Lok Sabha Election Result 2024। लोकसभा चुनाव के परिणाम आ चुके हैं। एनडीए गठबंधन को 292 सीटें मिली है। वहीं, आई.एन.डी.आई. गठबंधन को 243 सीटें प्राप्त हुई है। भाजपा पूर्ण बहुमत के आंकड़े को अकेले दम पर छूने में कामयाब नहीं हो सकी है। हालांकि, टीडीपी और जेडीयू जैसे दलों की वजह से मोदी सरकार तीसरी बार सरकार बनने की ओर बढ़ चुकी है। फ्लाइट में एक साथ दिल्ली के लिए रवाना हुए नीतीश-तेजस्वी दिल्ली में आज एनडीए और आई.एन.डी.आई. की बैठक होने वाली है। इस बैठक में शामिल होने के लिए सीएम नीतीश कुमार (Nitish Kumar) और तेजस्वी यादव (Tejashwi Yadav) पटना से रवाना…
Author: faridabadnews24
चंडीगढ़: हरियाणा लोकसभा चुनाव में पूर्व उपप्रधानमंत्री स्वर्गीय देवीलाल के परिवार का सूपड़ा साफ हो गया है। प्रदेश के सबसे पुराने राजनीतिक घराने के चार सदस्य चुनावी रण में थे और चारों ही चारों खाने चित्त हो गए। हिसार लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी और नायब सरकार में बिजली मंत्री रणजीत सिंह चौटाला ही कांग्रेस के विजेता उम्मीदवार जयप्रकाश जेपी को टक्कर दे पाए। जबकि जननायक जनता पार्टी (जजपा) की प्रत्याशी नैना चौटाला और इंडियन नेशनल लोकदल (इनेलो) की प्रत्याशी सुनैना चौटाला जमानत भी नहीं बचा पाईं। कुरुक्षेत्र में इनेलो के प्रत्याशी और ऐलनाबाद के विधायक अभय सिंह चौटाला भाजपा के…
Haryana News: हरियाणा में लोकसभा चुनाव का रिजल्ट आने के साथ ही विधानसभा का गुणा-गणित बदल गया है। CM नायब सैनी के करनाल विधानसभा का उप चुनाव जीतने के बाद भी भाजपा सदन में बहुमत से दूर हो गई है। हालांकि अभी भाजपा के 41 विधायक पूरे हो चुके हैं। हरियाणा में लोकसभा चुनाव का परिणाम आने के साथ ही विधानसभा का गणित भी बदल गया है। मुख्यमंत्री सैनी के करनाल विधानसभा उपचुनाव जीतने के बाद भी बीजेपी सदन में बहुमत से दूर हो गई है। अभी बीजेपी के पास 41 विधायक पूरे हो चुके हैं। हलोपा के गोपाल कांडा…
देश के कई हिस्सों में तापमान 43 डिग्री से ज्यादा है. बढ़ते तापमान में अगर शरीर की ठीक से देखभाल न की जाए तो स्वास्थ्य पर गंभीर असर पड़ सकता है. इसलिए, स्वास्थ्य क्षेत्र के विशेषज्ञ ज़रूरी देखभाल की बात करते हैं. विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के मुताबिक़, डिहाइड्रेशन सिर्फ़ कम पानी पीने से ही नहीं होता, बल्कि डायरिया के कारण भी शरीर में पानी और इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी हो जाती है. दस्त के दौरान पानी और नमक की मात्रा कम हो जाती है. इस स्थिति में व्यक्ति को सुस्ती, बेहोशी, आंखें धंसी हुई, पानी पीने की इच्छा नहीं होती…
स्टाइलिश दिखने के साथ ही पहने गए कपड़ों में कम्फर्टेबल रहना बहुत जरूरी है। इस दौरान सही तरह के कपड़ों को चुनने के साथ ही सही रंगों के कपड़ों को चुनना काफी जरूरी है। अगर आप सही रंग के कपड़ों को नहीं चुनते हैं तो आपको गर्मी ज्यादा लग सकती है। कुछ ऐसे रंग हैं जिन्हें गर्मी के लिए बेस्ट माना जाता है। हल्के रंग के कपड़े गर्मी कम सोखते हैं और आपकी बॉडी को ठंडा रखते हैं। यहां कुछ ऐसे कलर्स बता रहे हैं, जिन्हें आप गर्मी में पहन सकते हैं। गुलाबी रंग गर्मी में गुलाबी रंग के कपड़े…
साउथ एक्ट्रेस को लेकर एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। क्राइम ब्रांच ने साउथ एक्ट्रेस हेमा को किया गिरफ्तार कर लिया है। क्राइम ब्रांच ने 20 मई को रेव पार्टी पर छापा मारा था। रात 2 बजे तक चलने वाला यह कार्यक्रम जन्मदिन की पार्टी की आड़ में आयोजित किया जा रहा था। इससे पहले बेंगलुरु पुलिस की सीसीबी ने हेमा सहित आठ लोगों को इस मामले में लीगल नोटिस भी भेजा था। हेमा से पूछताछ के बाद उन्हें बेंगलुरु रेव पार्टी मामले में क्राइम ब्रांच ने सोमवार को उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। रेव पार्टी मामले…
ऐसे दौर में जब मोटापा माहमारी की तरह देश-दुनिया में तेजी से फ़ैल रहा है। लोग अपनी सेहत को लेकर बेहद अलर्ट हुए हैं और अपनी लाइफस्टाइल में एक्सरसाइज़, योगा और वॉक की अहमियत समझ गए हैं। अपने आप को फिट और एक्टिव रखने के लिए कई लोग ब्रिस्क वॉक करते हैं तो कई लोग जिम में जाकर पसीना बहाते हैं। तो वहीं कई लोग सुबह के समय वॉक करते हैं और कई लोग शाम के समय। लेकिन क्या आपने कभी यह सोचा है कि आखिर किस समय वॉक करने से सेहत को ज़्यादा फायदा होता है? चलिए आज हम आपको…
फरीदाबाद: (Faridabad Lok Sabha Chunav Result 2024) आज 4 जून है। लोकसभा चुनाव 2024 का परिणाम का रिजल्ट का दिन। सुबह आठ बजे से वोटों की गिनती शुरू हो गई। हरियाणा की 10 लोकसभा सीटों (Lok Sabha Election Results 2024) का चुनाव परिणाम आएगा। इसी कड़ी में दिल्ली सीमा से सटी आद्योगिक नगरी फरीदाबाद में भाजपा और कांग्रेस उम्मीदवार के बीच सीधी फाइट है। अब किसकी जय होगी और किसकी पराजय। इसका फैसला तो अब से कुछ घंटों पता चल जाएगा। 2014 और 2019 के चुनावों में लगातार भारी मतों से जीतने वाले बीजेपी (Haryana BJP) के उम्मीदवार कृष्ण पाल गुर्जर (Krishan…
Sex Racket: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद में शक्ति खंड स्थित होटल QB इन में पुलिस ने दबिश देकर सेक्स रैकेट का खुलासा किया है. मौके से 3 लड़कियां AC रूम्स में सर्विस देते मिलीं. इस दौरान पुलिस ने मौके से चार युवकों को गिरफ्तार किया है. ग्राहक लक्ष्य कुमार निवासी अशोक नगर DLI, अविनाश निवासी GB नगर, राहुल निवासी विवेक विहार और गौरव यादव निवासी शिवपुरी को मौके से गिरफ्तार किया गया है. होटल संचालक आनंद कुमार छत के रास्ते फरार हो गया. यहां से मिली लड़कियों ने कहा कि उन्हें नौकरी के नाम पर बुलाकर इस धंधे में धकेल दिया…
एग्जिट पोल आने के बाद अब सबकी निगाहें मतगणना पर टिकीं हुई हैं। लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत 4 जून को मतगणना होगी। इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा पूरी तैयारियां कर ली गई हैं। मतगणना के कार्य को समूचित तरीके से संपन्न करवाने के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ-साथ डयूटी मैजिस्ट्रेट को नियुक्त किया गया है। मतगणना के पूरे कार्य की वीडियोग्राफी की जाएगी एआरओ सुशील कुमार ने कहा कि चारों विधानसभा क्षेत्र के मतों की गणना के लिए 14-14 टेबल लगाई जाएंगी और इनके अलावा एक टेबल एआरओ की लगाई जाएगी। गुहला व कलायत विधानसभा के मतों की गणना 15-15 राऊंड…
