हरियाणा : हरियाणा के नूंह से इंसानियत को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक बिजली विभाग के जेई ने सांप को जिंदा जला दिया। इतना ही नहीं जेई ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल भी कर दिया। जानकारी मुताबिक, नूंह पावर हाउस में एक सांप निकल गया, जहां बिजली विभाग के जेई रामकिशन ने पांच फीट लंबे सांप को पकड़ लिया। इसके बाद जेई ने सांप को डंडे से पकड़कर आग में फेंक दिया। इस बेरहमी से भरी वारदात को देखकर लोग काफी गुस्से में हैं और जेई के खिलाफ मामले में कार्रवाई करने की…
Author: faridabadnews24
कोरोना वायरस ने हर किसी को अपनी चपेट में ले लिया है, अब हरियाणा की मशहूर सिंगर और डांसर अनु कादयान भी कोरोना पॉजिटिव पाई गई हैं। दरअसल, सिंगर अनु कादयान ने कल ही अपना कोरोना का टेस्ट करवाया था और आज उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अब अनु कादयान ने अपने संपर्क में आए लोगों को भी अपना कोरोना टेस्ट करवाने की अपील की है। साथ ही कहा है कि वे लोग खुद को क्वारंटीन कर लें। आपको बता दें कि अनु कादयान हरियाणा की मशहूर डांसर और सिंगर है। देव कुमार देवा के साथ अनु कादयान के काफी…
फरीदाबाद : फरीदाबाद में कई दिनों से हड़ताल पर बैठी आशा वर्करों ने सेक्टर-12 लघु सचिवालय पर जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान उनके प्रदर्शन में पीटीआई टीचर और सफाई कर्मचारी भी शामिल रहे। 19 दिन से ये सभी आशा वर्कर लगातार धरना प्रदर्शन पर बैठी हुई है। आशा वर्करों ने कहा कि उन्होंने विधानसभा घेराव की बात कही थी, लेकिन अब मुख्यमंत्री समेत कई विधायक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं, जिसका वो बहाना बना रहे है,। आशा वर्करों के मुताबिक सरकार दबाव में है लेकिन उनकी सुनने के लिए तैयार नहीं है। दरअसल, ये सभी आशा वर्कर पिछले 7 अगस्त…
फरीदाबाद, 25 अगस्त : प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार-रविवार को लॉकडाऊन किए जाने का अब व्यापारियों ने कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में मंगलवार को ओल्ड फरीदाबाद व बल्लभगढ़ के बाजार में हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं सचिव सुमित गौड़ ने बीजेपी सरकार की शव यात्रा निकाली। इस मौके पर सुमित गौड़ के साथ पूर्व चेयरमैन एस.एल. शर्मा, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता अशोक रावल, वरिष्ठ समाजसेवी एवं नेता बाबूलाल रवि, सामाजिक कार्यकर्ता अनीशपाल, कृपाल सिंह वाल्मीकि, जयदीप पाराशर, धर्मवीर परसवाल ने वहां पहुंचकर दुकानदारों संजय मंगला उमंग गारमेंटस, हरिओम क्लास शॉप, ज्योति, कपिल, विक्की, अनुज शर्मा, बलराम स्वीट…
फरीदाबाद : नारी शक्ति का करें सम्मान इन पंक्तियों को चरितार्थ किया Women’s Power की टीम ने जिन्होंने महिलाओं और लड़कियों की महामारी से संबंधित परेशानियों को समझा और हर महीने फ्री सैनिटरी पैड्स बांटने का अभियान शुरू किया। महावारी जिसे महिलाओं के लिए अभिशाप समझा जाता है करीब 91% महिलाएं सैनिटरी पैड्स का यूज नहीं करती जिसके कई कारण हो सकते हैं पहला आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण मार्केट में मिलने वाले महंगे सैनिटरी पैड्स ना खरीद पाने में असमर्थता दूसरा महिलाओं और लड़कियों में जागरूकता की कमी तीसरा संकोच और शर्म की वजह से भी लड़कियां और…
नशे की लत ने आज की पीड़ी को बरबाद कर दिया है। कई ऐसे मामले आए जिसमें युवाओं ने नशे के चलते किसी वारदात को अंजाम दिया हो, तो कई युवाओं ने कहा कि नशा नहीं छूट रहा तो सुसाइड कर रहे हैं। कई की नशे के कारण मौत हो गई। लेकिन सबसे बड़ी बात ये कि आखिर हरियाणा-पंजाब में नशे को बढ़ावा कौन दे रहा है? तो अब बड़ा खुलासा हुआ है कि इन युवाओं तक नशे की खेप पहुंचाने में विदेशियों का बड़ा हाथ है। दरअसल, पिछले दिनों अंबाला में स्मैक की खेप के साथ कुछ आरोपी पकड़े…
रोहतक : रोहतक के बाबरा मोहल्ला में एक युवक ने चुन्नी से फांसी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली। 32 वर्षीय सचिन ने सुबह 7 बजे के करीब ही फंदा लगा लिया। भाई नितिन ने मृतक सचिन की पत्नी और ससुरालियों पर उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार दो दिन पहले भी ससुरालियों ने सचिन के साथ मारपीट की थी। इस दौरान झगड़े में सचिन के सिर और हाथ पर चोट लगी थी। इसी बात से आहत होकर उसने ये कदम उठाया है। फिलहाल पुलिस ने नितिन के बयान पर सचिन की पत्नी…
भारतीय सेनी भर्ती के लिए होने वाली परीक्षा का सभी युवाओं को इंतजार है, काफी समय से टल रही परीक्षा के चलते अब युवाओं की उत्सुकता खत्म होगी। क्योंकि सेना भर्ती की लिखित परीक्षा नवंबर में होगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए सेना भर्ती कार्यालय के भर्ती निदेशक कर्नल रतनदीप खां ने बताया कि फरवरी मीहने में रोहतक, झज्जर, सोनीपत व पानीपत जिलों के युवाओं के लिए आयोजित की गई सेना भर्ती रैली की लिखित परीक्षा को स्वास्थ्य कारणों की वजह से पुनर्निर्धारित किया गया है। उन्होंने बताया कि भर्ती कार्यालय की ओर से यह सूचना संबंधित उम्मीदवारों की…
फरीदाबाद, 24 अगस्त : प्रदेश सरकार द्वारा शनिवार-रविवार को लॉकडाऊन किए जाने का अब व्यापारियों ने कड़ा विरोध करना शुरू कर दिया है। इसी कड़ी में सोमवार को फरीदाबाद व बल्लभगढ़ के दुकानदारों ने प्रदर्शन कर अपना रोष जताया। इस दौरान हरियाणा प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता एवं सचिव सुमित गौड़ ने वहां पहुंचकर दुकानदारों से मुलाकात की और उनकी समस्याओं को जाना। उपस्थित दुकानदारों को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता सुमित गौड़ ने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय पूरी तरह से तानाशाही है और व्यापारियों को इससे काफी नुकसान होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी भाजपा…
फरीदाबाद : कोरोना काल के बीच हरियाणा से बड़ी खबर आ रही है, हरियाणा के लोकप्रिय मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर भी कोरोना की चपेट से बच नहीं पाए है।कोरोना महामारी में अनेकों कोरोना संक्रमित व्यक्तियों के संपर्क में आने के कारण 3 दिन से मुख्यमंत्री मनोहर लाल होम आइसोलेशन पर हैं इसी बीच उन्होंने आज फिर से टेस्ट कराया जिसमें उनकी रिपोर्ट पोज़िटिव आयी है, जिसकी जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट करके दी है। आज ही सुबह हरियाणा विधानसभा स्पीकर सहित 6 विधायक भी कोरोना संक्रमित पाए गए थे। जिसके चलते हरियाणा के सभी विधायकों का रेपीड टेस्ट भी कराया गया…
