Author: faridabadnews24

हरियाणा के अलग अलग इलाकों में लॉक डाउन के चलते यूपी बिहार समेत कई राज्यों के प्रवासी श्रमिकों कर लिए थोड़ी राहत की खबर है। अब अलग अलग जिलों से इन श्रमिकों को उनके घर भेजने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। आज यमुनानगर और बहादुरगढ़ से कई श्रमिको को यूपी भेजा गया है ऐसे में अलग अलग जगहों पर ठहरे हुए लाखों श्रमिकों के अब घर जाने की आस ज्यादा जग गई है। माना जा रहा है कि हरियाणा में हालात के ठीक होने के साथ साथ दूसरे राज्यों के श्रमिकों को भी उनके परिजनों के पास भेजने का…

Read More

फरीदाबाद : मां अन्नपूर्णा के आशिर्वाद और महादेव की कृपा से सभी भाईयों के सहयोग से निरन्तर सेवा कार्य जारी है, यहां हजारों जरूरतमंद लोगो को प्रतिदिन प्रसाद वितरित किया जा रहा है। आज प्रसाद की सेवा जीवन नगर पार्ट -1 चंदेला चौक पर की गई । भाई जगन डागर जी, राजेश आर्य जी के सहयोग से एनआईटी 86 के कांग्रेस कार्यालय सेक्टर 55 में सुबह 11:00 बजे से प्रसाद बटना शुरू हो जाता है है कोई भी भाई यहां पर आकर प्रसाद ग्रहण कर सकता है सभी भाई यहां पर आमंत्रित हैं।। मुख्य आयोजक: जगन डागर जी, राजेश आर्य…

Read More

मथुरा :  ब्रज यातायात एवं पर्यावरण जन जागरूकता समिति के प्रदेश महासचिव वा भागवताचार्य लक्ष्मी कांत शास्त्री जी की धर्मपत्नी श्रीमती माधुरी शर्मा के असमय निधन पर शोक व्यक्त किया गया l श्रीमती माधुरी शर्मा को ब्लड कैंसर से पीड़ित थी लंबे इलाज के बाद दिनांक 22 अप्रैल 2020 को दोपहर 1:00 बजे 35 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया था l लॉक डाउन के चलते उनकी अंतिम यात्रा में कम ही लोग शामिल हो पाए थे l आज उनकी आत्मा शांति के लिए शोक सभा का आयोजन उनके निवास पर रखा गया इसमें महानगर के समाजसेवियों ने…

Read More

फरीदाबाद : जे.सी. बोस विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, वाईएमसीए, फरीदाबाद ने विद्यार्थियों को बड़ी राहत देते हुए उनके मोबाइल इंटरनेट डाटा-पैक शुल्क की अदायगी करने का निर्णय लिया है ताकि इंटरनेट के अभाव में विद्यार्थियों को घर से आनलाइन पढ़ाई जारी रखने तथा शिक्षकों के साथ आनलाइन माध्यमों से जुड़े रहने में किसी प्रकार की कठिनाई का सामना न करना पड़े। यह निर्णय विश्वविद्यालय द्वारा ऑनलाइन कक्षाओं के दौरान ऑनलाइन कनेक्टिविटी की समस्या का सामना कर रहे विद्यार्थियों के व्यापक हितों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है। निर्णय के अनुसार अब विश्वविद्यालय 149 रुपये की तय सीमा में…

Read More

प्रदेश के कई जिलों में 26 से 28 तारीख तक बारिश के आसार बताए जा रहे हैं। इससे पहले हिसार व पानीपत समेत कई जिलों में गुरुवार सुबह बूंदाबांदी भी हुई। साथ ही दिनभर बादल छाए रहे। इससे दिन का पारा कई जिलों में 30 डिग्री से नीचे आ गया। हिसार में यह 29 डिग्री रहा जो सामान्य से 10 डिग्री कम है। रोहतक में यह 28.8 डिग्री रहा। हरियाणा के रोहतक व हिसार, हिमाचल प्रदेश के कुल्लू व चंबा से भी ठंडे इलाके रहे हैं। कुल्लू व चंबा में दिन का पारा जहां 29.2 रहा, वहीं रोहतक व हिसार…

Read More

फरीदाबाद : मिशन जागृति के स्वयंसेवक लॉक डाउनलोड लगातार जरूरतमंदों की मदद कर रहे हैं डबुआ कॉलोनी के सामुदायिक भवन से रोजाना लगभग 400 लोगों को खाना वितरित किया जा रहा है इसमें अहम योगदान श्री अशोक जैन का है। मिशन जागृति के साथी श्री विपिन शर्मा ने बताया कि मिशन जागृति के स्वयंसेवक अपनी-अपनी गाड़ियों में जिला प्रशासन के निर्देशों का पालन करते हुए जरूरतमंदों को खाना वितरित करते हैं। उन्होंने बताया कि समाज के और भी बहुत सारे सक्षम लोग इस तरह के कार्य में आगे आ रहे हैं। इस कार्य में राजेश भूटिया ,महेश आर्य, दिनेश सिंह,…

Read More

अखिल भारतीय संत एकता आंदोलन परिषद एवं सर्वधर्म सद्भाव विश्व शांति मिशन, गुरु गोरक्षनाथ मानव कल्याण संस्थान कपूरथला पंजाब के परमाअध्यक्ष महंत कैलाश नाथ हठयोगी ने एक बयान जारी कर कहा कि करोना महामारी को संसार एवं भारत से समाप्त करने के लिए जरूरी है कि माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी देशवासियों की तरफ से सभी धर्म स्थानों पर जाकर पूजा पाठ कीर्तन प्रार्थना के लिए व्यक्तिगत रूप से जाएं लॉक बंदी के पश्चात सभी धर्म स्थानों में पूजा-पाठ उपासना व्यवस्था लगभग प्रभावित हुई है महंत ने कहा कि मेरे इस सुझाव का अन्यथा मतलब/अर्थ ना निकाला जाए देवी…

Read More

देव मानव सेवा ट्रस्ट की राष्ट्रीय अध्यक्ष अम्बिका शर्मा जी ने पलवल निवासी पवन शर्मा को समाज के प्रति उनके कार्यो को देखते हुए हरियाणा युवा अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। अम्बिका शर्मा जी ने कहा कि पवन शर्मा बहुत ही अच्छे सामाजिक कार्यकर्ता है व पलवल में काउंसिलर के पद पर नियुक्त है। पवन शर्मा जी से आशा की जाती है कि वो अपनी जिम्मेदारी पूरी निष्ठा से निभाएंगे व संगठन को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएंगे। संगठन की पूरी टीम पवन शर्मा जी को नवनियुक्ति के क्लियर बधाई व शुभकामनाएं देती है

Read More

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच छत्तीसगढ़ की ह्यूमन राइट्स सैल की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति संध्या आचार्य जी कोविड 19 रोकथाम के लिए कॉटन के मास्क बनाकर अपना योगदान दे रही है। संध्या आचार्य जी घर बैठे ही कॉटन के मास्क बनाकर सामाजिक संस्थाओं, कर्मचारियों में वितरित कर रही है। संध्या जी का या नेक काम बहुत ही सराहनीय है। अब तक राष्ट्रीय महिला जागृति के कई राज्यो की टीम कोविड 19 की रोकथाम के लिए कॉटन मास्क बनाकर जगह जगह बांट चुकी है।संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन ने इस नेक कार्य के लिए संध्या आचार्य जी को सराहा व धन्यवाद दिया।

Read More

राष्ट्रीय महिला जागृति मंच की मध्यप्रदेश उपाध्यक्ष अनिता भार्गव जी को कोविड 19 लॉक डाउन की वजह से पता चला कि कई जगह लोगो को खाने की परेशानी हो रही है। जानकारी मिलते ही प्रदेश उपाध्यक्ष अनिता भार्गव जी ने ग्वालियर में जरूरतमंद लोगो के लिए जगह जगह कच्चा राशन वितरित करवाया। राष्ट्रीय महिला जागृति मंच संगठन पूरे देश भर में कोविड 19 लोक डाउन में फंसे लोगों की मदद कर रहा है। संगठन की राष्ट्रीय चेयरपर्सन ने इस नेक कार्य के लिए अनिता जी को सराहा व धन्यवाद दिया।

Read More