Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » UP Politics: बड़े उलटफेर से पार्टी में हलचल तेज, भगवा दुर्ग की 10 में से छह सीटों पर BJP को मिली हार

UP Politics: बड़े उलटफेर से पार्टी में हलचल तेज, भगवा दुर्ग की 10 में से छह सीटों पर BJP को मिली हार

faridabadnews24By faridabadnews24June 5, 2024No Comments2 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

(Lok Sabha Election Result 2024) भले चुनाव लोकसभा का हुआ, प्रत्याशियों ने सुबह से शाम तक दो-दो हाथ किए, कार्यकर्ताओं ने मेहनत की पर परिणाम में पंचायत चुनाव सा उतार-चढ़ाव बड़े सबक दे गया। लाखों मतों के अंतर से हार-जीत हजारों में सिमट गई। कानपुर-बुंदेलखंड (Kanpur Bundelkhand) की अधिकांश सीटों पर यही स्थिति नजर आई। 2014 और 2019 के लोकसभा चुनाव में इन्हीं सीटों पर भाजपा प्रत्याशी एक से पांच लाख मतों से जीते थे लेकिन, इस बार नजारा एकदम बदला रहा। चाहे, वो भाजपा हो, कांग्रेस, सपा या फिर बसपा, ये बदलाव सबको सबक दे गया।

करीबी रहा मुकाबला

कानपुर-बुंदेलखंड की 10 विधानसभा सीटों में कन्नौज (Kannauj Lok Sabha Election Result) को छोड़ दें तो बाकी में मतों का अंतर काफी नजदीकी ही रहा। अकबपुर, बांदा, जालौन व उन्नाव में जीते प्रत्याशियों के वोटों का अंतर थोड़ा अधिक रहा, लेकिन पिछले चुनाव में लाखों की जीत के स्थान पर सभी हजारों की विजय में ही सिमट गए। इसी तरह फर्रुखाबाद में मुकेश राजपूत और डा. नवल किशोर शाक्य के बीच तो पूरी मतगणना में लुकाछिपी का ही खेल चलता रहा। कभी मुकेश आगे तो कभी नवल पीछे। कई बार बढ़त का अंतर 500 मतों से भी कम रहा।

फतेहपुर से साध्वी निरंजन ज्योति को मिली हार

ऐसे ही हमीरपुर में पुष्पेंद्र सिंह चंदेल व अजेंद्र सिंह लोधी के बीच भी ऐसा ही रहा। दोनों एक-दूसरे से आगे निकलने व पीछे धकेलने की होड़ में ही दिखाई पड़े। फतेहपुर में भी शुरुआती दौर में केंद्रीय मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति और सपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल के बीच कुछ ऐसा ही द्वंद्व छिड़ा दिखा।

अकबरपुर में देवेंद्र सिंह भोले व राजाराम पाल में भी बार-बार उतार-चढ़ाव चला। कानपुर लोकसभा क्षेत्र में रमेश अवस्थी व आलोक मिश्र के बीच भी आगे-पीछे की टक्कर चलती रही। ऐसे ही दूसरी सीटों पर भी शुरुआती दौर से लेकर अंतिम तक कश्मकश का दौर चलता रहा। राजनीतिक जानकार कहते हैं, जनता की चुप्पी से ही ये साफ हो गया था कि इस बार कुछ अलग ही परिणाम आने वाले हैं और वही हुआ भी।

NEWS SOURCE : jagran

 

#Faridabad_News #Haryana_News #News #politics #Congress #BJP #politics_News #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 #BSP #Samajwadi_Party #jannayak_Janata_party BJP loses six out of 10 seats in saffron fort faridabadnews faridabadnews24 UP Politics: Big reversal causes stir in the party
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.