नई दिल्ली – आयकर विभाग ने सोमवार को उन करदाताओं को एक बारगी छूट दी है जिन्होंने असेसमेंट इयर 2015-16 से 2019-20 के लिए इलेक्ट्रॉनिक रूप से फाइल किए गए कर रिटर्न का अबतक सत्यापन नहीं किया है। विभाग ने 30 सितंबर, 2020 तक सत्यापन प्रक्रिया पूरी करने को कहा है। कोई करदाता बिना डिजिटल हस्ताक्षर के अगर आयकर रिटर्न इलेक्ट्रॉनिक रूप से भरता है, उसे उसका सत्यापन आधार ‘वन टाइप पासवर्ड’ या ई-फाइलिंग खाते पर नेट बैंकिंग के जरिये अथवा इलेक्ट्रॉनिक सत्यापन कोड (ईवीसी) या आईटीआर-5 की फार्म पर हस्ताक्षर कर उसे सीपीसी बेंगलुरू भेजना होता है। उसे यह…
Author: faridabadnews24
नई दिल्ली – सोने और चांदी दोनों की ही वायदा कीमतों में मंगलवार को अच्छी-खासी गिरावट देखने को मिल रही है। एमसीएक्स एक्सचेंज पर पांच अगस्त 2020 के सोने की वायदा कीमत मंगलवार सुबह 10 बजकर 11 मिनट पर 0.45 फीसद या 220 रुपये की गिरावट के साथ 48,928 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रही थी। वहीं, पांच अक्टूबर 2020 के सोने का वायदा भाव इस समय एमसीएक्स पर 0.41 फीसद या 202 रुपये की गिरावट के साथ 49,069 रुपये प्रति 10 ग्राम पर ट्रेंड कर रहा था। इसके अलावा चार दिसंबर 2020 के सोने की बात करें,…
नई दिल्ली – हॉलीवुड सिनेमा की जानी मानी एक्ट्रेस नाया रिवेरा के लापता होने के 6 दिन बाद पीरू झील में उनकी लाश मिली है। पुलिस ने लाश की शिनाख्त एक्ट्रेस नाया रिवेरा के रुप में ही की है। पुलिस के अनुसार, एक्ट्रेस के शरीर पर कोई भी ऐसे निशान नहीं मिले हैं, जो यह संकेत दे रहे हो कि एक्ट्रेस की पहले हत्या की गई थी। दरअसल, पुलिस पिछले 6 दिन से लापता एक्ट्रेस को ढूंढ रहे थे और अब उनकी लाश झील में मिली है। पुलिस ने सोनर उपकरणों के जरिए एक्ट्रेस को ढूंढ रही है। बता दें…
पटना : बिहार की राजनीति के दो बड़े खिलाडि़यों के उत्तराधिकारी अपने पिता की विरासत को विस्तार देने की मुहिम में हैं। विधानसभा चुनाव दोनों के लिए निर्णायक साबित होने वाला है। कामयाब हुए तो खुला आसमान मिलेगा। चूक गए तो पिता की उम्मीदों को झटका लगना तय है। राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के भविष्य तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) के पिता लालू प्रसाद यादव (Lalu Prasad Yadav) और लोक जनशक्ति पार्टी (LJP) प्रमुख चिराग पासवान (Chirag Paswan) के पिता रामविलास पासवान (Ram Vilas Paswan) को जेपी आंदोलन की उपज माना जाता है। दोनों एक साथ पनपे और फैले। उनके पुत्रों…
नई दिल्ली – राजस्थान में जारी सियासी संकट के बीच आज एक बार फिर कांग्रेस ने विधायक दल की बैठक बुलाई है। इस बैठक में सचिन पायलट समेत उनके समर्थक विधायकों को बैठक में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है। इसी बीच राजस्थान कांग्रेस प्रभारी अविनाश पांडे ने समाचार एजेंसी एएनआइ से कहा है, ‘हम सचिन पायलट को दूसरा मौका दे रहे हैं, उनसे आज की सीएलपी बैठक में भाग लेने के लिए कहा। आशा है कि आज सभी विधायक आएंगे और नेतृत्व के साथ एकजुटता दिखाएंगे, जिसके लिए राजस्थान के लोगों ने मतदान किया, हम सभी राज्य…
पणजी – गोवा सरकार ने राज्य के सभी निजी अस्पतालों में कोरोना वायरसCOVID-19 रोगियों के लिए अपने कुल बेड का 20 प्रतिशत आरक्षित करना अनिवार्य कर दिया है। तटीय राज्य में COVID-19 महामारी की स्थिति की समीक्षा करने के लिए सोमवार को मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत की अध्यक्षता में एक उच्च-स्तरीय बैठक के दौरान निर्णय लिया गया। गोवा के स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे भी बैठक में शामिल हुए। बाद में, राज्य के स्वास्थ्य सेवा निदेशक डॉ। जोस डीएसए ने एक आदेश जारी किया, जिसमें कहा गया था। आईसीयू सुविधाओं वाले गोवा के सभी निजी अस्पतालों को अनिवार्य रूप से COVID-19 रोगियों…
नई दिल्ली – कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। प्रमुख जैव प्रौद्योगिकी कंपनी, बायोकॉन ने सोमवार को कहा कि वह मध्यम से लेकर गंभीर कोविड-19 रोगियों के उपचार के लिए बायोलॉजिक दवा इटोलिज़ुमाब पेश करेगी जिसकी कीमत लगभग 8,000 प्रति शीशी होगी। कंपनी ने कहा है कि उसे कोविड-19 के कारण मध्यम से लेकर गंभीर तीव्र श्वसन संकट सिंड्रोम (एआरडीएस) के मामले में साइटोकाइन रिलीज सिंड्रोम के उपचार के लिए भारत में आपातकालीन उपयोग के लिए इटोलिज़ुमाब इंजेक्शन (25 मिग्रा/पांच मिली लीटर) के विपणन की भारतीय औषधि महानियंत्रक (डीसीजीआई) से मंजूरी प्राप्त हुई है। बायोकॉन ने…
पिछले साल आज ही के दिन 14 जुलाई को लॉर्ड्स के ऐतिहासिक मैदान पर मेजबान इंग्लैंड पहली बार विश्व विजेता बनने में कामयाब रहा था. इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप-2019 का फाइनल मुकाबला बराबरी पर छूटा और इसके बाद ‘सुपर ओवर’ भी टाई हो गया था. बाद में जीत-हार का फैसला मैच के दौरान सबसे ज्यादा बाउंड्री लगाने के आधार पर हुआ. इस पैमाने पर इंग्लैंड की टीम न्यूजीलैंड पर भारी पड़ी. दरअसल, बाउंड्री नियम की वजह से इंग्लैंड जहां वर्ल्ड कप पर कब्जा जमाने में कामयाब रहा, वहीं शानदार प्रदर्शन करने वाली न्यूजीलैंड की टीम खिताब से…
जींद जिले के उचाना हल्के के रजवाहा रोड पर सोमवार शाम को गाड़ी में सवार होकर आए पांच युवकों ने बंदूक के दम पर फिलिंग स्टेशन मैनेजर से आठ लाख पांच हजार आठ सौ रुपये की नकदी लूट ली और फरार हो गए। वारदात की सूचना पाकर उचाना थाना प्रभारी कृष्ण, सीआईए प्रभारी विरेंद्र खर्ब, समरजीत सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और हालातों का जायजा लिया। लूटेरों को पकड़ने के लिए पुलिस ने पूरे इलाके की नाकेबंदी कर तलाशी अभियान चलाया हुआ है। जानकारी के अनुसार शिवानिया स्कूल के निकट नवीन फिलिंग स्टेशन का मैनेजर गांव काब्रछा…
हरियाणा – हरियाणा में अपराध के मामाले थमने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। अब गुरुग्राम में सेक्टर-66 स्थित एक इंटीरियर डिजाइन कंपनी में सीनियर सेल्स मैनेजर 28 वर्षीय रिदा मसरूर चौधरी की उनके कमरे में ही शनिवार रात हत्या कर दी गई। पंखे में साड़ी का फंदा बंधा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटकाने का प्रयास किया गया था। शरीर के ऊपर कई जगह चोट के निशान थे। यही नहीं कमरे का दरवाजा भी खुला था। वहीं, परिजनों की शिकायत पर जान गंवाने वाली रिदा मसरूर चौधरी…
