Skin Care: धार्मिक और सेहत की नजर से तो तुलसी का महत्व है ही, लेकिन क्या आप जानते हैं कि स्किन केयर में इसका इस्तेमाल भी आपको शानदार फायदे दे सकता है। गर्मियों में आप भी पिंपल्स, सन-टैन या ब्लैकहेड्स और व्हाइटहेड्स की समस्या से परेशान रहते होंगे। ऐसे में, आइए आज आपको बताते हैं इन तमाम दिक्कतों से छुटकारा पाने के लिए तुलसी के इस्तेमाल का तरीका। रेडनेस और इरिटेशन से मिलेगी राहत प्यूरिफाइंग गुणों से भरपूर तुलसी आपके स्किन पोर्स को डीप क्लीन करने का हुनर रखती है। इसके लिए आप थोड़े पानी में इसकी कुछ पत्तियां डालकर उसे…
Author: faridabadnews24
अमेरिका के अयोवा में आए शक्तिशाली तूफान से पांच लोगों की मौत हो गई और करीब 35 लोग घायल हो गए। तूफान से ग्रीनफील्ड शहर तबाह हो गया है। अयोवा के सार्वजनिक सुरक्षा विभाग ने कहा कि मंगलवार को तूफान से ग्रीनफील्ड क्षेत्र में चार लोगों की मौत हो गई। विभाग ने कहा है कि घायलों की संख्या बढ़ सकती है। एडम्स काउंटी शेरिफ कार्यालय ने कहा कि पांचवीं मौत एक महिला की हुई है। मंगलवार दोपहर महिला मोनिका जामारोन की कार सड़क पर उड़ गई। तूफान से ग्रीनफील्ड में व्यापक स्तर पर तबाही तूफान से ग्रीनफील्ड में व्यापक स्तर…
फरीदाबाद: राष्ट्रीय लोधी युवा महासम्मेलन का दसवां सम्मेलन औद्योगिक नगरी फरीदाबाद में आयोजित होने जा रहा है। राष्ट्रीय लोधी महासभा के प्रदेश अध्यक्ष लोधी जग विजय ने बताया कि इस आयोजन की तैयारियों को लेकर आज फरीदाबाद में राष्ट्रीय संगठन मंत्री उमेश लोधी ने संगठन के पदाधिकारी के साथ बैठक की तथा इसको विधिवत रूप से सम्पन्न करवाने बावत विस्तृत चर्चा की। अनुपमा सिंह लोधी राष्ट्रीय संयोजक के नेतृत्व पिछले 9 वर्षों से राष्ट्रीय लोधी महासम्मेलन का आयोजन होता आ रहा है। इसका मुख्य उद्देश्य समाज के युवाओं का सर्वांगीण विकास को समर्पित इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञों द्वारा मार्गदर्शन…
सड़क पर चलते फिरते जैसे ही कुछ अनोखा नजारा दिखता है, लोग अपना फोन निकालकर उसे रिकॉर्ड करने लगते हैं। इसके बाद वो और नहीं करते बस उस वीडियो को सोशल मीडिया पर पोस्ट कर देते हैं। अगर वीडियो का कंटेंट वाकई में अनोखा होता है तो वह खुद वायरल होने लगता है। हर दूसरे अकाउंट से वीडियो शेयर होने लगता है। नहीं तो वीडियो को जमकर व्यू मिलने लगता है। ऐसा ही एक वीडियो के साथ अभी हो रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसे अब तक बहुत सारे व्यू मिल चुके हैं और…
फरीदाबाद: डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर के दिशा निर्देश तथा एसीपी सेंट्रल राजीव कुमार के मार्गदर्शन में कार्रवाई करते हुए बीपीटीपी थाना प्रभारी श्रीभगवान की टीम ने रात वर्ल्ड स्ट्रीट सेक्टर 79 के सामने सड़क पर बीच रास्ते गाड़ी खड़ी कर आतिशबाजी करने तथा हुड़दंगबाजी कर आमजन का रास्ता अवरुद्ध करने और आमजन को परेशान करने के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में ऋषभ (22) निवासी सराय ख्वाजा, शुभांकर दास(20) निवासी पश्चिम बंगाल जो अभी कालकाजी, दिल्ली में रह रहा था तथा आरोपी कुनाल (22) निवासी एसजीएम नगर, सेक्टर…
लोकसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर पांच चरणों की वोटिंग खत्म हो चुकी है। वहीं अब लोकसभा चुनाव अपने अंतिम दौर में पहुंचने वाला है। छठे चरण के लिए मतदान 25 मई को किया जाएगा। वहीं सातवे चरण का मतदान 1 जून को किया जाएगा और 4 जून को चुनाव के परिणाम घोषित किए जाएंगे। इस बीच दिल्ली में चुनाव प्रचार कर रहे राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर खूब निशाना साधा। दरअसल 25 मई को दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों पर मतदान किया जाएगा। ऐसे में चुनाव प्रचार करने पहुंचे राहुल गांधी ने कहा कि लड़ाई इस चुनाव में संविधान…
बिहार की राजधानी पटना में लोकसभा चुनाव के सातवें एवं आखिरी चरण में 1 जून को मतदान होना है। इस दिन वोट डालने वाले मतदाताओं को सिनेमा हॉल, मिठाई की दुकानों से लेकर अस्पताल, वाटर पार्क तक कई तरह के डिस्काउंट ऑफर मिलेंगे। एक जून को वोट डालने वाले मतदाताओं को मुफ्त में समोसा चाट मिलेगा। मिठाइयों पर 10 प्रतिशत की छूट रहेगी। हरिलाल की सभी दुकानों में यह सुविधा मिलेगी। इसके लिए उंगली पर वोटिंग की स्याही दिखानी होगी। अलग-अलग दुकानों, अस्पतालों, जिम आदि में भी वोटरों को छूट देने की घोषणा की गई है। सहज सर्जरी क्लिनिक कंकड़बाग…
Yoga Asanas To Boost Mental Health: भागदौड़ भरी जिंदगी में सुस्त जीवनशैली और खानपान की खराब आदतों की वजह से, ना चाहते हुए भी व्यक्ति तनाव और चिंता से घिरा रहता है। जिसकी वजह से कई गंभीर रोग व्यक्ति को अपना शिकार बनाने लगते हैं। ऐसे में लंबी उम्र तक स्वस्थ, निरोग और चुस्त बने रहने में योग व्यक्ति की मदद कर सकता है। योग का नियमित अभ्यास व्यक्ति को स्ट्रेस, एंजायटी, डिप्रेशन जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने के साथ इम्यूनिटी बूस्ट करके फोकस अच्छा करने में मदद करता है। बता दें, मई माह को मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता माह के रूप…
Crime News: एक 70 साल के बुजुर्ग ने 50 साल की महिला के साथ शादी की. बुजुर्ग को यह विवाह बहुत महंगा पड़ गया. सुहागरात के बाद दुल्हन ने ऐसा कांड किया कि सभी के होश उड़ गए. बताया जा रहा है कि बुजुर्ग की सारी जमा पूंजी लेकर दुल्हन फरार हो गई. अब बुजुर्ग पत्नी के लिए मारा-मारा फिर रहा है. उसने पुलिस से मदद की गुहार लगाई है. पूरा मामला उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले का है. रहरा थाना क्षेत्र के गांव गंगवार निवासी 70 वर्षीय सुबराती की पत्नी की कई वर्ष पहले मौत हो गई थी. सुबराती…
शरीर की फिटनेस का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। कई लोग फिट रहने के लिए योगा करते हैं, तो कई अपने खाने में कटौती करते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग फिट रहने के लिए जिम जाते हैं। जिम जाकर भारी वर्कआउट से लोग अपनी फिटनेस की ओर कदम बढ़ा सकते हैं,लेकिन ऐसे भी कई लोग होते हैं, जो जिम खाली पेट चले जाते हैं और फिर कमजोरी महसूस करते हैं। इससे आपका ब्लड प्रेशर लो हो सकता है, यहां तक की आप बेहोश भी हो सकते हैं। जिम में मेहनत करने से पहले कुछ हेल्दी खाना बहुत जरूरी होता है।…
