हरियाणा : हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल, जो वित्त मंत्री भी हैं, द्वारा 28 फरवरी, 2020 को वर्ष 2020-21 के बजट में की गई घोषणा के अनुसार प्रदेश में 3 से 6 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने की प्रतिबद्धता को दोहराते हुए प्रदेश सरकार ने 1000 स्मार्ट प्ले-वे स्कूल खोलने का निर्णय लिया है। यह निर्णय आज यहां मुख्यमंत्री मनोहर लाल की अध्यक्षता में प्री-स्कूल खोलने के संबंध में हुई बैठक में लिया गया। इस अवसर पर शिक्षा मंत्री कंवर पाल भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने वर्तमान में प्राथमिक विद्यालयों के परिसर में चल रहे…
Author: faridabadnews24
कोविड-19 के दौरान दिव्यांग व्यक्तियों को एक बड़ी राहत देते हुए, हरियाणा सरकार ने फैसला किया है कि नियमित आधार/अनुबंध/ दैनिक वेतन पर काम करने वाले सरकारी कर्मचारी, जो 50 प्रतिशत या इससे ऊपर की शारीरिक दिव्यांगता से चलने में असमर्थ हैं और जो दोनों आँखों से अंधे हैं, उन्हें घर से काम करने की अनुमति होगी। इस अवधि को सभी उद्देश्यों के लिए ड्यूटी के रूप में माना जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने इस बारे में एक प्रस्ताव को स्वीकृति प्रदान कर दी है।
भिवानी : भिवानी के बड़ेसरा गांव में चुनावी रंजिश इस कदर बढ़ गई है, कि एक ही परिवार के पांच लोगों की अब तक हत्या की जा चुकी है। इन केसों में आरोपी पक्ष के 22 लोग जेल में है। वहीं अब बुधवार की सुबह सुबह घर के आगे बैठे 83 वर्षीय बुजुर्ग की गोलियां मारकर हत्या कर दी। आरोपी परिवार भी पहले सरपंच रह चुका है। इस हत्याकांड की वजह एक आरटीआई है। मृतक परिवार ने सरपंच परिवार की आरटीआई लगाई थी, जिसमें फर्जी डिग्री का खुलासा हुआ था, जिसके बाद सरपंची चली गई थी। इसके बाद से दोनों…
नई दिल्ली – दिल्ली स्थित अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (All India Institute Of Medical Sciences, New Delhi) में भर्ती एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक का नाम राजमणि सतना का रहने वाला बताया जा रहा है। कुछ दिन पूर्व ही वह इलाज के लिए एम्स अस्पताल में आया था। आत्महत्या की जानकारी बृहस्पतिवार सुबह 5 बजे मिली। मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है, वहीं सूचना पर घटनास्थल पर पहुंची दिल्ली पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि इससे पहले 6 जुलाई को कोरोना वायरस संक्रमित एक पत्रकार ने एम्स के ट्रामा…
नई दिल्ली – राजधानी दिल्ली में कम होते कोरोना के संक्रमण पर मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार ने तीन सिद्धातों को अपनाकर कोरोना को काबू में किया है। उन्होंने कहा कि होम आइसोलेशन, मौत के आंकड़ों में कमी लाने की प्राथमिकता और अस्पतालों में बेड व आइसीयू का पर्याप्त इंतजाम होने के कारण हालात काबू में आए। केजरीवाल ने कहा कि उन्होंने निंदा करने वालों की बातों को सकारात्मक रूप मे लिया और कमियां सुधारी। इस जंग में उन्होंने सभी का साथ लिया और एकजुटता दिखाते हुए टीम वर्क से काम किया, जिससे यह सफलता हासिल हुई।…
लखनऊ – मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ कोरोना वायरस संक्रमण काल में भी विकास की योजनाओं को धरातल पर ला रहे हैं। गुरुवार को अपने सरकारी आवास पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम की कई योजनाओं का शिलान्यास तथा लोकार्पण किया। सीएम योगी आदित्यनाथ ने परिवहन निगम के बस अड्डों का वीडियो कांफ्रेंसिंग से लोकार्पण और शिलान्यास किया। उन्होंने लखनऊ में अवध, सीतापुर में नैमिषारण्य, चित्रकूट, बस्ती, गोंडा और बुलंदशहर बस अड््डों का लोकार्पण किया। इसके साथ ही कन्नौज, जालौन, मुरादाबाद, औरैया, एटा, जौनपुर और कौशाम्बी समेत सात बस अड्डे का शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होंने…
मथुरा : ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति रजिस्टर्ड उत्तर प्रदेश के प्रदेश मुख्य संरक्षक विधायक पूरन प्रकाश का 66 वां जन्मदिन धूमधाम के साथ संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया l प्रदेश अध्यक्ष विनोद दीक्षित ने कहा हमारे मुख्य सरक्षक विधायक पूरन प्रकाश हमेशा ऐसे जरूरतमंद और असहाय लोगों को मदद पहुंचाने का काम करते हैं l यही कारण है अलग-अलग विधानसभाओं से चुनाव जीतकर पांच बार विधायक बने हैं आज हमारी टीम उनके जन्मदिन पर शुभकामना देने के साथ संकल्प दिवस के रूप में मना रही है जिससे आने वाले समय में टीम भी ऐसे लोगों…
कोलकाता – भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआइ) के अध्यक्ष सौरव गांगुली के बड़े भाई स्नेहाशीष गांगुली कोरोना वायरस टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए हैं। कोरोनो की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद स्नेहाशीष को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। भाई स्नेहाशीष के कोरोना की चपेट में आने के चलते सौरव गांगुली घर में ही क्वारंटाइन हो गए हैं। उनके परिवार के लोग भी क्वारंटाइन की प्रक्रिया से गुजरेंगे। बता दें कि सौरव गांगुली और उनके भाई स्नेहाशीष गांगुली एक ही घर में अलग-अलग फ्लोर पर रहते हैं। हालांकि, इससे पहले जून में स्नेहाशीष के कोरोना वायरस से…
नई दिल्ली – भारतीय शेयर बाजार गुरुवार को बढ़त के साथ खुले हैं। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स गुरुवार को 350 अंक की बढ़त के साथ 36,401.20 पर खुला है। सेंसेक्स गुरुवार सुबह 9 बजकर 31 मिनट पर 0.06 फीसद या 20.01 अंक की बढ़त के साथ 36,071.82 पर ट्रेंड कर रहा था। गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स के 30 शेयरों में से मात्र 5 शेयर हरे निशान पर और 25 शेयर लाल निशान पर ट्रेंड करते दिखाई दिए। उधर नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का सूचकांक निफ्टी गुरुवार को शुरुआती कारोबार में मामूली बढ़त के साथ ट्रेंड करता…
नई दिल्ली – रामानंद सागर के ‘रामायण’ ने एक बार फिर से दर्शकों के दिलों में वहीं जगह बनाई जो 80 के दशक में थी। कोरोना वायरस लॉकडाउन में शुरू हुए ‘रामायण’ को लोगों ने काफी प्यार दिया। यही नहीं इस शो के कलाकार भी फिर से चर्चा में आए। वहीं ‘रामायण’ में लक्ष्मण की भूमिका निभा चुके एक्टर सुनील लहरी इन दिनों सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैंं। वह लगातार ‘रामायण’ और अपनी पर्सनल लाइफ से जुड़े किससे शेयर करते नजर आ रहे हैंं। वहीं अब उनके बेटे ने भी पिता की तरह एक्टिंग की दुनिया में कदम रख…
