Vaishno Devi News: जम्मू-कश्मीर के प्रमुख तीर्थस्थल माता वैष्णो देवी मंदिर में आने वाले श्रद्धालुओं को अब प्रसाद के रूप में पौधा मिलेगा. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड (एसएमवीडीएसबी) ने बुधवार को यह जानकारी दी. श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने एक नयी पहल शुरू की है, जिसके तहत वे तीर्थयात्रियों को हाल में ही स्थापित नर्सरी ‘वैष्णवी वाटिका’ से पौधे भेंट करेंगे. बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) अंशुल गर्ग ने बुधवार को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर माता वैष्णो देवी मंदिर के आधार शिविर कटरा में नर्सरी का शुभारंभ किया. जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले की…
Author: faridabadnews24
गोरखपुर: बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हैं. कई लोग अपने घर में इस भीषण गर्मी से बचने के लिए एसी का सहारा ले रहे हैं. ऐसे में कई बार एसी की हवा लोगों के लिए खतरनाक साबित भी हो रही है. जिला अस्पताल में भी हर दिन ऐसे 5 से 7 मरीज आ रहे हैं, जो धूप में अचानक चक्कर खाकर गिर रहे हैं. जब अस्पताल पहुंच रहे हैं तो पता चल रहा है इसका कारण उनका बीपी है. वहीं डॉक्टर बताते हैं कि एसी की हवा बीपी के मरीज से ज्यादा शुगर के मरीजों के लिए खतरनाक साबित हो सकती…
अयोध्या: लोकसभा चुनाव के नतीजे आने के बाद अब हार और जीत पर मंथन शुरू हो गया है. स्थानीय जनता चाय की दुकान व पान की दुकान पर अब चर्चा कर रहे हैं कि आखिर अयोध्या जैसी सीट पर भाजपा क्यों हारी. केंद्र और प्रदेश सरकार ने अयोध्या में विकास की गंगा बहाई, राम मंदिर बना, एयरपोर्ट बना, अंतरराष्ट्रीय स्तर का अयोध्या धाम का रेलवे स्टेशन बना, राम पथ बना और राम की पैड़ी की सुंदरता बढ़ाई गई तो फिर आखिर फैजाबाद लोकसभा से भाजपा क्यों हारी? न्यूज़ 18 की टीम ने यह जानने की कोशिश की कि आखिर देश दुनिया…
फरीदाबाद: फरीदाबाद से लगातार तीसरी बार एक लाख 72 हजार 914 मतों से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने पर भाजपा के जिला सचिव गोल्डी अरोड़ा ने आज नवनिर्वाचित सांसद कृष्णपाल गुर्जर को उनके सेक्टर-28 स्थित कार्यालय पर पहुंचकर फूलों का गुलदस्ता भेंट करके और उनका मुंह मीठा कराकर बधाई दी। उन्होंने कहा कि श्री गुर्जर ने यह जीत हासिल करके एक नया कीर्तिमान रचने का काम किया है क्योंकि पूर्व सांसद रामचंद्र बैंदा के बाद कृष्णपाल गुर्जर ही ऐसे सांसद बने है, जिन्होंने लगातार तीसरी बार फरीदाबाद से जीत हासिल की है। यहां जारी प्रेस बयान में गोल्डी अरोड़ा ने कहा…
बुधवार की शाम सहयोगी दलों की मीटिंग में नरेन्द्र मोदी को NDA का नेता चुन लिया गया। अब शुक्रवार की शाम सात बजे राष्ट्रपति से मिलकर सरकार बनाने का दावा पेश किया जाएगा। इसके साथ ही राष्ट्पति को NDA में शामिल पार्टियों के नेताओं के दस्तखत वाली समर्थन की चिट्ठी भी सौंप दी जाएगी। इसके साथ ही अब नई सरकार के गठन का रास्ता क्लीयर हो गया है और ये कंफर्म हो गया है कि नरेंद्र मोदी ही तीसरी बार भी देश के प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। विपक्षी दलों ने क्या कहा? बुधवार को नई दिल्ली में…
इस तेज गर्मी में घर से बाहर निकलते ही पसीने और परेशानी का सामना करना पड़ता है. ऐसे में अपने आप को हेल्दी रखने के लिए खान-पान का ख्याल रखना बेहद जरूरी है. इसी के साथ अपने आप को फिट रखने के लिए वर्कआउट करना बहुत जरूरी है. ऐसे में कई लोग ऐसे हैं जो वजन कम करने या फिर बॉडी बनाने के लिए जिम जाते हैं और घंटों एक्सरसाइज कर पसीना बहाते हैं. अगर आप भी उन्हीं में से एक हैं तो इस मौसम में जिम जाते समय आपको कुछ जरूरी चीजें अपने बैग में जरूर रखनी चाहिए. फ्रेगरेंस…
बिजी लाइफस्टाइल, खानपान की खराब आदतें और वर्कआउट की कमी की वजह से ज्यादातर लोग एसिडिटी और पेट में गैस बनने की समस्या से परेशान रहते हैं। अगर आप भी रोजाना सुबह उठते ही पेट फूला हुआ महसूस करते हैं तो ये 2 योगासन एसिडिटी और ब्लोटिंग की समस्या दूर करके पेट की गैस बाहर निकालने में भी मदद कर सकते हैं। बालासन- बालासन करने से शरीर को आराम मिलता है और धीरे-धीरे पेट के अंगों की मालिश होती है, जिससे पेट में फंसी हुई गैस बाहर निकल जाती है। यह आसन गैस की समस्या ही नहीं बल्कि नर्वस सिस्टम…
रोहतक: जनता को जात-धर्म के नाम पर लड़वाने के अलावा भाजपा के पास कोई मुद्दा नहीं है। लेकिन हरियाणा की जनता भाजपा की इस जालसाजी का शिकार नहीं हुई। 36 बिरादरी ने एकजुट होकर कांग्रेस को वोट दिए और भाजपा की हवा निकाल दी। यह बात पूर्व मुख्यमंत्री व नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कही। वे बुधवार को अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। हरियाणा में कांग्रेस गठबंधन को पूरे देश में मिले सबसे अधिक वोट- हुड्डा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा (Former CM Bhupendra Singh Hooda) ने कहा कि चुनाव में सिर्फ ‘पार’ वाले नारों से…
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंद्र कुमार मीणा के द्वारा नशा तस्करी में संलिप्त आरोपियों की धर-पकड़ के दिए गए दिशा निर्देश के तहत कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा सेक्टर 48 प्रभारी हिमांशु की टीम ने अवैध नशे सहित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम धर्मेंद्र है जो गुरुग्राम के सोहना का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर आरोपी को मुजेसर एरिया से अवैध नशे सहित काबू किया था। आरोपी के कब्जे से नशे के 6 इंजेक्शन बरामद किए गए। आरोपी…
एक तरह जहां बीते महीने अमेरिकन सिंगर जस्टिन बीबर (Justin Bieber) ने फैंस के साथ वाइफ हैली बीबर की प्रेगनेंसी का खुलासा किया था। तो वहीं अब एक और फेमस सिंगर के मां बनने की खबर सामने आ रही हैं। ये कोई और नहीं बल्कि अमेरिकन सिंगर, सॉन्ग राइटर और एक्ट्रेस लेडी गागा (Lady Gaga) हैं। ऐसा हम नहीं बल्कि सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं सिंगर की तस्वीरें बोल रही हैं। 38 साल की लेडी गागा अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में रहती हैं। अब उनकी वायरल हो रही तस्वीरों ने सोशल मीडिया…
