फरीदाबाद: दयालबाग चौकी प्रभारी s.i. राजेश कुमार और उनकी टीम ने नाका बंदी कर मोटरसाइकिल पर गांजा ले जाते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान मुकेश निवासी नई दिल्ली और हिमांशु निवासी शिव दुर्गा विहार लक्कड़पुर फरीदाबाद के रूप में हुई है। पुलिस प्रवक्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस टीम को सूचना मिली थी दो मोटरसाइकिल सवार आरोपियों के पास गांजा है जिसको वह सप्लाई करने के लिए लेकर जा रहे हैं। सूचना पर कार्यवाही करते हुए पुलिस चौकी प्रभारी एसआई राजेश और उनकी टीम ने दयालबाग चौक पर नाकाबंदी कर आरोपियों को रुकवाने…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद : रविवार को अभिभावक एकता मंच महिला सेल की बैठक आयोजित की गई जिसमें मंच की महिला सदस्यों के साथ साथ कई स्कूलों की महिला पेरेंट्स व सामाजिक संगठनों की महिला प्रतिनिधियों ने भाग लेकर प्राइवेट स्कूलों की मनमानीयों के बारे में चर्चा की। समाज सेविका डॉक्टर हेमलता शर्मा की अध्यक्षता में उनके सेक्टर 21बी स्थित निवास पर आयोजित इस बैठक में मंच की महिला सेल की सदस्य एडवोकेट अर्चना अग्रवाल, पूनम भाटिया, महिला अभिभावक साक्षी भाटिया, आशा, ममता शर्मा, अनीता, राखी, सुरभि, तान्या, निशा रानी, पिंकी शर्मा ने बताया कि प्राइवेट स्कूलों द्वारा कराई जा रही तथाकथित ऑनलाइन…
फरीदाबाद : मैंने श्री राम कथा का पाठ किया था, झांझ नहीं बजाए थे यह कहना था एनआईटी फरीदाबाद से विधायक नीरज शर्मा का। श्री शर्मा नौकरी वापस होने पर धन्यवाद देने आए वीनस कंपनी के कर्मचारियों को संबोधित कर रहे थे। श्री शर्मा ने विपक्षियों के उन बयानों पर कटाक्ष किया जो कहते थे कि नीरज शर्मा बैठ कर सिर्फ झांझ बजा रहा है और मजदूरों के नाम पर कंपनी मालिकों से सेटिंग कर रहा है। श्री शर्मा ने कहा कि 30 दिन तक जेसीबी चौक पर श्री राम कथा का पाठ किया। सड़क से लेकर विधानसभा तक मानवाधिकार…
वेस्टर्न डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कारपोरेशन (डीएफसीसी) का यमुना नदी पर बन रहा पुल 550 मीटर लंबा होगा। जबकि, हिंडन नदी पर बनाए जा रहे पुल की लंबाई 200 मीटर होगी। दोनों जगह पुल बनाने का काम तेजी से चल रहा है। इसी अक्तूबर तक दोनों नदी के पुल बनकर तैयार हो जाएंगे। वहीं हिंडन और यमुना नदी के सभी पुस्तों पर अंडरपास बनेगा। कई जगह अंडरपास बनाने का काम चल रहा है। नोएडा और ग्रेटर नोएडा में डीएफसीसी के वेस्टर्न कॉरिडोर का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। दिसंबर, 2021 तक काम पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया…
डाबड़ी इलाके में पांच साल का बच्चा अपनी नजरों के सामने मां की हत्या देखकर पहले तो सहम गया था, लेकिन पुलिस को देखकर उसने पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर पिता को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। बच्चे ने पुलिस को बताया कि पिता ने पहले मम्मी के सिर पर बैट से हमला किया, फिर चाकू से गर्दन रेत डाली। बच्चे ने बताया कि इसके बाद पापा ने खुद को भी चोट पहुंचाई, जिससे पुलिस उन पर शक न करे। बच्चे के बयान के बाद आरोपी भानू प्रताप ने भी पत्नी की हत्या करने की बात कबूल ली है। पूछताछ…
फरीदाबाद : बी डी कौशिक मुख्य संपादक मातृभूमि संदेश न्यूज। शहीदे आजम भगत सिंह के जन्म दिवस पर आज बल्लभगढ़ में पंजाबी सेवा समिति द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया , जिसमें कैबिनेट मंत्री मूलचंद शर्मा ने पहुंच कर रक्त दाताओं का हौसला बढ़ाया और उन्हें प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित भी किया। कोविड-19 से बचाव के भी कैबिनेट मंत्री शर्मा ने सभी शहर वासियों को सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन करने की बात कही।इस अवसर पर कैबिनेट मंत्री ने शहीदे आजम भगत सिंह की कुर्बानियों को भी याद किया और रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा की…
भारत और चीन के बीच मई की शुरुआत से वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर गतिरोध जारी है। पिछले पांच महीनों से चीन के साथ संघर्ष में व्यस्त भारतीय सेना की बख्तरबंद रेजिमेंट 14,500 फीट से अधिक ऊंचाई पर चीनी सेना का मुकाबला करने को पूरी तरह से तैयार है। सीमा पार के दुश्मन से मुकाबला करने के लिए सेना भी सैनिकों के लिए नए आश्रय और पूर्वनिर्मित संरचनाओं का निर्माण करके भयंकर सर्दियों से लड़ने के लिए युद्ध स्तर पर काम कर रही है। इसी के मद्देनजर रविवार को भारतीय सेना ने लेह से 200 किलोमीटर दूर पूर्वी लद्दाख के…
हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने कृषि विधेयकों के खिलाफ अपने आंदोलन का दूसरा चरण शुरू करने का एलान कर दिया है। प्रदेश कांग्रेस ने तीन विधेयकों के खिलाफ राज्यव्यापी विरोध व्यक्त करने का निर्णय किया है। इसकी घोषणा हरियाणा कांग्रेस के प्रभारी विवेक बंसल, हरियाणा प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कुमारी सैलजा, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा, रणदीप सिंह सुरजेवाला व सचिव आशीष दुआ ने पत्रकार सम्मेलन में की। इस दौरान विवेक बंसल ने बताया कि 28 सितंबर को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के नेतृत्व में एक पैदल मार्च प्रदेश कांग्रेस कार्यालय से हरियाणा राज भवन तक जाएगा। जो राज्यपाल को राष्ट्रपति के लिए एक…
चंडीगढ़ : हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने बड़ा ऐलान किया है. उन्होंने हरियाणा में होम मिनिस्टर स्क्वॉड बनाने की घोषणा की है. यह स्क्वॉड सीएम फ्लाइंग की तर्ज पर काम करेगा. विज ने एडीजीपी लॉ एंड आर्डर नवदीप विर्क को स्क्वॉड के गठन के लिए कहा है. दस्ते में एक पुलिस अधीक्षक स्तर का अधिकारी होगा, जिसे सीधे गृह मंत्री के आदेश के तहत काम करना होगा. यह अधिकारी प्रदेश में कानून-व्यवस्था पर नजर रखेगा. सूबे में जिस भी तरह का माफिया सक्रिय हो रहा है. इसके माध्यम से उस पर नकेल कसी जाएगी. मसलन सट्टा माफिया, शराब…
गुरूग्राम : राज्य में अब पुलों के निर्माण संबंधित प्रोजेक्ट स्पीड पकड़ेंगे। इसके लिए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला ने पुल निर्माण संबंधित सभी परियोजनाओं की समय सीमा निर्धारित की। उन्होंने संबंधित वरिष्ठ अधिकारियों को आदेश दिए कि वे समय-समय पर निर्माण की प्रगति का जायजा लेते रहें। डिप्टी सीएम ने कहा कि अधिकारीगण यह कोशिश करें कि निर्माण निर्धारित समय अवधि में ही पूरा हो और बेवजह परियोजना पूरी करने में देरी ना हो। बैठक में उन्होंने प्रदेशभर में 55 पुल निर्माण परियोजनाओं पर चल रहे कार्यों की समीक्षा की। शनिवार को वे गुरूग्राम में प्रदेश के लोक निर्माण विभाग…
