Author: faridabadnews24

गुरुग्राम : हरियाणा में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक यह आंकड़ा 22 हजार के भी पार पहुंच गया है, यहां अभी तक कुल 22,628 लोगों में कोरोना के संक्रमण की पुष्टि की जा चुकी है जिनमें से 17,090 मरीज ठीक भी हुए हैं। इसके अलावा 5,226 मरीजों का इलाज अभी भी अस्पतालों में चल रहा है। वहीं कुल 312 लोगों की मौत इस वायरस से हो चुकी है। फरीदाबाद में मंगलवार को स्वास्थ्य विभाग ने 216 लोगों में कोरोना की पुष्टि की है। अब जिले में संक्रमितों की कुल संख्या 5878 हो गई है।…

Read More

नई दिल्ली – सुरक्षा गार्ड की बहादुरी के चलते ओखला औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने रविवार रात एक लुटेरे को गिरफ्तार किया है। आरोपित की शिनाख्त सुरेश निवासी तुगलकाबाद एक्सटेंशन के रूप में हुई। उसके कब्जे से लूटे गए दो मोबाइल व एक बाइक बरामद की गई है। बहादुरी दिखाने वाले सुरक्षा गार्ड राधा कृष्ण का हौसला बढ़ाने के लिए डीसीपी दक्षिणी पूर्वी राजेंद्र प्रसाद मीणा ने उन्हें प्रोत्साहन पत्र व दो हजार रुपये का नकद इनाम देकर सम्मानित किया। डीसीपी दक्षिणी पूर्वी ने बताया कि तुगलकाबाद में रहने वाले राधा कृष्ण साउथ एक्स इलाके में बतौर सुरक्षा गार्ड ड्यूटी…

Read More

नई दिल्ली – दिल्ली के उपराज्यपाल अनिल बैजल ने मंगलवार को दिल्ली विकास प्राधिकरण (Delhi Development Authority) यानी डीडीए की बैठक की। मीटिंग में डीडीए के सदस्य समेत अन्य बड़े अधिकारी मौजूद रहे। एलजी ने ट्वीट कर बताया कि एफएआर शुल्क का भुगतान की अवधि 31 दिसंबर 2020 तक बढ़ा दी है। इसके अलावा आवास परियोजनाओं में 50 फीसद ईडब्ल्यूएस फ्लैटों की बिक्री के लिए डबल स्टांप शुल्क से बचने के लिए सरल प्रक्रिया अपनाई जाएगी। पर्यावरण की रक्षा में सभी का साथ जरूरी : एलजी वहीं, उपराज्यपाल अनिल बैजल ने सोमवार को आम का पौधा लगाकर इस वर्ष के…

Read More

नई दिल्ली – लोक लायक अस्पताल में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने पहुंचकर दिल्ली के दूसरे प्लाज्मा बैंक का उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने प्लाज्मा देने के लिए आए दो मरीजों को गौरव पत्र देकर उनका हौसला बढ़ाया। साथ ही कोरोना से जंग जीतकर घर लौटे लोगों से प्लाज्मा देने की अपील भी की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के सभी सरकारी अस्पताल कोरोना को लेकर पूरी तरीके से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में हजारों बेड अभी खाली हैं, अगर मरीजों की संख्या बढ़ती है तो दिल्ली उसके लिए…

Read More

राजनीति : सचिन पायलट को राजस्थान के उपमुख्यमंत्री के पद से हटा दिया गया है. कांग्रेस के नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने यह एलान किया. सुरजेवाला ने यह भी एलान किया है कि पायलट को राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पद से भी हटा दिया गया है. उनकी जगह गोविंद सिंद दस्तारा की नियुक्ति की गई है. कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने कहा कि वे खेद व्यक्त करते हैं कि सचिन पायलट और उनके कुछ सहयोगी बीजेपी की योजना से बह गए हैं. और अब कांग्रेस सरकार को गिराने की साजिश कर रहे हैं जिसे 8 करोड़ राजस्थानियों…

Read More

उत्तर प्रदेश की तर्ज पर हरियाणा के चार जिलों में फिर से लॉक डाउन यानि कर्फ्यू लग सकता है। इन चार जिलों में राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम, फरीदाबाद, सोनीपत और झज्जर शामिल हैं। इन चारों जिलों में कोरोना संक्रमण के केस लगातार बढ़ते जा रहे हैं, ऐसे में गृहमंत्री ने इन चार जिलों में सख्ती के सीधे संकेत दिये हैं। गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि हरियाणा में कोरोना के बढते मामलों को लेकर सरकार गंभीर हैं। हालांकि रिकवरी रेट काफी बढ़िया है। प्रदेश में फिलहाल 4900 से ज्यादा एक्टिव केस हैं वहीं 76 फीसदी से भी ज्यादा…

Read More

फरीदाबाद : व्हाट्सएप ग्रुप का कोई मेंबर, ग्रुप पर झूठी खबर, द्वेष पूर्ण भाषण  गलत सूचना या अफवाह शेयर करता है तो ग्रुप मेंबर के अलावा ग्रुप एडमिन के खिलाफ भी होगी कार्रवाई :- पुलिस आयुक्त फरीदाबाद। व्हाट्सएप पर झुठी खबर, गलत सुचना, द्वेष पूर्ण भाषण नफरत फैलाने वाले ऑडियो वीडियो वायरल करने व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ की जाएगी कानूनी कार्रवाई, 3 साल तक की सजा व जुर्माना होगा व्हाट्सएप पर झूठी अफवाह, संप्रदायिक तनाव, धर्म, राष्ट्रीयता नस्ल और भाषा के भेदभाव इत्यादि से संबंधित मैसेज फॉरवर्ड करने वालों पर होगी सख्त कार्यवाही।ग्रुप एडमिन समझे अपनी जिम्मेवारी, व्हाट्सएप ग्रुप…

Read More

चंडीगढ़ : उद्योगों में 75 फीसदी रोजगार स्थानीय युवाओं को देने के हरियाणा कैबिनेट के फैसले की आड़ में बने काले कानून का कांग्रेस विधायक नीरज शर्मा और राव चिरंजीव ने विरोध किया है। मंगलवार को यहां आयोजित एक प्रेस कांफ्रेंस को संबोधित करते हुए कांग्रेस के इन दोनों विधायक ने इस फैसले को दक्षिण हरियाणा के युवाओं पर अत्याचार बताया है। एनआईटी फरीदाबाद के विधायक नीरज शर्मा ने कहा कि शत प्रतिशत रोज़गार हरियाणा के युवाओं को मिले लेकिन यह डंडे के ज़ोर पर करवाने के बजाय प्रोत्साहन के माध्यम से किया जाना चाहिए। सरकार को चाहिए कि हरियाणा…

Read More

पटना – राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। एक तरफ वो बिहार सरकार पर हमला बोलने का एक भी मौका नहीं छोड़ते तो वहीं दूसरी तरफ वो अपनी मां से प्यार भरी बातों की तस्वीरें और पोस्ट्स भी शेयर करते रहते हैं। सोमवार को तेजप्रताप बहुत खुश नजर आए और सीबीएसई की इंटर परीक्षा में अपनी भांजी के अच्छे नंबर पाने पर खुशी जाहिर करते हुए ट्वीट कर उसके उज्जवल भविष्य की कामना की। तेजप्रताप यादव ने अपनी बड़ी बहन मीसा भारती की बेटी दुर्गा भारती के साथ अपनी…

Read More

धनबाद – लोग मानते रहे हैं कि चाइनीज सामान की गारंटी नहीं होती। लेकिन, कोरोना में तो उल्टा हो रहा है। यह तो खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा है। पहले लगा था कि चाइनीज सामान के समान ही इसका भी हश्र होगा, लेकिन ना? इसका प्रकोप बढ़ता ही जा रहा है। ऐसी हालत में कोयलांचल को सावधान रहना पड़ रहा है। नया खतरा यह है कि बायोमेट्रिक हाजिरी बनाने में भी संक्रमण का डर है। इसको लेकर चिकित्सकों ने एडवाइजरी भी जारी कर दी है। लेकिन, क्या करें। डर कितना भी बड़ा हो, नौकरी करने वाले को…

Read More