उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक दिल दहला देने वाली और इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है. जहां एक 13 साल की दलित बच्ची के साथ ना केवल गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया, बल्कि उसकी आंखें फोड़ दी गई. उसकी जीभ काट डाली गई और उसके गले में फंदे डालकर उसे खेतों में घसीटा गया. ईसानगर थाने इलाके में रहने वाली यह नाबालिग घर से बाहर तो निकली लेकिन वापस नहीं लौटी. परिवार वालों ने काफी देर तक घर नहीं पहुंचने पर बच्ची की तलाश शुरू की. बाद में पुलिस को भी बच्ची के…
Author: faridabadnews24
16 अगस्त यानी आज से से जम्मू में माता वैष्णो देवी का दरबार दोबारा भक्तों के लिए खुल गया। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर के सभी धार्मिक संस्थान आज रविवार को फिर से खोल दिए गए। कोरोना वायरस के चलते लगभग 5 महीने तक बंद रहने के बाद आज माता वैष्णो देवी यात्रा दोबारा शुरू हो गई। अब मां वैष्णो देवी की यात्रा 24×7 यानी दिन-रात हफ्ते के सातों दिन चलेगी। बता दें कि कोरोना वायरस (Coronavirus) के मद्देनजर माता वैष्णो देवी तीर्थ यात्रा को बीते 18 मार्च को निलंबित कर दिया गया था। श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार…
पलवल : पलवल में कुसलीपुर पुल के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में पंचायत सेक्रेटरी की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार पंचायत सेक्रेटरी योगेश अपने साथी के साथ मोटर साईकिल से जिला सचिवालय के पास से गुजर रहा था। वहीं सड़क पर खड़े एक ट्रक से बाइक टकराने से बाइक सवार 48 वर्षीय पंचायत सेक्रेटरी की मौत हो गई। जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। कैंप थाना पुलिस ने मामले में मृतक के भांजे की शिकायत पर ट्रक के अज्ञात चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी संजय ने बताया कि गोरिल्ला मोहल्ला…
15 अगस्त की पूर्व संध्या पर दिल्ली के शाहबाद डेरी थाना पुलिस ने मेरठ में अवैध हथियारों की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने तस्करों को गिरफ्तार किया है. पुलिस के मुताबिक अवैध हथियार बनाने से लेकर उसे बेचने तक का बड़ा रैकेट चल रहा था. अवैध कारखाने से पुलिस ने 312/12 बोर के 31 बैरल, ग्राइंडर, स्प्रिंग बनाने वाली तार, स्क्रू के पैकेट बरामद किए हैं. इसके अलावा कई सारे लोहे की प्लेट्स और लोहे काटने की मशीन भी बरामद की है. पुलिस के मुताबिक ये लोग हर रोज कई पिस्टल और तमंचे बना लेते थे. इसके…
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय मीडिया इंचार्ज सुमिता शर्मा जी द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर स्वदेशी अपनाओ की नीति अपनाते हुए ज़रूरतमंद महिला को राशन का सामान वितरित किया गया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की टीम द्वारा पिछले दिनों माननीय प्रधानमंत्री के उद्बोधन व निर्देशानुसार स्वदेशी अपनाओ अभियान की शुरुआत की हुई है और राष्ट्रीय स्तर पर स्वदेशी अपनाओ का प्रचार प्रसार भी किया गया है।
आज 15-08-2020 को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर अंतरराष्ट्रीय हिन्दू संगठन केसरिया भारत के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा जी, लोकेश वर्मा जी व टीम ने उस्मान पुर स्थित स्लम बस्ती के जरूरतमंद बच्चों, महिलाओं व पुरुषों में खाद्य सामग्री बाँट कर स्वतंत्रता दिवस मनाया। केसरिया भारत की टीम ने 200 बच्चो को झंडा एवम बिसकूट का वितरण किया गया। दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष संजय शर्मा जी एवं लोकेश वर्मा जी द्वारा कोरोना काल में बहुत बार खाद्य सामग्री व जरूरत का सामान बांटा जा चुका है ओर आज भी बच्चों को कुछ उपहार देकर उनके चेहरे पर मुस्कान लाने का…
फरीदाबाद : सरस्वती सीनियर सेकेंडरी स्कूल सिकरौना में रोटरी क्लब सेक्टर- 9 के सहयोग से क्षेत्रीय युवा सेवा संगठन ने रक्तदान शिविर आयोजित किया। स्कूल के निदेशक डा. तेजपाल शर्मा ने सभी रक्तदाताओं का स्वागत किया। शिविर में 35 लोगों ने रक्तदान किया। इनमें दो ग्रामीण महिलाएं भी शामिल थीं। डा. हेमंत अत्री, डा.नवनीत भारद्वाज की टीम ने रक्तदान आयोजन में सहयोग किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य जगमाल कौशिक, उपनिदेशक नितिन कौशिक व गोपाल शर्मा, बलराम सागर, गांव के पूर्व सरपंच विजयपाल, कबूलपुर बांगर के पूर्व सरपंच रविद्र डागर, डा. दिनेश भारद्वाज, नंदकिशोर, जीतू करनेरा, नीरज पलवल, अमित भारद्वाज, मनीष शर्मा,…
दिल्ली परिवहन विभाग की ओर से इस सप्ताह शुरू किए गए विशेष अभियान के तहत प्रदूषण नियंत्रण (पीयूसी) नियमों का उल्लंघन करने के चलते करीब 440 वाहन मालिकों का चालान किया गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि प्रत्येक का 10,000 रुपये का चालान किया गया। उन्होंने कहा कि 439 पीयूसी चालान के अलावा ऐसे 63 वाहनों का भी चालान किया गया, जिन्हें प्रदूषण फैलाते पाया गया। परिवहन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, ” कोविड-19 की स्थिति में सुधार के बाद शहर में सड़कों पर वाहनों की संख्या में वृद्धि हुई है। बुधवार से शुरू किए गए अभियान…
भारत के 74वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को कहा कि कोरोना के खात्मे को लेकर जब तक हम पूरी तरह से आश्वस्त नहीं होंगे, तब तक दिल्ली में स्कूल नहीं खुलेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि स्कूली बच्चों की सुरक्षा और स्वास्थ्य AAP सरकार के लिए बहुत महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि सभी के प्रयासों से दिल्ली में कोरोना की स्थिति को नियंत्रण में लाया गया है। केजरीवाल ने कहा कि जब मैं लोगों से मिलता हूं तो वो अभी स्कूल नहीं खोलने के लिए कहते हैं। मैं उन्हें आश्वस्त करना चाहता हूं कि हमें…
फरीदाबाद : मिशन जागृति की द्वारा आज स्वतंत्रता दिवस मनाया गया सेक्टर 50 डबुआ कॉलोनी के सामुदायिक भवन में इस स्वतंत्रता दिवस की खास बात यह रही की मिशन जागृति के कार्यक्रम में जो ध्वजारोहण किया गया वह किया गया श्री प्रदीप सिंह के द्वारा जोकि Corona योद्धा है और जिन्होंने अपना प्लाज्मा डोनेट किया हुआ है दो बार तीसरी बार वह अभी करने वाले हैं। इस अवसर पर प्रदीप सिंह ने कहा कि जिस तरीके से मिशन जागृति प्लाज्मा के लिए लोगों को मोटिवेट कर रही है लोगों को जागरूक कर रही है यह बहुत बड़ी बात है और…
