नगर निगम की तरफ से लगातार आउटसोर्स के कर्मचारियों को हटाने का सिलसिला जारी है। अब सोमवार को भी 501 कर्मचारियों को निकाल दिया गया। निगम के हर जोन की हर विंग से इन कर्मचारियों को निकाला गया है। इनमें चपरासी, पंप ऑपरेटर और ड्राइवरों को काफी संख्या में हटाया गया। इस संबंध में एडिशनल म्यूनिसिपल कमिश्नर की ओर से आदेश जारी किए गए हैं। इस आदेश में डब्लयूएसएस, इलेक्ट्रिक विंग, सभी आठ डिविजन, पंप ऑपरेटर, सिटी प्रटोजेक्ट ऑफिसर, पीआरओ ऑफिस, इंफोर्समेंट विंग, सेनिटेशन विंग, जेडटीओ, सीएफसी, चीफ टाउन प्लैनर, डिस्ट्रिक्ट अट्रारनी ऑफिस, सीएमओ ऑफिस, चीफ अकाउंच ऑफिसर, जाइनट कमिश्नर…
Author: faridabadnews24
हरियाणा के करनाल की बेटी अंतरिक्ष परी कल्पना चावला के नाम पर आज अमेरिका में स्पेसक्राफ्ट लांच होने वाला है। कल्पना ने हरियाणा का ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान हासिल हुआ है। अमेरिका की एयरोस्पेस कंपनी नॉर्थरोप ग्रुमैन कॉरपोरेशन ने अपने नए स्पेसक्राफ्ट का नाम भारत की इस बेटी के नाम पर रखा है।स्पेसक्राफ्ट 29 सितंबर यानि आज वíजनिया से लांच किया जाएगा। कंपनी की वेबसाइट पर इसका लाइव प्रसारण पूरी दुनिया में देखा जा सकेगा। हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इसे गौरवपूर्ण उपलब्धि बताते हुए सोशल मीडिया पर इससे जुड़ी सूचना साझा की है। बता दें…
फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त ओ पी सिंह ने कि फरीदाबाद को अपराध मुक्त करना ही हमारा लक्ष्य है। कई बार व्यक्ति बड़े मामूली कारणों से अपने लक्ष्यों से भटक जाता है और अपराध की दुनिया में पहुँच जाता है। हर प्रकार की सजा का अंतिम उद्देश्य व्यक्ति की सोच में सुधार करके उसे एक नई दिशा प्रदान करना है। इसके लिए उससे बातचीत करना, उनके दुख तकलीफ में उनकी छोटी-मोटी मदद कर देना या संभव हो तो उन्हें कोई काम दिलवा देना आदि कार्य करके भी उनकी सोच में परिवर्तन किया जा सकता है और उन्हें अपराध की दुनिया से बाहर…
बल्लभगढ़ : हरियाणा के कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने सोमवार को स्थानीय एमसीएफ परिसर में चल रहे अटल सेवा केंद्र में जनता को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं में विस्तार किया गया है। कैबिनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने रिबन काटकर उद्धघाटन इसका उद्घाटन किया। नगर निगम बल्लबगढ़ परिसर में चल रहे अटल सेवा केन्द्र/ कामन सर्विस सेंटर में लगभग सभी सरकारी सेवाओं की आनॅ लाइन सुविधाएं आम जन को मिलेगी। कैबिनेट मंत्री पण्डित मूलचंद शर्मा ने लोगों को अपने सम्बोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी देश में और मुख्यमंत्री मनोहर लाल प्रदेश में लोगों की सेवा करने में कोई…
फरीदाबाद : आशा वर्कर्स यूनियन हरियाणा (सीटू) ने 8 अक्टूबर को करनाल में आशाओं का घेराव करने का फैसला लिया है । उक्त बात आज यूनियन के राज्य प्रतिनिधिमंडल की सरकार के साथ वार्ता के बाद लिया गया। गौरतलब रहे राज्य में पिछले करीब 2 महीने से आंदोलनरत हैं। आज मांगो पर वार्ता के लिए यूनियन को बुलाया था। इस वार्ता में मुख्यमंत्री के ओ एस डी एवम् पूर्व मंत्री कृष्ण बेदी, अनिल राय, स्वास्थय मिशन निदेशक प्रभजोत सिंह, शामिल थे। प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राज्य अध्यक्ष प्रवेश, महासचिव सुरेखा कर रही थी। सीटू प्रदेश महासचिव जय भगवान भी वार्ता में…
फरीदाबाद : जिला बार ऐसोसिशन के वकीलों ने हरेन्द्र करसाना एडवोकेट समर्थन में काम-काज बन्द रखा, बार के महासचिव नरेन्द्र पारासर व अन्य पदाधिकारियों की एक बैठक हुई जिसमें सर्व सम्मति से वक्र्स सस्सपेंड रखने का निर्णय लिया गया काम काज बन्द करने की जानकारी सभी पदाधिकारियों ने कोर्ट में दी और सुबह से ही भारी संख्या में वकील लॉबी में आकर बैठ गये और दोषियों के खिलाफ जल्दी से जल्दी कार्यवाही करने की मांग करते रहे। सभी वकीलों ने एक अवाज में दोषियों को तुरन्त गिरतार करने की मांग की गई, ज्ञात हो कि हरेन्द्र करसाना व उसके बड़े…
रोहतक में एक हरियाणा पुलिस के हैड कॉन्स्टेबल ने खुद को गोली मार ली, जिससे उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है कि पुलिस कॉन्स्टेबल का पत्नी के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था। जानकारी के मुताबिक रोहतक के सुखपुरा चौक के नजदीक सतेंद्र मलिक नामक पुलिस कर्मचारी ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस कर्मचारी ने अपने घर में ही खुदकुशी की है। पुलिस कांस्टेबल सतेंद्र मलिक फिलहाल पुलिस लाइन में तैनात था, इससे पहले SWAT टीम में तैनात था। सूचना मिलने पर सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची व शव के पास से…
दिल्ली : दिल्ली के आज़ादपुर में इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में आज मैंने ज़रूरतमंदों को कोरोना के खिलाफ़ बड़े हथियार मास्क व साबुन इत्यादि का मुफ़्त वितरण किया।कार्यक्रम के उपरांत भाजपा कार्यकर्ता व इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी के सदस्य क्षेत्र में भी व्यापक पैमाने पर इसका वितरण करेंगे। कोरोना स्वयं किसी के पास नहीं पहुंचता, बल्कि यह मास्क नहीं पहनने, बार-बार हाथ नहीं धोने और आपस में सुरक्षित दूरी नहीं रखने के कारण लोगों को संक्रमित करता है। कोरोना से बचाव के लिए कोरोना समुचित शिष्टाचार का पालन अनिवार्य है। कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए…
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले के मध्यम वर्गीय परिवार ताल्लुक रखने वाले हरकेश मौर्य अमेरिका में ओलंपिक का सपना लिए दिन-रात कड़ी मेहनत करके भारत को स्वर्ण पदक दिलाने की ओर पिछले कई वर्षों से कर रहे हैं तैयारी,, सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त करने के उपरांत सोशल एक्टिविस्ट चिकित्सक वा चेयरमैन ,नवजीवन चैरिटेबल ट्रस्ट,, प्रदेश अध्यक्ष, अखिल भारतीय मौर्य महासभा हरियाणा डॉ आशीष मौर्य, ने इस भारतीय एथलीट हरकेश मौर्य को देश व समाज से हर संभव मदद करने की अपील की,, हरकेश मौर्य ने अब तक कई पदक अपने नाम किए हैं, जो देश के लिए गौरव का…
फरीदाबाद : कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा ने कहा है कि भाजपा सरकार किसानों के साथ मजदूर विरोधी भी है। तीन कृषि विधेयकों के साथ ही भाजपा ने संसद में नए श्रम विधेयक को भी पारित करा लिया है। इसमें कांग्रेस द्वारा श्रमिक हित में बनाए गए श्रम कानूनों को बदल दिया गया है। अब मजदूर 60 दिन का नोटिस दिए बिना हड़ताल नहीं कर सकता। इसके अलावा जब तक किसी भी ट्रिब्यूनल में मजदूर या मजदूरों का मामला लंबित होगा, तब तक उस पर हड़ताल नहीं की जा सकती। कंपनी या फैक्ट्री मालिक सिर्फ उसी मजदूर संगठन की बात सुनेगा, जिसमें…
