फरीदाबाद : भ्रष्टाचार एवं अपराध विरोधी राष्ट्रीय संगठन के कानूनी सलाहकार एडवोकेट मानव वर्मा ने प्रैस को जारी बयान में कहा कि हाथरस सामुहिक बलात्कार कांड की घटना पूरे देश को शर्मसार कर देने वाली है। एडवोकेट मानव वर्मा ने कहा कि देश में सख्त से सख्त कानून बन गए चंद दिनों पहले निर्भया कांड के दोषियों को फांसी पर चढ़ा दिया गया फिर भी स्त्रियों के प्रति क्रूरता रुकी नहीं थमी नहीं इसका कारण शताब्दियों से संस्कारो में बसी पुरुष प्रधान मानसिकता है जहां स्त्रियों को मात्र भोग की वस्तु समझा गया है मनुष्य नहीं। उन्होनें कहा कि सती…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : इस बैठक में वरिष्ठ इनेलो नेता अजुर्न चौटाला,इनेलो जिलाध्यक्ष देवेन्द्र चौहान,महिला जिलाध्यक्ष जगजीत कौर पन्नू,युवा इनेलो जिलाध्यक्ष अजय भड़ाना,वरिष्ठ उपप्रधान जोधसिंह वालिया की उपस्थिति में अंशु भारती के नेतृत्व में दर्जनों युवाओं जिनमें मुख्य रूप से अज्जू,पुरकेश शुक्ला,संदीप मुदगिल,त्रिलोक चन्द,विशाल कुमार,सोनू गोला,अन्नू स्वामी,ऋषि चौबे,सौरभ,प्रंशात भाटी,बैनी जाट,आकाश निशाल,गोलू कुमार,गौरव फालान,अली खान,मोहन,चिन्टू, सागर व पूर्वाचंल समाज के कई युवाओं ने इनेलो में शामिल होने की घोषणा की। अर्जुन चौटाला ने इनेलो में शामिल होने वाले युवाओं को माला पहनाई और पार्टी का पटका पहनाकर स्वागत किया। इस अवसर पर अर्जुन चौटाला ने कहा कि हर किसी ने युवाओं को ठगा…
फरीदाबाद : एनआइटी फरीदाबाद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने बुधवार नई दिल्ली में दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन (डीएमआरसी) के अधिकारियों से फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो रेल के प्रस्तावित रूट में प्याली चौक को शामिल कराने के लिए मुलाकात की। डीएमआरसी के बिजनेस डेवलपमेंट निदेशक प्रमीत गर्ग की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में फरीदाबाद-गुरुग्राम मेट्रो रूट तैयार करने वाली डीएमआरसी टीम के मुखिया एसके सचदेवा भी शामिल हुए। बैठक में नीरज शर्मा ने बताया कि डीएमआरसी ने जो रूट फरीदाबाद-गुरुगाम मेट्रो के लिए तैयार किया है, वह ज्यादा लागत का है। इसमें बाटा चौक से अरावली गोल्फ क्लब के…
26 गांव को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद से ग्रामीणों का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है । वह लगातार पंचायत कर इस प्रस्ताव का विरोध कर रहे हैं । अपनी इन्हीं मांगों को लेकर आज युवा व ग्रामीणों ने सर और हाथों पर काली पट्टी बांधकर सड़कों पर उतर आए और नगर निगम कार्यालय से नगर निगम मुर्दाबाद, 26 गांव की एकता जिंदाबाद, 26 गांव को नगर निगम में लेने का तानाशाही फैसला वापस लो, वापस लो, के नारों के साथ नगर निगम आयुक्त के घर पर पहुंचे, सभी ग्रामवासी इस बात से नाराज…
हरियाणा में मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की सरकार ने सोमवार को सौ दिन का कार्यकाल पूरा कर लिया। इस दौरान सरकार जहां अपनी उपलब्धियां गिनाने लगी है। वहीं विपक्ष ने सरकार पर कामकाज की धीमी रफ्तार का आरोप लगाते हुए सरकार को घेरने की तैयारी कर ली है। इस कार्यकाल में जहां सरकार ने हुड्डा सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को पलटा, वहीं अधिकारियों का तबादला करके भ्रष्टाचार पर लगाम कसने का प्रयास भी किया। सरकार ने नई खेल नीति तैयार कर खिलाड़ियों के लिए सुविधाएं जुटाने का मार्ग प्रशस्त किया। हरियाणा सरकार अपने 100 दिन के कार्यकाल पर…
मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर की अध्यक्षता में शनिवार को हुई मंत्रिमंडल की बैठक में सरकार ने फैसला लिया है कि राज्य कर्मचारी चयन आयोग की भर्ती केवल लिखित परीक्षा और उसके बाद साक्षात्कार के आधार पर की जाएगी। लिखित परीक्षा में 66 अंक सामान्य ज्ञान के और 22 अंक हरियाणा से संबंधित जानकारी के होंगे। पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने बताया कि नए फैसले में नौकरी के लिए साक्षात्कार के अंक, लिखित परीक्षा के कुल अंकों के 12 प्रतिशत से अधिक नहीं होंगे। परीक्षा दो भागों में होगी, जिसमें 88 प्रतिशत अंक सामान्य ज्ञान के होंगे जबकि 22 प्रतिशत…
दिल्ली : दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने हाथरस दुष्कर्म मामले में देश के चीफ जस्टिस और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को खत लिखकर इस पर संज्ञान लेने को कहा है। स्वाति मालीवाल ने खत लिखकर अपील की है कि अदालत इस मामले का संज्ञान ले और गलत काम करने वाले अधिकारियों पर त्वरित कार्रवाई हो। इसके साथ ही दुष्कर्म के आरोपियों को सख्त सजा मिले और ऐसे मामलों में सजा के लिए एक निश्चित प्रावधान हो जिससे आरोपियों को कड़ी सजा मिले।
बल्लभगढ़ : एसडीएम बल्लभगढ़ अपराजिता ने आज एक बैठक कर सम्बंधित अधिकारीयों को हिदायत देते हुए कहा की उपमंडल में लोगों को जमीन की रजिस्ट्रियो के लिए सरकार द्वारा जारी हिदायतों के अनुसार विभिन्न विभागों से आन लाइन एनओसी लेने में किसी भी प्रकार की परेशानी नहीं आनी चाहिए। एनओसी के लिए विभागों के अधिकारी व कर्मचारी आपसी तालमेल करके इसे बेहतर तरीके से क्रियान्वित करना सुनिश्चित करें। एसडीएम अपराजिता अपने कार्यालय में राजस्व, नगर योजनाकार तथा एनआईसी के अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्हें दिशा निर्देश दे रही थी। उन्होंने कहा कि उपमंडल में वैध कालोनियों, अवैध कालोनियों तथा…
फरीदाबाद : आज एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने हाथरस में हुए जघन्य गैंग रेप के विरोध में श्रंद्धाजलि सभा का आयोजन किया तथा आरोपियों के लिए फाँसी की सजा की मांग की। इस श्रद्धांजलि सभा का आयोजन एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने क़िया। इस दौरान एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने कहा कि 14 सितंबर के दिन उत्तरप्रदेश के हाथरस में जो हुआ उसने पूरे देश को झकझोर के रख दिया। 19 वर्षीय मनीषा के साथ परिवार की आपसी रंजिश के चलते हुए 4-5 लोगों ने गैंग रेप किया तथा उसके बाद उसके पूरे शरीर…
बुलंदशहर के महिला थाने पर तैनात महिला आरक्षी ने गुलावठी थाना प्रभारी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही पीड़िता ने एसएसपी को शिकायत पत्र सौंपकर कार्यवाही करने की मांग की है। जिस पर एसएसपी ने एक महिला राजपत्रित अधिकारी को मामले की जांच सौंपी है, साथ ही जांच में दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई किए जाने की बात कही है। जानकारी के अनुसार वर्तमान में महिला थाने पर तैनात एक महिला कांस्टेबल ने मंगलवार को एसएसपी को शिकायती पत्र भेजा। जिसमें उसने बताया कि पूर्व में जुलाई 2017 से जुलाई 2020 तक उसकी तैनाती गुलावठी थाने…
