फरीदाबाद : पूरे देश में स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है देश भर के कोने कोने में ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं जिससे पूरे देश में देशभक्तिमय माहौल देखने को मिल रहा है। इसी के चलते 74वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नारी फाउंडेशन की तरफ से ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान ध्वजारोहण के उपरांत नारी फाउंडेशन द्वारा आयोजित की गई निर्माण पेंटिंग प्रतियोगिता के विजेताओं के नाम याशी श्रीवास्तव जी ,साधना जी, प्रीति शर्मा जी,नंदिनी झा, सस्वती स्वेन जी घोषित किए गए और उन्हें पुरस्कार वितरित किए गए। इसके साथ ही…
Author: faridabadnews24
आज राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय सचिव मनीषा बोहत जी व रोहतक टीम राजबाला, रजनी, पूनम, रेनू, पदमा द्वारा अपने मौहल्ले के बच्चों के साथ स्वतंत्रता दिवस पर एक छोटे से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छोटे छोटे बच्चों द्वारा मौज मस्ती, नृत्य कर गाना गाकर बहुत सुंदर प्रस्तुति दी गई। कार्यक्रम के बाद सभी बच्चों को कॉपी, पैन पैंसिल उपहार के रूप में दिए गए। कार्यक्रम में देश के लिए शहीद हुए सैनिकों व क्रांतिकारियों को याद कर श्रद्धांजलि दी गई।
फरीदाबाद, 15 अगस्त : यूथ सोसायटी हरियाणा द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शहीदों के सम्मान में एक तिरंगा बाइक रैली निकाली गई। तिरंगा रैली का आयोजन सोसायटी के संस्थापक एवं अध्यक्ष सुरेश सिंह द्वारा किया गया। जबकि तिरंगा रैली का मार्गदर्शन पूर्व पुलिस महानिदेशक हरियाणा शील मधुर द्वारा किया गया। यह तिरंगा बाइक रैली एनआईटी स्थित बस स्टैण्ड से शुरू होकर सैक्टर-12 स्थित युद्ध स्मारक पर समाप्त हुई। जहां शहीदों को याद कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। तिरंगा बाइक रैली को जिला टैक्स बार एसोसिएशन के प्रधान संदीप सेठी, अन्र्तराष्ट्रीय वैश्य रौनियार सभा के कार्यकारी अध्यक्ष प्रदीप…
फरीदाबाद : माननीय शिक्षामंत्री श्री कंवरपाल गुर्जर जी ने शुक्रवार फरीदाबाद में एनआइटी, बड़खल और तिगांव विधानसभा क्षेत्र के तीन गांव क्रमश: अनंगपुर, गौंछी,फरीदपुर के सरकारी स्कूल के नए भवनों का नींव पत्थर रखे। अनंगपुर और गाैंछी गांव के सरकारी स्कूल के भवनों के नींव पत्थर गांव अनंगपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में रखे गए जबकि एक कार्यक्रम फरीदपुर स्कूल में रखा गया। गौंछी गांव चूंकि एनआइटी-86 में है, इसलिए यहां के सरकारी स्कूल के नए भवन का नींव पत्थर अनंगपुर गांव के कार्यक्रम से ही रखा गया। इसके अलावा गौंछी गांव के सरकारी स्कूल के नींव पत्थर पर एनआइटी-86 से…
फरीदाबाद:-15अगस्त : आज 74 वे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर साँसे मुहीम के द्वारा भारत देश के अमर वीर जवान शहीदों की याद में पौधारोपण किया गया, पहला पौधा पराजित का लगाकर पौधरोपण की शुरुआत की गई, स्वतंत्रा दिवस के मौके पर छोटे-छोटे बच्चों के साथ पौधारोपण किया गया और वीर जवान शहीदों के बलिदान की याद में 21 पौधे लगाए गए इस अवसर पर साँसे मुहीम के संस्थापक संस्थापक जसवंत पंवार ने बताया की देश के प्रति भारत माता की रक्षा में समर्पित हमारे वीर सैनिकों का बलिदान भारत देश को समर्पित रहा है, आज साँसे मुहीम के द्वारा…
दिन-प्रतिदिन बढ़ रहे साइबर क्राइम से प्रभावी ढंग से निपटने के लिए हरियाणा के हर जिले में साइबर रेस्पांस सेंटर स्थापित करने का निर्णय लिया गया है। हरियाणा पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) मनोज यादव ने बताया कि ये सेंटर डिजिटलीकरण और आधुनिकीकरण के कारण उभरती चुनौतियों के बढ़ते खतरों के मद्देनजर मौजूदा साइबर सेल को सुदृढ़ कर बनाए जाएंगे। बैंक धोखाधड़ी, भुगतान गेटवे का दुरुपयोग, फेसबुक, ट्विटर आदि समेत साइबर संबंधी सभी शिकायतों का इन केंद्रों के माध्यम से निपटान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कोरोना लॉकडाउन के दौरान साइबर अपराध में तेजी देखी गई है क्योंकि जालसाज लोगों को ठगने के लिए वर्तमान…
फरीदाबाद : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में श्री श्याम बाबा सेवा ट्रस्ट द्वारा सिंघला धर्मशाला, सिही गेट बल्लबगढ़ में रोटरी क्लब ऑफ फरीदाबाद मिडटाउन और रेडक्रॉस सोसाइटी के तत्वाधान में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। प्रधान गोपाल गोयल ने बताया कि शिविर में 128 यूनिट एकत्रित हुआ और कहा कि ट्रस्ट समाजिक एवं धार्मिक कार्यो में हरसंभव प्रयास करती है और लगातार 20 वर्षो से स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस पर रक्तदान शिविर का आयोजन करते आ रहे है। ट्रस्ट द्वारा डिस्पेंसरी, सिलाई सेंटर और पब्लिक शौचालय का भी सुचारू रूप से संचालन किया जा रहा है।महासचिव दिनेश देशवाल ने…
राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष ज्योति सैनी जी ने आज एक घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला के घरेलू झगड़े का निपटारा किया। पंचकुला में एक महिला अपने पति व सास द्वारा पीड़ित की जा रही थी। उस महिला ने अपनी शिकायत राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के पंचकुला स्थित कार्यालय पर लिखित रूप में दी। राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी कॉउंसलिंग की। पति, सास व बहु तीनो को समझाया व समझौता करवाते हुए लिखित रूप में तीनों का बयान भी लिया। ज्योति सैनी जी ने दोनों पक्षों को समझाते हुए सख्ती से लिखित समझौते का पालन…
सरकारी सहायता से चलने वाले गैर-सरकारी स्कूलों से रिटायर हो चुके शिक्षकों और स्टॉफ के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। कोरोना काल में स्वतंत्रता दिवस 2020 से एक दिन पहले हरियाणा सरकार ने सहायता प्राप्त गैर-सरकारी स्कूलों से 28 जुलाई, 1988 से 10 मई, 1998 तक की अवधि के दौरान रिटायर हुए शिक्षकों और गैर-शिक्षक कर्मियों को पंडित दीन दयाल उपाध्याय मानदेय योजना के माध्यम से मासिक पेंशन देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के इस फैसले के तहत ऐसे स्कूलों के रिटायर्ड प्रिंसिपल को 20,000 रुपये, हेड मास्टर को 18,000 रुपये, प्राध्यापक को 16,000 रुपये, अध्यापक/हिन्दी/पंजाबी/संस्कृत/उदूर् अध्यापक को 14,000 रुपये, जेबीटी/कला अध्यापक/पीटीआई/कटिंग एवं टेलरिंग…
बल्लभगढ़ : फरीदाबाद में 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उप मंडल मैजिस्ट्रेट , बल्लभगढ़ श्रीमती अपराजिता जी व श्री टिपरचंद शर्मा जी द्वारा राष्ट्रीय महिला जागृति मंच को सम्मानित किया गया। संगठन की तरफ से राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी उपस्थित रही व सम्मान प्राप्त किया। कार्यक्रम में चुनिंदा संगठन व सोसाइटी को सम्मानित किया गया था। कार्यक्रम में देश के लिए शहीद हुए सैनिकों व क्रांतिकारियों को याद व नमन किया गया। कार्यक्रम के बाद राष्ट्रीय गान किया गया व एस डी एम साहिबा अपराजिता जी से शिष्टाचार भेंट वार्ता हुई।
