Author: faridabadnews24

नई दिल्ली: हाथरस मसले पर सियासत गरमाती जा रही है. राहुल गांधी बहन प्रियंका वाड्रा के साथ दिल्ली से हाथरस के लिए निकल चुके हैं. हालांकि, ग्रेडर नोएडा में उनके काफिले पर रोक दिया गया. काफिला रोके जाने के बाद, राहुल-प्रियंका पैदल ही हाथरस के लिए निकल पड़े. दिल्ली नोएडा बॉर्डर पर कांग्रेस कार्यकर्तों ने प्रदर्शन किया. डीएनडी पर भारी पुलिस बल तैनात है. हाथरस जाने से पहले प्रियंका गांधी वाड्रा ने योगी सरकार पर ट्वीट के जरिए हमला किया. प्रियंका वाड्रा ने कहा कि हाथरस में अन्याय हो रहा है. परिवार जांच से संतुष्ट नहीं है. प्रियंका ने योगी सरकार…

Read More

केंद्र के कृषि कानूनों के विरोध में शिअद किसान मार्च के रूप में चंडीगढ़ कूच करेगा। इसमें शिअद कार्यकर्ता, किसान संगठन और सूबे के दो लाख लोग शामिल होने का शिअद ने दावा किया है। यह लोग 40 हजार वाहनों से अलग-अलग किसान मार्च में शामिल होंगे। तीनों तख्तों से शिअद का यह किसान मार्च सूबे के कई जिलों में होते हुए चंडीगढ़ कूच करेगा। इसमें शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर और शिअद के वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। पार्टी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष और प्रवक्ता डॉ. दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह…

Read More

फरीदाबाद : फरीदाबाद में प्रतिदिन कोई ना कोई घटना घटित होती ही रहती है । ऐसे ही यह घटना फरीदाबाद के नगला गांव चाचा चौक के पास संजय एंक्लेव गली नंबर 11 से एक व्यक्ति कुछ दिन पहले घर से बाहर घूमने के लिए गया था। और फिर वह घर वापस नहीं लौटा जब परिजनों से पूछताछ किया गया तब उनकी पत्नी सूरजमुखी व सुपुत्र नितेश ने बताया कि उनके पिता मानसिक रूप से बीमार है और उनका इलाज चल रहा है वह कुछ समय पश्चात सब कुछ भूल जाते हैं। जो व्यक्ति घर से लापता है उनका नाम सत्य…

Read More

2 अक्टूबर के दिन का भारत के इतिहास में एक खास महत्व है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस की तरह 2 अक्टूबर को भी राष्ट्रीय पर्व का दर्जा हासिल है। यह दिन देश की दो महान विभूतियों के जन्मदिन के तौर पर इतिहास के पन्नों में दर्ज है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी 2 अक्टूबर 1869 को पैदा हुए और उनके कार्यों और विचारों ने आजाद भारत को आकार देने में बड़ी भूमिका निभाई। पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री का जन्म 2 अक्टूबर 1904 को हुआ। उनकी सादगी और विनम्रता के लोग कायल थे। 1965 के भारत पाक युद्ध के दौरान दिया…

Read More

फरीदाबाद : हाथरस गैंगरेप पीड़िता के परिवार को न्याय दिलाने के लिए फरीदाबाद विधानसभा के विधायक आनंद कौशिक के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने नीलम चौक से बी के चौक तक कैंडल मार्च निकाल कर दिवंगत युवती को श्रद्धांजलि अर्पित कर न्याय की गुहार लगाई साथ ही प्रधानमंत्री व उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला फूंका। ग़ौरतलब है कि हाथरस में 14 सितंबर को 19 वर्षीय दलित समाज की युवती के साथ गांव के ही उच्च जाति के चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। चारों आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की भी कोशिश की. पीड़िता की रीढ़…

Read More

फरीदाबाद : शहर फरीदाबाद के बाटा चौक कृष्णा कॉलोनी में सास ने अपनी ही बहू को कमरे में 24 घंटो से बंद किया हुआ था। लेकिन जैसे ही सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पत्रकार मोहन ने स्थानीय चौकी इंचार्ज को संपर्क कर मामले से अवगत कराया जिसके बाद चौकी इंचार्ज ने बताया कि कुछ दिन पहले भी इस परिवार के तरफ से घटना हमारे चौकी में मिल चुकी है जिसको निपटारा कराया जा चुका है, जिसके बाद पत्रकार ने मामले में घटना स्थल पर पहुच कर त्वरित कार्यवाही करने को कहा । जिसके उपरान्त बाद मौक़े पहुँचे चौकी इंचार्ज…

Read More

फरीदाबाद : उपायुक्त यशपाल ने बताया कि जिला प्रशासन, ज़िला रैडक्रास सोसाइटी व फ़रीदाबाद की अन्य सामाजिक संस्थाओं के माध्यम से प्लाज्मा जागरूकता अभियान चलाये जा रहे हैं । इसी कड़ी मे आगामी 2 अक्टूबर को एक जागरूकता बाइक रैली का आयोजन किया जाएगा। प्रातः सुबह 7:30 बजे इस जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाई जाएगी । रेड क्रॉस सोसाइटी के माध्यम से प्लाज्मा डोनेशन के ऊपर नुक्कड़ नाटक, बाइक रैली जिसमें सेक्टर 7,सेक्टर 3, गुड ईयर चौक चौक, हार्डवेयर, बीके चौक, सेक्टर 21 मार्केट, सेक्टर 37 मार्केट, सेक्टर 15 मार्केट, सेक्टर 9 रोटरी ब्लड बैंक के ऊपर इसका समापन…

Read More

फरीदाबाद : जिला ग्रामीण विकास अभिकरण (डीआरडीए) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी अमरदीप जैन कि बताया कि कोरोना महामारी के दौरान ग्रामीण क्षेत्र के अकुशल मजदूरों को रोजगार प्रदान करके रोजी-रोटी में मदद के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्यक्रम (मनरेगा) ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने बताया कि उपायुक्त यशपाल के दिशा-निर्देशानुसार इस कार्यक्रम के अंतर्गत एक अप्रैल 2020 से अब तक 1667 ग्रामीण अकुशल मजदूरों को रोजगार प्रदान करके 46432 दिन का रोजगार प्रदान किया गया है। जबकि जिले का वार्षिक लक्ष्य 46410 मानव दिवस का था और यह कार्य केवल 6 महीने में पूरा कर लिया…

Read More

फरीदाबाद : जिला सत्र एवं न्यायाधीश दीपक गुप्ता ने कहा कि रक्तदान से बड़ा दान कोई दान नहीं। हम इस एक यूनिट रक्तदान के जरिए किसी व्यक्ति को जीवनदान प्रदान करते हैं। इसलिए हम रक्तदाता को सच्चा समाज भी कह सकते हैं। वह जिला न्यायालय परिसर मे अधिवक्ताओं के क्रिएटिव लॉयर्स फ्रंट व जिला रेड-क्रॉस सोसायटी के संयुक्त तत्वावधान मे आयोजित रक्तदान शिविर में संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के सचिव मंगलेश कुमार चौबे ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सरल न्याय उपलब्ध करवाने के साथ रक्तदान जैसे कार्यो के माध्यम से समाज…

Read More

फरीदाबाद : पूरे देश को झकझोर देने वाले हाथरस कांड के बलात्कारी हत्यारों को कड़ी से कड़ी सजा दिलाने की मांग को लेकर आज हरियाणा वाल्मीकि महासभा के मौजिज लोगों जिनमें मुख्यत: हरियाणा वाल्मीकि महासभा के प्रदेश उपाध्य्क्ष किरपाल सिंह वाल्मीकि, युवा जिला अध्यक्ष फरीदाबाद रामबीर महरोलिया, कानूनी सलाहकार लक्ष्मण तवर, जिला उपाध्यक्ष अशोक कीर, जिला उपप्रधान पवन सरपंच व मोहन लाल टांक ने एसडीएम फरीदाबाद जितेंदर कुमार के मार्फत एक ज्ञापन राष्ट्पति महोदय को भेजा। इस मौके पर किरपाल सिंह ने कहा कि आज पूरे देश में इस घटना को लेकर ऊबाल है और सभी की यही इच्छा है…

Read More