Author: faridabadnews24

फरीदाबाद : यहां के एनआईटी पांच में दूसरी बार नोट गिरा पाया गया है। इस नोट से लोगों में कौतुहल और डर दोनों हैं। फिलहाल विशेषज्ञों की प्रतीक्षा में दो पुलिस कर्मचारी इस नोट की रखवाली कर रहे हैं। कभी सड़क पर गिरा नोट चुपचाप उठाकर जेब में रखने का दौर चला गया है। अब लोग सड़क पर गिरा हुआ नोट देखकर भयभीत हो रहे हैं। लोगों को आशंका है कि कहीं कोई थूक लगाकर नोट न फेंक गया हो। इससे पहले भी कुछ दिनों पहले एनआईटी 5 के डी ब्लाक स्थित हिंदुस्तान टाइम्स बिल्डिंग के पास से पुलिस ने…

Read More

गुरुवार सुबह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने पुराने मित्र और साथी सीताराम बागड़ी से फ़ोन पर बातचीत की। नमस्कार बागड़ी जी, कैसे हो,परिवार कैसा है ? बच्चे बड़े हो गए होंगे ? जिले में कोरोना महामारी के हालात कैसे हैं ? ऐसी ही कुछ बातचीत हुई गुरुवार सुबह जब भाजपा नेता सीताराम बागड़ी के पास सुबह 9 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का फोन आया। सीताराम बागड़ी ने बताया कि गुरुवार सुबह जब वह अपना नाश्ता कर रहे थे, उसी दौरान उनके फोन की घंटी बजी। फोन रिसीव करने पर सामने से आवाज आई कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बात करना चाहते…

Read More

अंबाला । इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कार्पाेरेशन (आइआरसीटीसी) के माध्यम से लाखों यात्रियों ने ई-टिकट बुक करवाए और लॉकडाउन के कारण टिकटों को रद करवाना पड़ा। रेलवे मंत्रालय ने अब ऑनलाइन ट्रेन टिकट बुकिंग पर राेक लगा दी है, बस टिकट रद किया जा सकता है। लॉकडाउन के कारण सभी यात्री ट्रेनों को रद कर दिया गया, लेकिन ऑनलाइन रेल टिकट पर 15 से 30 रुपये सुविधा शुल्क प्रत्येक टिकट पर लिया गया। यह लौटाया नहीं गया। ऐसा दो बार देश के लाखों यात्रियों के साथ हो चुका है। यात्रियों को बार-बार चपत न लगे इसलिए रेल मंत्रालय ने आइआरसीटीसी…

Read More

पलवल । कोविड-19 वैश्विक महामारी के चलते लॉकडाउन के कारण ग्रामीण क्षेत्रों में महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी (मनरेगा) योजना के तहत श्रमिकों को रोजगार देने के उद्देश्य से जिला की 12 ग्राम पंचायतों में कार्य आरंभ हो चुका है वहीं खाद्य एवं पूॢत विभाग को मंडियों में गेंहू व सरसों की खरीद से जुड़े कार्यों के लिए मनरेगा तहत पंजीकृत श्रमिकों की सूची सौंपी जा चुकी है। इन पंचायतों में 14 अलग-अलग परियोजनाओं 335 श्रमिकों ने काम करना आरंभ भी कर दिया है तथा मंडियों में भी 900 से अधिक मनरेगा श्रमिक काम करने के लिए आगे आए।…

Read More

फरीदाबाद : किसान को पिछले कुछ दिनों से जिसका डर था आज उनके साथ वही हुआ, मौसम विभाग की चेतावनी के बाद आज फरीदाबाद में अचानक हुई बरसात से मंडी में पहुंचा हुआ किसान का अनाज पानी में भीग गया, किसानों का आरोप है कि वह 1 दिन पहले मंडी में अपना अनाज लेकर आए थे मगर उनके अनाज की तोल नहीं की गई और आज जब आसमान में बादल गरजे तो उन्होंने आढ़तियों से अपने अनाज को ढकने के लिए बारदाना मांगा तो उन्हें नहीं दिया गया जिस पर आसमान से बरसी बारिश ने उनके पूरे अनाज पर पानी…

Read More

हरियाणा के शिक्षा मंत्री कंवर पाल ने हरियाणा के प्राइमरी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों की सुविधा के लिए आज ‘संपर्क बैठक’ मोबाइल एप्लीकेशन लांच की। यह एप्लीकेशन ऑफलाइन भी काम करेगी। लॉकडाऊन के दौरान इससे बच्चों को घर बैठे पढ़ाई करने का अवसर मिलेगा। शिक्षा मंत्री ने आज यमुनानगर से इस एप्लीकेशन की शुरूआत करने के बाद बताया कि अब हरियाणा के सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चे मोबाइल एप के माध्यम से खेल-खेल में अपनी पढ़ाई कर सकेंगे। कार्टून व फिल्मों के माध्यम से पांचवी कक्षा की पढ़ाई को सरल व रूचिकर बनाया गया है। उन्होंने बताया कि…

Read More

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने सभी विभागों, बोर्डों, निगमों एवं प्राधिकरणों की 15 मार्च, 2020 और उसके बाद की सभी बकाया राशियों के भुगतान को 15 मई, 2020 तक स्थगित करने, इस अवधि के लिए ऐसे सभी भुगतानों पर ब्याज में 50 प्रतिशत की छूट देने, सरकार, पंचायती राज संस्थानों और शहरी स्थानीय निकायों के भवनों एवं दुकानों के किराए की छूट देने, औद्योगिक एवं वाणिज्यिक बिजली उपभोक्ताओं के लिए फिक्सड चार्ज पर 25 प्रतिशत की छूट देने, सभी सरकारी अनुबंधों में इस अवधि को शून्य अवधि(फ्रोजन पीरियड) मानने तथा कंटेनमेंट जोन में कार्यरत विभिन्न कर्मचारियों और राज्य में…

Read More

देश में कोरोना संक्रमित प्रमुख राज्यों में दिल्ली भी है। यहां पॉजिटव केस की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज जहांगीरपुरी में एक ही ब्लॉक से 46 कोरोना मरीजों की पुष्टि हुई है। इसके बाद पूरे इलाके को एहतियातन सील कर दिया गया है। डिस्ट्रिक्ट मजिस्ट्रेट (उत्तरी) ने आज यह जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि जहांगीरपुरी के एच ब्लॉक के तीन लेन से कोरोना के कुल 46 पॉजिटिव केस की पहचान हुई है। इसके बाद पूरे इलाके को सील कर दिया गया है।

Read More

नारनौल और निजामपुर में बनाए गए सरसों के खरीद केंद्रों पर राजस्थान से सरसों लाने वाले दलालों, राजस्व विभाग के अधिकारियों और कुछ लालची किस्म के किसानों ने मिलीभगत करके फर्जी और गलत रजिस्टे्र्रशन करके सैकड़ों क्विंटल सरसों बेच डाली। मामला डीसी के संज्ञान में आने पर ड्यूटी में लापरवाही बरतने पर इस क्षेत्र के पटवारी को डीसी ने तुरंत प्रभाव से सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी व सचिव अशोक यादव ने गत दिवस बुधवार को निजामपुर खरीद केंद्र का दौरा किया तो इस प्रकार के मामलों की शिकायत किसानों ने…

Read More