फरीदाबाद : नरेश कुमार, जिला नगर योजनाकार ने बताया की ईन्फोर्समैन्ट एण्ड विजीलेंस, फरीदाबाद द्वारा गाँव भूपानी की राजस्व सम्पदा में 4 अवैध कालोनियां जो कि लगभग 10 एकड़ भूमि पर विकसित की जा रही थीं, में जिला प्रशासन की मदद से तोड़फोड़ की कार्यवाही अमल में लाई गई। तोड़फोड़ की कार्यवाही के दौरान अवैध कालोनियों में बनाये गये रोड़ नेटवर्क के अलावा 4 रिहायशी निर्माण, 1 वाण्ज्यिक निर्माण व 55 डीपीसी/बाउंड्रीवाल में तोड़फोड़ की कार्यवाही की गई। यह कार्यवाही शहरी क्षेत्र व नियंत्रित क्षेत्र अधिनियम के तहत की गई है। विभाग द्वारा आजकल भू-माफियाओं के खिलाफ एक अभियान चलाया…
Author: faridabadnews24
अक्तूबर उपायुक्त एवं प्रधान जिला बाल कल्याण परिषद नूंह ने प्रैस वार्ता की और बताया कि हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय बाल महोत्सव का आयोजन कोविड-19 के चलते ऑनलाइन किया जा रहा है। प्रदेश के बच्चों की चहुंमुखी प्रतिभा को मंच प्रदान करने के लिए हरियाणा राज्य बाल कल्याण परिषद पूरी तरह प्रतिबद्ध है। इस बार का राज्य स्तरीय बाल महोत्सव बदलाव के संदेश से ओतप्रोत है। विश्व स्वास्थ्य संगठन और भारत व हरियाणा सरकार के निर्देशानुसार बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए। उपायुक्त ने बताया कि इस बार सभी प्रतियोगिताएं ऑनलाइन करवाई जा रही…
फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने बताया कि अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्ग, कल्याण विभाग, हरियाणा द्वारा चलाई जा रही डॉ. बी.आर. अंबेडकर मेधावी छात्रवृति संशोधित योजना के वर्ष 2020-21 में छात्र/छात्राओ की छात्रवृति हेतु ऑन-लाईन आवेदन पत्र विभागीय वैबसाईट पर दिनांक 11.09.2020 से लेकर 30.10.2020 तक प्राप्त किये जायेगें। उन्होंने बताया गया कि शिक्षा के क्षेत्र में निरन्तर बढ़ रही प्रतिस्पर्धा के युग में अनुसूचित जाति एवं पिछड़े वर्गो के छात्र/छात्राओं को सामान्य श्रेणी के छात्रों के साथ प्रतिस्पर्धा रखने हेतु तथा उन्हें सक्षम बनाने के लिये आर्थिक सहायता प्रदान करना एवं मैट्रिक से स्नातकोत्तर कक्षाओं में अधिक से अधिक…
फरीदाबाद। पुलिस आयुक्त ओपी सिंह के निर्देशानुसार फरीदाबाद पुलिस के 30 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के तुरंत प्रभाव से स्थानांतरण एवं नियुक्ति आदेश जारी किए गए हैं। सूची यहां देखेंः
फरीदाबाद : सुबह 9:00 बजे हार्डवेयर चौक से 1 नंबर मार्केट तक रैली चली जहां उन्होंने बीच बीच में साइलेंट प्रोटेस्ट कर लोगो को पोस्टर्स के जरिए जागरूक किया। प्रदर्शन का उद्देश्य था कि सोई हुई जनता को जगाएं और समाज में हो रहे रोज़ के दुष्कर्मों के खिलाफ आवाज़ उठाएं। इसमें यूथ अगेंस्ट रेप टीम ये युवा और वूमेन्स पॉवर की महिलाएं शामिल थी। हाल ही में फरीदाबाद के नगला इलाके में एक 8 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म की खबर सुन कर युवाओं का आक्रोश एक शांतिप्रिय तरीके से दिखाया गया। रैली के दौरान covid-19 को ध्यान…
फरीदाबाद : आज दिनांक 7 अक्टूबर 2020 को फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में कोविड 19 महामारी से सुरक्षा के लिए देव मानव सेवा ट्रस्ट द्वारा संचालित देव पाठशाला निःशुल्क के स्लम बच्चों में पढ़ाई करवाने के बाद ट्रस्टी अम्बिका शर्मा जी द्वारा मास्क व खाद्य सामग्री बांटी गई। अम्बिका शर्मा जी का कहना है कि देव मानव सेवा ट्रस्ट “सेवा परमोधर्म” के उद्देश्य को लेकर चल रहा है जिसमें सभी वर्ग को सेवा दी जाती है, चाहे वो देव (ईश्वर) को लेकर धार्मिक कार्य हो, मानव सेवा हो या जीव जंतु सेवा हो या वनस्पतियों, पेड़ पौधों की सेवा हो। सभी…
नई दिल्ली : वायु प्रदूषण एक ऐसी समस्या है जिसकी कमर तोड़ने के लिए जन सहयोग अति आवश्यक है। हालांकि दिल्ली-एनसीआर में अब इसे लेकर थोड़े बहुत प्रयास हो रहे हैं, जिसका असर भी नजर आने लगा है। दिल्ली के 13 और एनसीआर के 12 हाट स्पाट पर काफी काम करने के बावजूद इनके खत्म नहीं होने के पीछे कई कारण हैं। आनंद विहार में उड़ती धूल बड़ी वजह है तो पंजाबी बाग में यातायात जाम और शवदाह गृह का धुआं भी प्रदूषण का कारण है। डीटीयू में औद्योगिक कचरा अभी भी समस्या का सबब बना हुआ है। सबसे बड़ी…
नई दिल्ली : दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute Of Medical Sciences, New Delhi) की ओपीडी में मरीजों को भर्ती के लिए अब 12 अक्टूबर तक इंतजार करना होगा। पिछले महीने एम्स ने ओपीडी के जरिये भर्ती पर रोक लगाई थी और अब यह रोक 12 अक्टूबर तक बढ़ा दी गई है। यह रोक पहले सितंबर में 15 दिन के लिए लगाई गई थी। लेकिन, बड़ी संख्या में इमरजेंसी में मरीज आने के कारण इसे बढ़ाया जा रहा है। फिलहाल एम्स में इलाज के लिए सिर्फ गंभीर मरीजों को ही इमरजेंसी में भर्ती किया जा रहा है। गौरतलब…
नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के शाहीन बाग में राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर और नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में चले विरोध-प्रदर्शन के दौरान सड़क पर अतिक्रमण कर बैठी भीड़ को हटाने के मामले पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दे दिया है। बुधवार को अपने अहम फैसले में सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि विरोध प्रदर्शन एक सीमा तक हों, अनिश्चितकाल तक नहीं। सुप्रीम कोर्ट ने यह भी कहा कि धरना-प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक स्थलों को नहीं घेरा जाए। इसी के साथ दिल्ली पुलिस को शाहीन बाग इलाके को खाली कराने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए। बता दें कि अब वहां…
नई दिल्ली : दक्षिण दिल्ली के छतरपुर मेट्रो स्टेशन के पास एक युवक ने बीच सड़क पर थप्पड़ मारने का बदला लेने के लिए एक ऑटो चालक की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। दक्षिणी-पश्चिमी जिले के पुलिस उपायुक्त देवेंद्र आर्या ने बताया कि मृतक की पत्नी के बयान पर हत्या का मामला दर्ज कर आरोपित छतरपुर निवासी सुरेंद्र (38) को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में पता चला है कि तीन दिन पहले सुरेंद्र ने युवक की पत्नी से छेडछाड़ की थी। इस पर युवक ने सुरेंद्र को थप्पड़ मार दिया था। इस पर वह युवक को धमकी देकर…
