हाथरस की बिटिया को इंसाफ के लिए बुधवार को यूपी भवन से लेकर इंडिया गेट तक विरोध की आवाज गूंजी। वामपंथी छात्र संगठनों ने दुष्कर्म पीड़िता को इंसाफ और दोषियों को फांसी की सजा देने की मांग की। इस दौरान यूपी पुलिस और योगी सरकार के कार्यकाल में महिलाओं से बढ़ते दुष्कर्म मामलों पर चिंता जताई गई। सुबह से शाम तक विरोध प्रदर्शन जारी रहा। प्रदर्शनकारियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने हल्के बल का प्रयोग भी किया। प्रदर्शनकारियों ने विरोध के इस दिन को काला दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारियों को…
Author: faridabadnews24
सवाल- यीडा के इन्फोटेनमेंट सिटी का फंडिंग पैटर्न क्या होगा। इसकी कुल लागत कितनी होगी। इसके लिए पैसा कहां से आएगा? जवाब- इन्फोटेनमेंट सिटी की अनुमानित लागत करीब पांच हजार करोड़ रुपये है। इसकी डीपीआर आने के बाद सही लागत का पता चल सकेगा। 1000 एकड़ में 780 एकड़ औद्योगिक व 220 एकड़ जमीन व्यावसायिक होगी। उसे यीडा आवंटित करेगा। उससे मिलने वाले पैसे से इन्फोटेनमेंट सिटी विकसित की जाएगी। इसमें प्रदेश सरकार से भी वित्तीय मदद मिल सकती है। सवाल- इसे किस तरह से विकसित किया जाएगा, पीपीपी मॉडल पर या फिर यीडा खुद से विकसित कर जमीन आवंटित…
फरीदाबाद : 26 गांव को नगर निगम में शामिल किए जाने के बाद से ग्रामीणों का रोष थमने का नाम नहीं ले रहा है ।अपनी इन्हीं मांगों को लेकर आज सभी युवाओं व सरपंचों ने जेजेपी के शहरी जिला अध्यक्ष अरविन्द भारद्वाज को ज्ञापन सौंपा । ज्ञापन देते समय अरविंद भारद्वाज ने सभी सरदारी और युवाओं को आश्वस्त किया कि मैं आपकी बात हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला के सामने जरूर रखूंगा और बहुत जल्द आप के प्रतिनिधिमंडल को उपमुख्यमंत्री से मुलाकात करवाउगा, और जो यह नगर निगम में 26 गांव को शामिल करने का जो यह फैसला है बिल्कुल…
दिल्ली : उत्तरी दिल्ली नगर निगम के महापौर जयप्रकाश ने बताया कि दिल्ली सरकार के विभागों के अंतर्गत लोक निर्माण विभाग, दिल्ली सचिवालय, दिल्ली ट्रांसको लिमिटेड, विद्यालय, अस्पताल व जल बोर्ड की संपत्तियों ने निगम को कभी संपत्तिकर जमा नहीं कराया है। इसे वसूलने के लिए निगम अब कार्रवाई करेगा। जल बोर्ड के उपाध्यक्ष राघव चड्ढा ने उत्तरी निगम पर 2,466 करोड़ रुपये बकाया बताया है। उत्तरी निगम के अंतर्गत 700 विद्यालय, छह अस्पताल, 17 पालीक्लीनिक और निगम के सरकारी दफ्तर पर पानी के बिल पर कमर्शियल रेट लगाया गया है। जयप्रकाश ने कहा कि दिल्ली जल बोर्ड पर उत्तरी…
दिल्ली : दिल्ली विकास प्राधिकरण (डीडीए) भी अब बिल्डरों की तर्ज पर फ्लैटों की बिक्री करेगा। मंगलवार को हुई डीडीए बोर्ड की बैठक में इस आशय के प्रस्ताव पर मुहर लग गई। इस प्रस्ताव में कहा गया है कि आवासीय योजनाओं के तहत पसंद की लोकेशन (कोई फ्लोर, पार्क फेसिंग या कार्नर आदि) लेने के लिए आवेदकों को अतिरिक्त शुल्क चुकाना होगा। यह शुल्क किस हिसाब से लिया जाएगा, वो नई आवासीय योजना के हिसाब से तय किया जाएगा। हालांकि, दिव्यांगों द्वारा पसंद की लोकेशन चुनने पर उनसे कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लिया जाएगा। जहां झुग्गी वहां मकान के तहत…
नई दिल्ली: सोशल मीडिया (Social Media) पर आजकल एक नया चैलेंज चल रहा है कपल चैलेंज (Couple Challenge) जिसमें लोग अपने पार्टनर्स के साथ सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट कर रहे हैं. लेकिन कपल चैलेंज की आड़ में आपकी निजता को हैकर्स निशाना बना सकते हैं. हंसते मुस्कुराते अपने पार्टनर के साथ फेसबुक, इंस्टाग्राम और ट्विटर पर अगर आप भी अपनी फोटो डाल रहे हैं और हैशटैग कपल चैलेंज पर पोस्ट कर रहे हैं तो सतर्क हो जाएं. ये हैशटैग नहीं, बल्कि आपकी निजी फोटो चुराने के लिए हैकर्स द्वारा बुना गया जाल हो सकता है. कपल चैलेंज आपके जीवन का…
नई दिल्लीः अनलॉक 5.0 (Unlock 5.0) में गृह मंत्रालय ने फिल्म निर्माताओं और थियेटर मालिकों को काफी राहत दी है. नए दिशानिर्देशों में केंद्र ने 15 अक्टूबर से 50% क्षमता के साथ थिएटर चालू करने की अनुमति दी है. गृह मंत्रालय (Home Ministry) ने बीते बुधवार को नए निर्देश जारी किए थे. इसे लेकर सूचना और प्रसारण मंत्रालय स्टैंटर्ड ऑपरेटिंग प्रोसिजर (एसओपी) जारी करेगी. महामारी के चलते फिल्म इंडस्ट्री को हुआ था बड़ा नुकसान देश में जब कोरोनो वायरस के मामले तेजी से बढ़ रहे थे, तब सिनेमा हॉल को सबसे पहले बंद किया गया था. 14 मार्च को लॉकडाउन की…
मुंबई : दीपिका ने जैसे ही गेस्ट हाउस में प्रवेश किया, महिला अफसर ने सबसे पहले उनकी तलाशी ली. यह जांच किया गया कि उन्होंने कहीं कोई डिवाइस छिपा कर तो नहीं रखा है. यह भी जांच किया गया कि उनके पास कोई अतिरिक्त फोन या सामान तो नहीं है, ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके. पूछताछ से पहले दीपिका का फोन जब्त कर लिया गया था. 10-15 मिनट के बाद दीपिका को सीधा एनसीबी गेस्ट हाउस के दूसरे फ्लोर के इंटेरोगेशन रुम ले जाया गया. बता दें कि एसआईटी ने इसे अपना अस्थाई दफ्तर बनाया…
नई दिल्ली : हमारे देश के सैनिक अब उस ताजी सब्जी का स्वाद ले सकेंगे जो अपने बंकर में उन्होंने खुद उगाई होगी. ये चमत्कार है आधुनिक ज्ञान और विज्ञान का जिसकी मदद से ये हरी सब्जियां माइक्रो ग्रीन वेजिटेबल्स बिना मिट्टी के और नाम मात्र के पानी से पैदा होंगी. इन सब्जियों तैयार होने में मात्र दो हफ्ते लगेंगे. लद्दाख जैसे दुर्गम इलाकों में तैनात जवानों को इनका स्वाद बेहद पसंद आएगा जहां उन्हें कई महीनों तक डब्बा बंद प्रोसेस्ड सब्जियां खानी पड़ती हैं. DRDO संगठन का शाकाहारी शाहकार लेह स्थित डिफेंस इंस्टीट्यूट फॉर हाई एल्टीट्यूड रिसर्च यानि के लैब…
नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर को हर साल सर्दियों में दम घोंटने वाले प्रदूषण से निजात दिलाने के लिए इस बार पांच प्रमुख फॉर्मूले पर काम शुरू हुआ है. दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और उत्तर प्रदेश जैसे राज्यों के साथ केंद्र सरकार के प्रमुख मंत्रालय समन्वय बनाकर काम करने में जुटे हैं. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण के साथ पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन, कृषि, सड़क और पेट्रोलियम मंत्रालय दिल्ली-एनसीआर में प्रदूषण रोकने की दिशा में काम कर रहा है. खास बात है कि केंद्र से लेकर राज्यों के बीच इस पूरे अभियान की मानीटरिंग पीएमओ से हो रही है. राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र में हवा की…
