Faridabad: राष्ट्रीय महिला जागृति मंच के 8वें स्थापना दिवस पर संस्था की संस्थापक और राष्ट्रीय अध्यक्ष अंबिका शर्मा और देव वशिष्ट, सक्षम ने रिक्शेवालों ओर रेहड़ी वालों को धूप और गर्म लू से बचने के लिए टोपिया दी, पसीना पोंछने के लिए स्वापी बांटी और ज्यादा पसीना बह जाने के कारण आयी पानी की कमी को दूर करने के लिए ओआरएस के पैकेट बांटे। ओआरएस के पैकेट संस्था की पदाधिकारी चिकित्सा प्रकोष्ठ की अध्यक्ष श्रीमती प्रीता आहूजा जी द्वारा दिये गए। अंबिका शर्मा ने कहा कि इस मौसम में तेज धूप और गर्म लू चल रही है। सभी जीव जंतु…
Author: faridabadnews24
बुधवार को भी गर्मी के तेवर तीखे रहे। हरियाणा का हिसार 47.8 डिग्री सेल्सियस के साथ देश का सबसे अधिक गर्म शहर रहा। राजस्थान के बाड़मेर में अधिकतम तापमान 46 डिग्री सेल्सियस, चुरू में 46.8, जैसलमेर में 45.7 दर्ज किया गया। नारनौल, हिसार, बठिंडा में भी तापमान 46 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। गर्मी के कारण पेयजल संकट गहराने लगा भीषण गर्मी के मैदानी राज्य तो तप ही रहे हैं, पहाड़ भी इससे अछूते नहीं है। हिमाचल प्रदेश में बढ़ती गर्मी के कारण पेयजल संकट गहराने लगा है। जलशक्ति विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, प्रदेश में 478 पेयजल…
यूपी के गोरखपुर में जालसाजों ने ठगी का नया पैतरा अपनाया हुआ है। अयोध्या में एक विभाग में तैनात अधिकारी के पास फोन कर साइबर जालसाजों ने उनके बेटे के रेप केस में फंसे होने की जानकारी दी। इस पर घबराए पिता ने बेटे के बारे में पता कराया और बेटे से बात की तब उन्हें साइबर जालसाजी के कॉल की जानकारी हुई। फिलहाल इस तरह की कॉल से जालसालों ने कई लोगों को अपना शिकार बनाते हुए लाखों रुपये ठग लिए हैं। तारामंडल के रहने वाले संजय पांडेय के मोबाइल पर व्हाट्सऐप कॉल आई फोन करने वाले ने खुद…
सूर्य की तरह चन्द्रमा की रोशनी भी शरीर के लिए फायदेमंद होती है। कहा जाता है कि पूर्णिमा के दिन चांद की ज्यादा रोशनी होती हैं, ऐसे में ये रोशनी मेंटल हेल्थ के साथ-साथ पूरे शरीर को फायदा पहुंचा सकती है। 23 मई के दिन बुद्ध पूर्णिमा है। इस रात को अगर आप खुद के लिए 15 मिनट निकाल लें और चांद की रोशनी में बैठ कर मेडिटेशन कर लें तो खूब फायदा हो सकता है। कुछ देर के लिए पूर्णिमां की चांदनी में समय बिताने से एंग्जायटी और स्ट्रेस से आराम मिल सकता है। इसके अलावा ये पूरे शरीर…
देहरादून: चार धाम की यात्रा पर जा रहे 50 साल से ज्यादा की उम्र के लोगों के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यात्रा के मार्ग पर श्रद्धालुओं की स्वास्थ्य कारणों से हो रही मौतों से चिंतित उत्तराखंड सरकार ने 50 वर्ष से अधिक आयु के यात्रियों की स्वास्थ्य जांच को अनिवार्य कर दिया है। बता दें कि 10 मई को चार धाम यात्रा की शुरूआत होने के बाद से अब तक 20 से ज्यादा यात्रियों की स्वास्थ्य संबंधी कारणों से मौत हो चुकी है। ‘ऐप पर अपलोड करना होगा मेडिकल डाटा’ उत्तराखंड की मुख्य…
बॉलीवुड के किंग खान यानी शाह रुख की लाडली बेटी सुहाना खान आज 22 मई को अपना 24वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। उनके इस खास दिन पर फैंस, परिवार के लोग और दोस्त उन्हें अलग-अलग अंदाज में बर्थडे विश कर रहे हैं। अब सुहाना की बेस्ट फ्रेंड अनन्या पांडे, शनाया कपूर समेत कई स्टार्स ने उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। अनन्या ने लुटाया बेस्ट फ्रेंड पर प्यार सुहाना के बचपन की दोस्त और एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम की स्टोरी पर उनके साथ आईपीएल के दौरान की एक फोटो शेयर की है। दोनों किंग खान…
नई दिल्ली: आम आदमी पार्टी (आप) की राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से सीएम आवास पर बदसलूकी मामले में दिल्ली पुलिस जांच में जुटी हुई है। इस बीच, आप नेता मालीवाल पर बीजेपी के साथ मिलकर साजिश रचने का आरोप लगा रहे हैं। ताजा मामले में स्वाति मालीवाल ने कि आरोपी बहुत शक्तिशाली आदमी है। वह चाहे मेरे खिलाफ हजारों की फौज खड़ी कर दे, लेकिन मैं इंसाफ मिलने तक अकेले सामना करूंगी। मालीवाल ने कहा, “कल पार्टी के एक बड़े नेता का फोन आया। उसने बताया कैसे सब पर बहुत ज्यादा दबाव है, स्वाति के खिलाफ गंदी बातें बोलनी हैं,…
COVID-19 KP.2 and KP1.1 Variants: कोविड-19 का एक नया वैरिएंट देश में एंट्री कर चुका है और तेजी से फैल रहा है. भारतीय SARS-CoV-2 जीनोमिक्स कंसोर्टियम (INSACOG) द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, भारत में अब तक कोविड-19 के 324 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें केपी.2 के 290 मामले और केपी.1 के 34 मामले शामिल हैं. कोरोनावायरस के दो नए सब-वैरिएंट KP.2 और KP.1 को ‘FLiRT’ नाम दिया गया है. ‘FLiRT’ ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट्स का एक ग्रुप है और ये दोनों इस ग्रुप के अंदर ही आते हैं. KP.1 और KP.2 को ‘FLiRT’ उपनाम वैज्ञानिकों ने उनके म्यूटेशन के तकनीकी…
WhatsApp की पॉपुलैरिटी किसी से छिपी नहीं है, लेकिन एक शख्स के लिए इस मैसेजिंग ऐप को चलाना काफी भारी पड़ गया. इतना ही नहीं इस केस में शख्स ने अपने 1 करोड़ रुपये गंवा दिए. आइए इसके बारे में डिटेल्स में जानते हैं. दरअसल, साइबर फ्रॉड का नया मामला दिल्ली से सामने आया है, जहां उत्तर-पश्चिमी दिल्ली में रहने वाले एक शख्स ने 1 करोड़ रुपये गंवा दिए. दरअसल, इस साइबर फ्रॉड की शुरुआता एक WhatsApp ग्रुप से हुई. ये जानकारी मीडिया रिपोर्ट्स से मिली है. WhatsApp Group में जोड़ा शिकायतकर्ता ने पुलिस को बताया कि उसे एक WhatsApp Group में जोड़ा…
कांग्रेस की नेता प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने की चर्चा इस बार काफी तेज थी। माना जा रहा था कि प्रियंका गांधी अपने राजनीतिक जीवन में पहला चुनाव इस बार लड़ सकती हैं। हालांकि इस बार भी ये सब कयास गलत साबित हुए और रायबरेली से राहुल गांधी ने पर्चा दाखिल किया। वहीं अमेठी लोकसभा सीट से भी प्रियंका को मौका नहीं मिला और वहां कांग्रेस ने किशोरी लाल शर्मा के तौर पर पुराने वफादार को मौका दिया। दोनों ही सीटों पर वोटिंग हो चुकी है, लेकिन अब तक लोगों के मन में यह सवाल है कि आखिर…
