Author: faridabadnews24

अवैध पार्किंग में वाहन खड़ा करने वालों के लिए बड़ी खबर है। हरियाणा सरकार अब अवैध पार्किंग में खड़े वाहनों के चालान काटेगी। अब आप कहेंगे इसमें नई बात क्या है ?  तो जनाब बात ये है कि पुलिस ड्रोन की मदद से वाहनों पर नजर रखेगी और अवैध खड़े वाहनों के चालान काटेगी। दरअसल, कैथल पुलिस ने इसकी शुरुआत कर दी है। अवैध पार्किंग के साथ सड़कों पर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों पर भी नकेल कसी जाएगी। दरअसल, कैथल में सड़कों पर अवैध पार्किंग और अतिक्रमण बहुत ज्यादा होता है। इसके लिए नगर परिषद और ट्रैफिक पुलिस समय-समय पर…

Read More

केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के नाइट ड्यूटी अलाउंस को लेकर बड़ी राहत देते हुए 7वें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने का फैसला लिया है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण मंत्रालय इसको लेकर अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। नई व्यवस्था के मुताबिक केंद्रीय कर्मचारियों के नाइड ड्यूटी अलाउंस का कैलकुलेशन विशेष ग्रेड पे के आधार पर नहीं किया जाएगा। जानकारों के मुताबिक इस नए नियम से केंद्रीय कर्मचारियों की सैलरी में बढ़ोतरी हो जाएगी। सरकार के मुताबिक रात को 10 बजे से लेकर सुबह 6 बजे के बीच की ड्यूटी को नाइट शिफ्ट माना जाएगा। इस पर ही…

Read More

रोहतक : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि अवैध तरीके से की गई रजिस्ट्रियों को लेकर जांच करवाई जाएगी। जो भी लोग इसमें संलिप्त होंगे, उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई होगी। आनॅलाइन रजिस्ट्रियों में कहां पर चूक गई, इसको देखने के लिए साफ्टवेयर को अपडेट किया जा रहा है। इसलिए रजिस्ट्रियों में रोक भी लगाई गई है। 14 अगस्त के बाद रजिस्ट्रियां दोबारा से शुरू हो जाएगी। आनलाइन रजिस्ट्रियों के साफ्टवेयर को किया जा रहा अपडेट मुख्यमंत्री मनोहरलाल आज यहां जिला विकास भवन में मीडिया कर्मियों से बातचीत कर रहे थे। इसके बाद मीडिया कर्मियों के साथ नास्ता भी किया।…

Read More

फरीदाबाद : यूथ सोसायटी हरियाणा द्वारा एन.एच.तीन स्थित बौद्ध विहार पार्क में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। तत्पश्चात एन.एच. तीन सैनिक कालोनी मस्जिद चौक पर लोगों को कोरोना महामारी के प्रति जागरूक करते हुए सैनेटाईज व मास्क का भी वितरण किया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जरीफ कुरैशी व विजय भड़ाना विशेष रूप से मौजूद थे। इस अवसर पर यूथ सोसायटी हरियाणा के प्रदेशाध्यक्ष सुरेश सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अशोक डी. स्टार, सहसचिव हिमान्शु अग्रवाल, कोषाध्यक्ष राजन रॉय ने बताया कि सोसायटी ने आज लगभग 200 पौधे बौद्ध विहार स्थित पार्क में लगाए साथ ही एन.एच.तीन मुख्य मार्ग पर भी 100…

Read More

हरियाणा : हरियाणा बीजेपी के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। धनखड़ इसी माह 30 जुलाई से पहले सभी जिला अध्यक्षों की घोषणा कर देंगे। गुरुवार को ओमप्रकाश धनखड़ ने रोहतक पहुंचकर अपना कार्यभार संभाल लिया है। अब अगले तीन-चार दिनों तक वह दिल्ली में रहेंगे और केंद्रीय नेताओं के साथ मुलाकात करेंगे। ओमप्रकाश धनखड़ ने शुक्रवार को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात कर प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देने के लिए आभार व्यक्त किया। प्रदेश में बीजेपी का संगठन काफी समय से पेंडिंग चल रहा था…

Read More

फरीदाबाद : फरीदाबाद निवासी अम्बिका शर्मा जी एक राष्ट्रीय संगठन राष्ट्रीय महिला जागृति मंच का संचालन कर रही हैं जो कि 17 राज्यों में महिलाओं के हितों के लिये कार्य कर रहा है। अम्बिका शर्मा जी संगठन की संस्थापक ओर राष्ट्रीय चेयरपर्सन है। सावन के महीने में तीज का त्यौहार बड़ा ही धूमधाम से मनाया जाता है। लेकिन कोविड 19 जैसी भयंकर बीमारी के चलते तीज पर्व को बाहर मनाना खतरे से भरा था। इसलिए राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने अपनी सूझ बूझ से घर बैठे ही एक तीज महोत्सव के रूप में ऑनलाइन राष्ट्रीय प्रतियोगिता “तीज क्विन 2020″…

Read More

फरिदबाद : दिल्ली फार्म हाउस पर फरीदाबाद जिले वरिष्ठ जजपा नेता प्रेम सिंह धनखड़ के नेतृत्व में फरीदाबाद जिले के विभिन्न क्षेत्रों में रहने वाले विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन तथा राजनीतिज्ञ लोगों ने जननायक जनता पार्टी के संरक्षक डा. अजय सिंह चौटाला के द्वारा पटका पहनाकर जजपा पार्टी में शामिल किया गया। इस मौके पर डा. अजय सिंह चौटाला ने सभी सम्मलित लोगों का पार्टी में शामिल होने पर स्वागत करते हुए कहा कि जिस प्रकार से फरीदाबाद में विभिन्न रेजिडेंट वेलफेयर एसोसिएशन तथा राजनीतिज्ञ पार्टियों के लोग जजपा पार्टी में शामिल हो रहे हैं उससे फरीदाबाद में हर रोज…

Read More

राष्ट्रीय समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव श्री प्रसन्ना कुमार जी को प्राची शर्मा प्रदेश अध्यक्षा राष्ट्रीय समाज पार्टी उत्तर प्रदेश ने दी जन्मदिन को बधाई

Read More

हरियाणा : हरियाणा के डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला ने कहा है कि पंचायती राज में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण देने का बिल आगामी विधानसभा सत्र में लाया जाएगा ताकि गांवों के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़े। पत्रकारों से बातचीत में दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस बारे में भाजपा और जेजेपी दोनों दलों के अंदर सहमति बन चुकी है और राज्य सरकार भी इस पर मन बना चुकी है। इसके साथ ही एक अहम कदम के तहत राज्य में स्थित उद्योगों में युवाओं को 75 प्रतिशत नौकरियां दिए जाने के कैबिनेट के सैद्धांतिक फैसले को लागू करने के लिए…

Read More

फरीदाबाद : पुलिस आयुक्त कार्यालय में आरटीआइ शाखा में तैनात सिपाही का फेसबुक अकाउंट साइबर ठगों ने हैक कर लिया। इसके बाद उसके फेसबुक फ्रेंड्स को रुपये की मांग करते हुए मैसेज कर दिए। मैसेज में लिखा कि वह परेशानी में है, इसलिए रुपये चाहिए। फेसबुक फ्रेंड्स ने सिपाही को फोन करके परेशानी पूछनी शुरू की। तब उसे अकाउंट हैक होने का पता चला। सिपाही का नाम सचिन है। सचिन ने सूरजकुंड थाना पुलिस को शिकायत दी। उनकी शिकायत पर सूरजकुंड थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। सचिन ने बताया कि…

Read More