फरीदाबाद : जननायक जनता पार्टी के युवा नेता संजय डागर ने गांव गांव अलावलपुर के राजकीय विद्यालय में युवा टीम के साथ पौधारोपण किया इनमें टीम के युवा कार्यकर्ता मौजूद थे डागर ने नीम पीपल जामुन के फलदार व छायादार पौधे लगाए संजय डागर ने कहा कि पेड़ पौधे लगाना हम सबका दायित्व है यह वातावरण को शुद्ध रखते हैं तथा छाया और फल देते हैं ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाकर हम इस धरा को हरा-भरा बना सकते हैं कुछ वृक्षों से हमें औषधियां भी मिलती है हो सके तो कुछ औषधीय पौधे भी लगाए इस अवसर पर भगत सिंह…
Author: faridabadnews24
हरियाणा : हरियाणा पुलिस ने फेसबुक के जरिए धोखाधड़ी करने वाले एक गिरोह का फंडाफोड़ किया है। फरीदाबाद पुलिस ने 5 नाइजीरियन सहित कुल 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी पहले तो फेसबुक पर विदेशी लड़की बनकर दोस्ती करते थे, इसके बाद महंगे उपहारों का वादा करके लोगों के साथ ठगी की वारदात को अंजाम देते थे। इन सभी आरोपियों की पहचान लाइबेरिया, पश्चिम अफ्रीकी स्टेटस (इकोवास) निवासी विलियम्स माइकल, नाइजीरिया के प्रोमिस एबरे ओकोली उर्फ प्रिंस , नाइजीरिया के हलीमत मोहम्मद, ओकेके नेनाबुगो व केनेचुकु ओकोंटा और बल्लभगढ़ के अनुराग और चावला कॉलोनी बल्लभगढ़ के निशांत के रूप में…
फरीदाबाद : जिला योजनाकार विभाग द्वारा सरूरपुर में की गई तोडफ़ोड़ से प्रभावित लोग शनिवार को हरियाणा भंडारण निगम के चेयरमैन एवं पृथला विधानसभा क्षेत्र के विधायक नयनपाल रावत से मिले और उनके समक्ष अपने आशियाने उजडऩे का दुखड़ा रोया। लोगों का दुख सुनकर विधायक ने तुरंत दरियाली दिखाई और उन्हें आश्वासन दिया कि तोडफ़ोड़ से उनका जो भी नुकसान हुआ है, वह अपनी सैलरी से उसकी भरपाई करेंगे। पीडि़त लोगों ने विधायक को बताया कि प्रशासन ने इनके साथ अन्याय किया है क्योंकि उनके पास मकानों की रजिस्ट्री हैं और इसके अलावा दाखिल खारिज भी चढ़े हुए हैं। साथ…
फरीदाबाद : फरीदाबाद के जाने माने पत्रकार भाई सुरेश गौतम की रिपोर्ट कोरोना पाजटिव आने से, फरीदाबाद मीडिया घराने में चिंता ब्याप्त हो गई है। मीडिया जगत के लोगों ने भाई सुरेश गौतम जी के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की है। सुरेश जी को जुकाम, खांसी एवं फीवर की शिकायत है। जिला अस्पताल ने उपचार उपरांत उन्हें 14 दिनों के लिए होम क्वारंटीन किया है। समाज के सभी तबकों से उनके स्वास्थ्य की जानकारी के लिए निरंतर फोन आ रहे हैं। तथा सभी समाजों के लोग श्री गौतम के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। डाक्टरों ने…
गुरुग्राम : पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा ने पूर्ण जीवन भाजपा को प्रदेश में खड़ा करने में बीता दिया। पार्टी संगठन को ही मजबूत नहीं किया अपितु पार्टी की नीतियों को लोगों के घर द्वार तक पहुंचा दिया। महेंद्रगढ़ जिले में अपना राजनीतिक कैरियर शुरू करने वाले प्रदेश के पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा पार्टी और संगठन के लिए दिन रात मेहनत कर सबको साथ लेकर चलते हैं उक्त शब्द नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा को जन्मदिवस की बधाई देते हुए कहे ! उन्होंने कहा कि पूर्व शिक्षा मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा…
फरीदाबाद : राजधानी दिल्ली से सटे गाजियाबाद के विजयनगर इलाके में बदमाशों के हमले में घायल हुए पत्रकार विक्रम जोशी की मंगलवार देर रात इलाज के दौरान मौत हो गई थी । बीते सोमवार की रात बदमाशों ने उनके सिर में गोली मार दी थी। गोली मारने से पहले बदमाशों ने पत्रकार को बुरी तरह पीटा भी था। वारदात के वक्त बाइक पर पत्रकार की दो बेटियां भी बैठी थीं। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने अब तक नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है विदित हो कि पत्रकार विक्रम जोशी के हत्यारो के विरोध में इंडियन जर्नलिस्ट एसोसिएशन ऑफ…
फरीदाबाद : सांसे हो रही कम, आओ पौधे लगाए हम मुहिम के तहत लोगों में अपने जन्मदिन पर पौधे लगाने को लेकर क्रेज बढ़ता जा रहा है इसी कड़ी मैं नरियाला गांव में दो युवा साथी मनु भारद्वाज और राहुल ने अपने जन्मदिन पर 51 पौधे लगाए, मनु भारद्वाज के पूरे परिवार दादी जी लज्जावती उनकी माताजी ओमवती भारद्वाज और पिताजी पूर्व सरपंच रामकुमार ने मिलकर पौधारोपण किया और युवाओं ने भी पौधारोपण में बढ़ चढ़कर भाग लिया, वही डिवाइन चैरिटेबल ब्लड बैंक के संयोजक दृश्यम गोयल ने अपने जन्मदिन पर ब्लड बैंक के सामने पौधारोपण किया और संदेश दिया…
दिल्ली : दिल्ली पुलिस ने एक ऐसे हैकर को गिरफ्तार किया है जिसने एक के बाद एक 4 साइबर अटैक कर 18000 मरीजों का डेटा डिलीट कर दिया जिसमें कोरोना के मरीज भी शामिल हैं. इसके साथ ही उसने 3 लाख मरीजों की बिलिंग से जुड़ी जानकारी हासिल की और 22 हजार मरीजों की फर्जी एंट्री कर दी. दिल्ली के नार्थ-वेस्ट जिले की डीसीपी विजयन्ता आर्या ने बताया कि इजी सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के सीईओ कुणाल अग्रवाल ने दिल्ली पुलिस को शिकायत दी थी कि किसी शख्स ने कुछ कोविड अस्पतालों और बाकी दिल्ली के दूसरे अस्पतालों का डेटा…
हरियाणा में तीन ऐसी बहनें हैं, जिन्होंने अपनी काबिलित का परचम कुछ इस तरह लहराया कि सूबे के अफसरों की मुखिया बन बैठी। तीनों ही बहनों ने एक ऐसी मिसाल पेश की, जिसके बारे में आज हर कोई बात कर रहा है। दरअसल, ये तीनों बहने और कोई नहीं, बल्कि केशनी आनंद अरोड़ा, मीनाक्षी आनंद चौधरी और उर्वशी गुलाटी हैं। तीनों ने ही प्रदेश के मुख्य सचिव का पद संभाला। तीनों सपूत पंजाब यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर पद से रिटायर हुए जेसी आनंद की बेटियां हैं और तीनों ही आईएएस हैं। वर्तमान में केशनी आनंद अरोड़ा हरियाणा के मुख्य सचिव पद…
हरियाणा : कोरोना महामारी के चलते पांच महीनों से बन्द पड़े स्कूलों को खोलने को सरकार रणनीति तैयार कर रही हैं। जिसके लिए विशेषज्ञों की राय ली जा रही है, उसी के अनुसार स्कूलों को खोला जाएगा। हालांकि सरकार प्राइवेट की बजाय सरकारी स्कूलों को खोलने की ओर ज्यादा ध्यान दे रही है। शिक्षा मंत्री कंवरपाल गुर्जर भी खुद मान रहे हैं कि सरकारी स्कूल खोलने में ज्यादा रिस्क नहीं है, क्योंकि एक गांव में स्कूल हैं और उसी गांव के बच्चे आते हैं। ऐसे में दो शिफ्टों में 15-15 बच्चों को पढ़ाने में कोई परेशानी नहीं होगी। हालांकि अभी…
