नई दिल्ली : दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने ठगी करने वाले ईरानी गिरोह के चार बदमाशों को गिरफ्तार किया है। गिरोह के सदस्य दिल्ली-एनसीआर में कई वारदात कर चुके हैं। बदमाशों की पहचान अमजद, यूनुस, सांवर अली और शाजाद के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपितों के पास से सोने के जेवरात और वारदात में प्रयुक्त कार व मोटरसाइकिल बरामद की है। क्राइम ब्रांच के डीसीपी भीष्म सिंह ने बताया कि गत दिनों दिल्ली-एनसीआर में पुलिस के भेष में लोगों से गहने व नकदी ठगने के कई मामले आए। पुलिस को पता चला कि सभी घटनाओं में एक…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली : दिल्ली दंगे के लिए देशद्रोह के आरोपित जेएनयू के पूर्व छात्र उमर खालिद ने जेएनयू के पूर्व छात्र व देशद्रोह के कई मामलों में आरोपित शरजील इमाम व इंडिया अगेंस्ट हेट के संयोजक खालिद सैफी समेत 100 से अधिक खास सहयोगियों के जरिए ऐसी खतरनाक साजिश रची थी जिसे जानकर हर किसी के रोंगटे खड़े हो सकते हैं। धरने पर समुदाय विशेष की महिलाओं को पैकेटों में लाल मिर्च के पाउडर, बोतलों में सरसों का तेल, ईंट पत्थर, लाठी-डंडे व पेट्रोल बमों से लैस करके बैठाया गया था, ताकि कभी भी दंगे शुरू होने पर वे इन…
नई दिल्ली : इन दिनों कांग्रेसियों के बीच राजेश नाम का व्यक्ति खासी चर्चा का विषय बना हुआ है। दरअसल, इस व्यक्ति के नाम से एआइसीसी के तमाम नेताओं और दिल्ली कांग्रेस के भी अनेक पदाधिकारियों को एक चिट्ठी भेजी गई है। इस चिट्ठी में मैटर वही लिखा है जो 23 नेताओं द्वारा सोनिया गांधी को लिखी गई चिट्ठी में था। लेकिन इस पर हस्ताक्षर किसी के नहीं हैं। लिफाफे पर भेजने वाले का नाम राजेश और पता चूना मंडी, पहाड़गंज, दिल्ली का है। हैरत की बात यह कि इस पते पर इस नाम का कोई व्यक्ति नहीं मिला। अब…
नई दिल्ली : उत्तर-पूर्वी दंगों को लेकर दिल्ली विधानसभा की अल्पसंख्यक कल्याण कमेटी की बुधवार को बैठक हुई। इस दौरान दंगों से संबंधित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। बैठक में दिल्ली पुलिस द्वारा विधानसभा की कमेटी को दंगों से संबंधित एफआईआर की कॉपी उपलब्ध न कराए जाने का मुद्दा गर्म रहा। इस मुद्दे पर कमेटी अध्यक्ष अमानतुल्लाह खान ने गृह सचिव को निर्देश दिया कि वे इस संबंध में पुलिस से स्पष्टीकरण मांगें कि दंगों से संबंधित एफआइआर उपलब्ध कराने से दिल्ली पुलिस क्यों बच रही है? उन्होंने कहा कि सुप्रीम कोर्ट का आदेश है कि एफआइआर पब्लिक डोमेन में…
फरीदाबाद : जिले में कोरोना को मात देने वाले फिर से संक्रमित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार 23 लोग दोबारा कोरोना की चपेट में आए हैं। जिला स्वास्थ्य विभाग इसे बेहद गंभीर मान रहा है। हैरानी की बात है कि जो लोग दोबारा कोराना संक्रमित हुए हैं, उनमें ईएसआइसी मेडिकल कॉलेज के कई कर्मचारी भी हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का मानना है कि लोग लापरवाही बरत रहे हैं। शारीरिक दूरी का पालन न करना और मास्क न लगाए जाने से स्थिति बिगड़ रही है। स्वस्थ मरीजों पर भी अब रहेगी नजर। स्वास्थ्य विभाग की ओर…
बल्लभगढ़ : हर महीने के आखिरी रविवार को बाजार बंद करने पर बनी सहमति के बाद दुकानदारों से कराए गए हस्ताक्षरों से युक्त ज्ञापन व्यापारियों ने एसडीएम अपराजिता को सौंप दिया। व्यापारियों का नेतृत्व वस्त्र व्यापार मंडल बल्लभगढ़ के अध्यक्ष संजय गुप्ता कर रहे थे। व्यापारियों ने एसडीएम से आखिरी रविवार को कोरोना को ध्यान में रखते हुए बाजार को सैनिटाइज कराने के लिए कहा है। बल्लभगढ़ के व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों और सदस्यों ने वस्त्र व्यापार मंडल के प्रधान संजय गुप्ता की अध्यक्षता में 5 सितंबर को एक बैठक का आयोजन किया था। इस बैठक में सर्वसम्मति से महीने…
फरीदाबाद : जिला बार एसोसिएशन के पांच पदों के लिए बुधवार को 47 वकीलों ने नामांकन किया। पंजाब एवं हरियाणा बार काउंसिल की तरफ से चुनाव के लिए वकील निर्दोष गुर्जर और रविदर सिंह को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया गया है। निर्दाेष गुर्जर ने बताया कि वकीलों ने प्रधान, उपप्रधान, महासचिव, संयुक्त सचिव और खजांची पद के लिए नामांकन किया। 17 सितंबर को नामांकन पत्रों की छंटाई की जाएगी। इसी दिन दोपहर 12 से 2 बजे का समय नामांकन वापसी के लिए निर्धारित किया गया है। एक अक्टूबर को एसोसिएशन का ऑनलाइन चुनाव होगा। इसके तहत सदस्य वकीलों के मोबाइल…
फरीदाबाद : थाना सराय ख्वाजा ने मुकदमा दर्ज होने के बाद मात्र 8 घंटे में किया अवैध हथियार रखने वाले शातिर अपराधी को किया गिरफ्तार, देशी कट्टा दिखाकर छिना था मोबाइल।थाना सराय ख्वाजा ने सूत्रों की सहायता से आरोपी रवि को अवैध हथियार रखने के जुर्म में दिनांक 14 सितम्बर 2020 को रात करीब 8 बजे बजरंग चौक से गिरफ्तार किया जिसमे उससे एक देशी कट्टा बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसे नशा करने की लत है जिसके चलते उसने फरीदाबाद सेक्टर 37 में शमशान घाट के पास एक व्यक्ति को कट्टा दिखाकर उसका मोबाइल छीन…
चंडीगढ़ : जननायक जनता पार्टी की नीतियों और उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला की कार्यशैली से प्रभावित होकर राजनीतिक व समाजिक रूप से मौजिज लोगों का जेजेपी में शामिल होने का सिलसिला लगातार जारी है। बुधवार को चंडीगढ़ स्थित जेजेपी प्रदेश कार्यालय में जेजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. अजय सिंह चौटाला की मौजूदगी में प्रदेश के विभिन्न जिलों से दर्जनों लोगों ने अपने सैकड़ों समर्थकों सहित जेजेपी में शामिल होने की घोषणा की। इनमें तीन पूर्व विधानसभा उम्मीदवार, कांग्रेस-इनेलो के कई वरिष्ठ नेता, पूर्व सैनिक, पार्षद, पूर्व पार्षद, सरपंच, पूर्व सरपंच आदि शामिल थे। इस अवसर पर पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष सरदार निशान…
फरीदाबाद : अपनी लंबित मांगों को लेकर आशा वर्कर यूनियन का धरना आज बुधवार को 21 वे दिन भी बदस्तूर जारी रहा। आज के धरने की अध्यक्षता जिला उप प्रधान रेखा शर्मा ने की। इस मौके पर सीटू के जिला प्रधान निरंतर पराशर,जिला सचिव लाल बाबू शर्मा, उपाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह डंगवाल एवं बैंक कर्मचारी यूनियन के नेता कॉमरेड ओम प्रकाश विशेष रूप से उपस्थित रहे।आज के करने में एसी नगर, नगला,और तिलपत ग्रामीण इलाकों की आशा वर्करों ने भाग लिया। सरकार की वादाखिलाफी से रूस हुई बैठी आशा वर्करों ने खूब सरकार विरोधी नारे लगाए। उन्होंने आशा वर्करों को पक्का…
