Author: faridabadnews24

रोहतक। हरियाणा के रोहतक लोकसभा में आने वाले महम में शराब के ठेकेदारों के बीच हो रहे कंपीटीशन के कारण शराबियों की बल्ले बल्ले हो गई है। सुबह से शराब के ठेकों पर भारी लाइन देखने को मिल रही हैं। शराब के ठेकों पर बोतलों के रेटों में पहले की बजाए भारी छूट दी गई है। पियक्कड़ों को इस बात का पता चलते ही बड़ी संख्या में बोतलें खरीदनी शुरू कर दी हैं। पहले जहां देशी शराब की बोतल का रेट 150 से 200 रूपए प्रति बोतल रहा है। वहीं अब इसका रेट 70 से 80 रूपए कर दिया गया है। इसके…

Read More

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी व अलवर निवासी राष्ट्रीय सचिव रेनुका यादव जी ने राजस्थान के मुख्यमंत्री जी द्वारा मृत्युभोज खत्म करने के ऐतिहासिक फैसले का समर्थन व स्वागत किया। राजस्थान के मुख्यमंत्री जी द्वारा मृत्यु भोज जैसी गलत पारंपरिक रीति रिवाज को खत्म करने का फैसला इस कोरॉना काल में लिया ताकि महामारी को फैलने से रोका जा सके, लोगों को इकट्ठा होने से रोका जा सके। लोक दिखावे के लिए की जाने वाली फिजूलखर्ची को खत्म किया जा सकता है क्योंकि हर व्यक्ति इतना संपन्न नहीं होता कि वह इस गलत परंपरा का…

Read More

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की उड़ीसा प्रदेश अध्यक्ष पिंकी चौधरी जी कई सालों से उड़ीसा के राउरकेला में दिव्यांग बच्चों को शिक्षा दे रही हैं। आज दिनांक 13-07-2020 को पिंकी चौधरी जी ने दिव्यांग बच्चों को एक्सरसाइज व डांस करवाया। बच्चे खुशी खुशी क्लास में आते है और शिक्षा ग्रहण करते है। संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन अम्बिका शर्मा जी ने उड़ीसा अध्यक्ष पिंकी चौधरी जी के इस निस्वार्थ नेक कार्य की सराहना की व धन्यवाद किया

Read More

हांसी में पुलिस की जिप्सी से कुचले जाने से एक युवक की मौत हो गई। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। जिसके बाद परिजनों ने हंगामा किया। इस मामले में तीन पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर किया गया है। जानकारी के मुताबिक रविंद्र रंगा नामक युवक बाइक लेकर जा रहा था, तभी जींद चुंगी के पास पुलिस की जिप्सी ने युवक को पीछे से आकर रोका। चालान के डर से युवक ने बाइक आगे दौड़ा दी, जिसके बाद पुलिस की जिप्सी ने पीछा किया तो युवक कुचला गया। ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई। मृतक युवक गगनखेड़ी…

Read More

ऋषिता बेटी आपको बहुत-बहुत बधाई हो और मेरी इच्छा है कि जिस तरह से आपने दसवीं की कक्षा में पूरे हरियाणा में टॉप किया है, उसी तरह एक दिन आईएएस में भी टॉप कर हरियाणा का नाम रोशन करना। ऋषिता बेटी मेरा यह सपना जरूर पूरा करना, मैं तुझे आईएएस देखना चाहती हूं। ये बातें जननायक जनता पार्टी की वरिष्ठ नेत्री एवं बाढ़डा से विधायक नैना सिंह चौटाला ने कही। वे जींद स्थित पार्टी कार्यालय में हरियाणा की दसवीं कक्षा की टॉपर रही नारनौंद की ऋषिता को सम्मानित कर रही थी। विधायक नैना चौटाला ने ऋषिता को उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला द्वारा भेजा…

Read More

फरीदाबाद : पडौस के अंकल ने ही बनाया 12 साल की बच्ची को हवस का शिकार । मामला फरीदाबाद का है जहां संत नगर इलाके में रहने वाली एक 12 साल की बच्ची के साथ पड़ोसी ने बलात्कार किया ।  फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है । फरीदाबाद के सेक्टर 16 महिला थाने का जहां 12 साल की बच्ची के साथ बलात्कार का मामला दर्ज किया गया है ।  लड़की के परिजनों की माने तो कई दिनों से लड़की घर में गुमसुम रहती थी जिसके लिए जब उन्होंने लड़की को बार-बार पूछा पर उसने…

Read More

फरीदाबादः (रिपोर्टः मिथलेश मिश्रा ) एनएसयूआई फरीदाबाद के कार्यकर्ताओं ने जिला उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन करके महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद जी के नाम जिला उपायुक्त की अनुपस्थिति में डीडीपीओ राकेश मोर को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से फाइनल ईयर के छात्रों को बिना परीक्षा के पास करने तथा सभी स्कूल-कॉलेजों की 6 माह की फीस माफ करने की मांग की हैं। इस प्रदर्शन का नेतृत्व एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव कृष्ण अत्री ने किया। प्रदर्शन कर रहे छात्रों ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल और हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहरलाल खट्टर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। एनएसयूआई हरियाणा के प्रदेश महासचिव…

Read More

फरीदाबादः (रिपोर्टः मिथलेश मिश्रा ) पेट्रोल-डीजल के दामों में हो रही बेतहाशा वृद्धि के विरोध में आज युवा कांग्रेस बल्लभगढ़ के अध्यक्ष चुन्नू राजपूत के नेतृत्व में युवा कांग्रेसियों ने साइकिलों पर सवार होकर मलेरना रोड सेक्टर-62 से ऊंचा गांव चुंगी होते हुए मोहना तक अनूठे अंदाज में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया। इस दौरान युवा कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने साइकिलों को पैदल खींचकर हाथों में तख्तियां लेकर भाजपा सरकार की पेट्रोल-डीजल मूल्यावृद्धि का विरोध किया। इस मौके पर उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए चुन्नू राजपूत ने कहा कि देश जहां कोरोना महामारी से पूरी तरह से चौपट…

Read More

फरीदाबाद : (रिपोर्टः मिथलेश मिश्रा ) हरियाणा के कैबीनेट मंत्री मूलचन्द शर्मा ने सैक्टर 23 संजय कालोनी 33 फुट रोड पर  95 लाख की लागत से पुरानी सीवरेज लाइन की सफाई के कार्य का शुभारंभ किया। मंत्री ने कहा कि कोविड- 19 जैसी महामारी के समय में साफ सफाई दिनचर्या का महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है।  इस सीवरेज के साफ हो जाने से बड़खल ,एनआईटी और बल्लभगढ तीनो विधानसभाओं के लोगो को लाभ मिलेगा। इस मौके पर  पार्षद शीतल खटाना वार्ड नं 4 ,नगर निगम के एक्सईन रवि शर्मा,भाजपा नेता धर्मवीर खटाना, पारस जैन, सुभाष लांबा ,युवराज कवर ,जयवीर खटाना,ओमदत्त…

Read More

फरीदाबादः (रिपोर्टः मिथलेश मिश्रा )  विद्यासागर इंटरनेशनल स्कूल ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन को जारी रखते हुए इस वर्ष भी सीबीएसई की कक्षा 12वीं में शत प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया। परीक्षा में स्कूल के तीनों स्ट्रीमस् के कुल 64 छात्रों ने हिस्सा लिया था। परीक्षा में रशिका त्यागी ने 87.8 प्रतिशत, जहानवी ने 85 प्रतिशत, तन्नु भाटी ने 82.2 प्रतिशत, गरिमा ने 80.4 एवं धनिशा ने 79.6 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। इस अवसर पर स्कूल के चेयरमैन धर्मपाल यादव, डॉयरेक्टर दीपक यादव, शमी यादव, अकेडमिक डॉयरेक्टर सीएल गोयल एवं प्रधानाचार्य  कुलविंदर कौर, योगेश चौहान एवं सभी अध्यापक-अध्यापिकाओं ने खुशी जाहिर…

Read More