मंत्री ने कहा कि बाजारी भाव में किसानों की समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने निर्णय लिया है कि भारतीय कपास निगम लिमिटेड द्वारा…
