बेरी में एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हत्यारोपी एक बाइक पर सवार होकर आए थे और घटना को अंजाम दिए जाने के बाद वह मौके से फरार हो गए। घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की छानबीन किए जाने के बाद मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए झज्जर के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पुलिस के अनुसार, बेरी-कलानौर मार्ग पर बेरी के बैठयाण पान्ने का रहने वालो सोनू अपने साथी दीपक व गांव बिरधाना के पंकज के साथ खेतों में एक कोठड़े पर बैठकर शराब पी रहे थे। उसी दौरान सोनू व…
Author: faridabadnews24
पलवल में हनीट्रैप के मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। पुलिस ने रेप के झूठे केस में फंसाकर पैसे ऐंठने के आरोप में एक महिला समेत तीन लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने एक शख्स की रिपोर्ट के आधार पर महिला समेत पांच लोगों पर केस दर्ज किया है। जानकारी मुताबिक, हथीन के धीरनकी गांवकी एक महिला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उसके साथ 21 अगस्त की रात को करीब 10-11 बजे दुष्कर्म किया गया। रेप का आरोप अहरवां गांव के एक युवक पर लगाया गया था। इसके बाद युवक ने इस मामले में पुलिस को…
फरीदाबाद : इंडियन जॉर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ इंडिया के फरीदाबाद जिला प्रधान पत्रकार मोहन तिवारी ने पत्रकारों के साथ आये दिन हो रहे हत्या के विरोध में चिंता व्यक्त किया है और सभी पत्रकारों से एक जुट होकर पत्रकार सुरक्षा कानून की मांग को लेकर संघर्ष करने की बात कही है जिस पर बुधवार को फरीदाबाद के भिन्न-भिन्न संगठनों से जुड़े सभी पत्रकारों ने एक जुट होकर देश व प्रदेश में आये दिन हो रहे पत्रकारों के हत्या के विरोध में फरीदाबाद जिला उपायुक्त यशपाल के माध्यम से राष्ट्पति, प्रधानमंत्री को ज्ञापन सौप कर पत्रकार सुरक्षा कानून व दिवगंत पत्रकारों के परिजनों…
कोरोना काल के चलते लोग जहां घरों से ज्यादा बाहर न जाने को लेकर मजबूर हैं, तो दूसरी तरफ कुछ लोग फायदा उठाते हैं और चंपत लगाकर धोखाधड़ी करते हैं। ऐसे कई लोग सक्रिय हैं, जो लोगों को किसी ना किसी बहाने से प्रलोभन देकर उनके खाते से पैसे निकाल रहे हैं। Cashless Transaction के इस दौर में लोगों के साथ ठगी के मामलों में काफी इजाफा हुआ है। लोगों को क्रैडिट, डेबिट या किसी तरफ की स्कीमों के जरिए चंपत लगाते हैं। इस प्रकार की ठगी होने के बाद ग्राहक भी परेशान हो जाता है कि पैसे कटने के…
बल्लभगढ़ : गांव जाजरू में तेंदुए देखे जाने की सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन्य प्राणी विभाग की टीम ने मंगलवार को भी तलाशी अभियान चलाया। अभी तक तेंदुए हैं या नहीं, इसके भी पुख्ता तौर पर कोई प्रमाण नहीं है। जाजरू के साथ-साथ आसपास के गांवों के ग्रामीण इस असंमजस के चलते खासे परेशान हैं। क्योंकि इन दिनों में सावनी (सावन माह में होने वाली फसल) बढ़ी हुई है। साथ ही तेंदुए किसी पर हमला भी कर सकते हैं। गांव जाजरू में 21 अगस्त की रात को एनटीपीसी के सीसीटीवी कैमरे में तेंदुए जैसे दो जानवर दिखाई…
बल्लभगढ़ : ट्रैफिक पुलिस के जवान एक बार किसी वाहन चालक को रोक लें, तो फिर चालान कटा ही समझा। फिर पुलिस के लिए यह मायने नहीं रखता कि वाहन चालक के सारे कागजात पूरे हैं, उसने हेलमेट भी लगा रखा है, रेडलाइट भी जंप नहीं की है। ऐसे ही एक मामले में मंगलवार को पुलिस ने एक स्कूटी सवार का चालान मास्क का चालान काटने वाली बुक की रसीद पर काट कर दे दिया। रसीद भी वो दी गई, जिस पर पहले किसी का चालान काटा जा चुका है। उसका नाम काट कर दोबारा चालान काटा गया है। स्कूटी…
गाजियाबाद। वरिष्ठ भाजपा युवा नेता आयुष कौशिक को नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय में सदस्य मनोनीत किया गया है । इसको लेकर गाजियाबाद में आयुष कौशिक के खेमे में कुशी को लहर है। आयुष कौशिक का मनोनयन भारतीय जनता पार्टी में प्रदेश मंत्री उत्तरप्रदेश व प्रंत्या संयोजक नमामि गंगे जल शक्ति मंत्रालय अनामिका चौधरी जी ने किया है। गंगा मां को स्वच्छ बनाना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल है , इसके लिए मोदी कैबिनेट में जल शक्ति मंत्रालय नमामि गंगे भारत सरकार द्वारा बनाया गया ।
भिवानी,25 अगस्त : हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने मंगलवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो.रामबिलास शर्मा से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद लिया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ व पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने भाजपा संगठन व अन्य विषयों पर बारीकी से विचार विमर्श किया वहीं उन्होंने प्रदेश भाजपा द्वारा प्रदेश कार्यकारिणी की गठन को लेकर भी विचार-विमर्श किया। इस मौके पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रो. रामबिलास शर्मा ने प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ को भाजपा जिला अध्यक्षों की घोषणा व पुराने कार्यकर्ताओं को संगठन में जगह देने के लिए उनका…
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की प्रदेश उपाध्यक्ष ऊषा रानी ने अपने सहयोगी पूनम कश्यप के साथ जाकर फरीदाबाद सेक्टर-17 के थाने में एस एच ओ, एडिशनल एस एच ओ साहब, मुंशी सतबीर सिंह और अन्य पुलिसकर्मियो को कोरोना वायरस के चलते उनकी मेंहनत पर और उनकी सच्चाई और अच्छाई पर काम करने के लिए उन्हें सम्मानित किया जिसकी चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने उन्हें अपने इस संगठन को मजबूत करने के लिए और ईमानदारी पर और सच्चाई के बारे में हमेशा आगे बढ़ने पर और लोगों की मदद करने पर प्रोत्साहित करती रहती हैं।और अच्छे कामों में उनकी पूरी मदद…
नई दिल्ली। पूरे देश में एक सितंबर से मेट्रो ट्रेन सेवाएं फिर शुरु हो सकती हैं। इसी हफ्ते जारी होने वाले अनलॉक-चार के दिशानिर्देश में गृहमंत्रालय मेट्रो ट्रेन को चलाने की अनुमति देने पर विचार कर रहा है। वैसे राज्य सरकारें चाहें तो कोरोना की स्थानीय स्थिति को देखते हुए इसके परिचालन पर रोक लगा सकती हैं। लेकिन स्कूल, सिनेमा हॉल और बार को खोलने की अनुमति फिलहाल नहीं मिलेगी। मेट्रो के परिचालन से आर्थिक गतिविधियों को मिलेगा बढ़ावा गृहमंत्रालय के उच्च पदस्थ सूत्रों के अनुसार कोरोना के कारण देश की बंद अर्थव्यवस्था को चरणबद्ध तरीके से खोलने के तहत इस…
