फरीदाबाद । पुलिस आयुक्त का पदभार संभालने के बाद पहली बार मीडिया से रूबरू हुए फरीदाबाद पुलिस आयुक्त ओपी सिंह। फरीदाबाद के नवनियुक्त पुलिस आयुक्त ओपी सिंह ने कहा की अब दूसरे जिलों का प्रदेशों में अपराध करके आने वाले अपराधियों के लिए अब फरीदाबाद में मुश्किलें खड़ी होंगी फरीदाबाद में शरण लेना अब अपराधियों के लिए बड़ी चुनौती होगा क्योंकि फरीदाबाद पुलिस ने 300 छोटे अपराधियों व 42 हिस्ट्रीशीटर सहित अंतर राज्य अपराधियों की सूची तैयार की है जिसके लिए 24 अक्षरों को जिम्मेवारी सौंपी गई है कि वह इन पर कड़ी नजर रखें और अपने इलाके में अपराध…
Author: faridabadnews24
पलवल । उपायुक्त नरेश नरवाल ने बताया कि 19 जुलाई को प्रात: 11:30 बजे कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरिंग, मत्सय पालन एवं लॉ एंड लेजिस्लेटिव मंत्री जयप्रकाश दलाल बागवानी उत्कृष्टïता केंद्र होडल का दौरा करेंगे। इसके उपरांत दोपहर 2 बजे गांव बहीन में पौधारोपण कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। जिला में 11 हजार 665 में से 8 हजार 345 लोगों का सर्विलांस पूरा, 3 हजार 320 लोग अभी भी सर्विलांस पलवल । सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप ने बताया कि जिले में सर्विलांस पर 11 हजार 665 लोग आ चुके है और उनमे से 8 हजार 345 लोगों का सर्विलांस…
फरीदाबाद । अखिल भारत हिन्दू महासभा की एक बैठक आज सोहना रोड़ स्थित कार्यालय पर आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता अखिल भारत हिन्दू महासभा के प्रदेश संयोजक जगविजय वर्मा ने की। इस बैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि आगामी रविवार 19 जुलाई को दो दर्जन से अधिक युवा स्वामी चक्रपाणी जी महाराज सेे प्रभावित होकर अखिल भारत हिन्दू महासभा की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इसके बाद 50 जरूरतमंद परिवारों को सूखा राशन भी वितरित किया जाएगा। इस सूखे राशन में आटा, दालें, चीनी, चायपत्ती, तेल तथा चावल आदि होगें। इस कार्यक्रम में सदस्यता ग्रहण एवं राशन…
राजस्थान कांग्रेस के अंदर सचिन पायलट और सीएम अशोक गहलोत में ‘साम-दाम-दंड-भेद’ के सहारे एक दूसरे को शिकस्त देने की कवायद जारी है. पायलट ने अपने 18 समर्थक विधायकों के साथ बागी रुख अख्तियार किया तो कांग्रेस पहले मान-मनौव्वल की कोशिश करती रही, लेकिन पायलट अपनी मांगों-शर्तों से पीछे हटने को तैयार नहीं हुए. ऐसे में कांग्रेस शीर्ष नेतृत्व ने गहलोत सरकार की परवाह किए बगैर पायलट और उनके समर्थकों सख्त एक्शन लिया, जिसके जरिए कांग्रेस ने देशभर में अपने नेताओं को संदेश दे दिया है कि वो कोई भी हो, अगर पार्टी लाइन से बाहर जाता है तो उसके…
लखनऊ । दुर्दांत गैंगस्टर विकास दुबे के दस जुलाई को कानपुर में एनकाउंटर के बारे में उत्तर प्रदेश सरकार ने शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अपना जवाब दिया। उत्तर प्रदेश सरकार ने शीर्ष कोर्ट से कहा कि हिस्ट्रीशीटर पांच लाख के इनामी बदमाश विकास दुबे और उसके साथियों का एनकाउंटर सही था। इस मामले में अगली सुनवाई 20 जुलाई को होगी। सरकार ने कोर्ट में अपने जवाब में कहा कि सभी दुर्दांत अपराधी थे। इन सभी के एनकांउटर को उनको फर्जी कहना गलत है। कानपुर के चौबेपुर में सीओ व तीन दारोगा सहित आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपित…
हरियाणा : दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (डीएचबीवीएन) जूनियर सिस्टम इंजीनियर के 146 पदों की भर्ती प्रक्रिया को रद्द करवाने जा रहा है। निगम के निदेशक मंडल की 24 जून 2020 को हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है। 7 जुलाई को निगम प्रबंधन ने कर्मचारी चयन आयोग को पत्र के जरिये भर्ती रद्द करने की सिफारिश कर दी है। निगम के फैसले से परीक्षा परीक्षा और ज्वाइनिंग तजार कर रहे बेरोजगार युवाओं को भारी झटका लगा है। दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम की मांग पर हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग ने 5 जुलाई 2019 को विज्ञापन संख्या 11/2019 श्रेणी…
CRPF ने नए पदों के लिए विज्ञापन जारी किया है। इन नए पदों के लिए ऑफलाइन आवेदन मांगे गए हैं। CRPF इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर, हेड कांस्टेबल और कॉन्स्टेबल के पदों पर जो न्यू पैरामेडिकल स्टाफ जॉब्स 2020 की है। जो कोई भी इस भर्ती में योग्य और इच्छुक है, वह भर्ती विज्ञापन पूरा देख ले। इसके बाद ऑफलाइन आवेदन कर सकता है। महत्वपूर्ण तिथियां– आवेदन शुरू: 20/07/2020 ऑफ़लाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि: 31/08/2020 परीक्षा तिथि: 20/12/2020 एडमिट कार्ड उपलब्ध: दिसंबर 2020 आवेदन शुल्क — इंस्पेक्टर / सब इंस्पेक्टर पोस्ट के लिए पोस्ट: 200 रुपए। अन्य सभी…
फरीदाबाद : गांव चंदावली के चामण माता मंदिर पर सुबह 21 पौधे लगाए जिसमें नीम, पीपल, बड़ त्रिवेणी लगाकर पौधा रोपण की शुरुआत की गई और उसके बाद कनेर, जामुन, शीशम, अर्जुन, चांदनी कई तरीका के पौधे लगाए गए सांसे मुहिम के संयोजक जसवंत पवार ने कहा कि पौधे लगाने के साथ-साथ उनकी देखभाल करना भी बहुत जरूरी है जिस प्रकार हम अपने बच्चों, माता-पिता और दोस्तों की देखभाल करते हैं उसी तरह पौधों की भी देखभाल करनी चाहिए, जब तक पौधा वृक्ष नहीं बन जाता कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वजीर सिंह डागर ने कहा कि आज चंदावली गाँव में जसवंत…
फरीदाबाद : लगता है कोरोना महामारी के बीच अपराधियों और चोरों की हालत भी खराब हो गई. अब हालात ये हैं कि वो श्मशान घाट को भी नहीं छोड़ रहे हैं. दिल्ली से सटे हरियाणा के फरीदाबाद में चोरों ने एक श्मसान घाट को ही अपना निशाना बना लिया. चोरी की ये पूरी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. हैरान करने वाला यह मामला फरीदाबाद की डबुआ कॉलोनी का है. जहां तीन चोरों ने श्मशान घाट के मंदिर में बने दानपात्र और वहां अंतिम संस्कार का सामान बेचने वाले व्यक्ति का गल्ला तोड़कर हजारों रुपए उड़ा लिए.…
बरसात के मौसम में फ्लू और संक्रमण का खतरा और बढ़ जाता है. इस मौसम में खान-पान पर ध्यान देना बहुत जरूरी है. किसी भी तरह के संक्रमण या वायरस से बचाव के लिए इम्यून सिस्टम का मजबूत होना भी जरूरी है. आइए जानते हैं कि डाइट में किन चीजों शामिल कर आप अपनी इम्यूनिटी को बढ़ा सकते हैं. लेमन ग्रास- लेमन ग्रास के औषधीय पौधे के बारे में आपने शायद ही पहले कभी सुना होगा. इस पौधे का तेल इम्यून सिस्टम के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. वायरल फीवर (मौसमी बुखार) और खांसी, सर्दी, जुकाम में भी इसका इस्तेमाल…
