फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा 48 प्रभारी हिमांशु की चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों में पवन उर्फ पन्नू तथा ललित का नाम शामिल है। दोनों आरोपी डबुआ कॉलोनी के रहने वाले हैं। दिनांक 12 मई को मुजेसर थाने में चोरी की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था जिसमें आरोपियों ने सरूरपुर में स्थित एक अल्युमिनियम फैक्ट्री से…
Author: faridabadnews24
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में लोकसभा चुनाव के चलते आपराधिक वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा 56 प्रभारी शीशपाल की टीम अवैध हथियार के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम विकास है जो संजय कॉलोनी का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुणसूत्र की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को कल अवैध हथियार सहित बल्लभगढ़ बस स्टैंड से काबू किया था। आरोपी…
दिल्ली में एक अवैध पेपर गोदाम में बुधवार को अचानक आग लग गई. इस हादसे में 45 वर्षीय एक शख्स की जल जाने से मौत हो गई. आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की टीम पहुंची और काफी मशक्कत से आग पर काबू पाया. DFS के एक अधिकारी के अनुसार शकरपुर इलाके के एक डबल स्टोरी बिल्डिंग में आग लग गई थी. डीएफएस के अधिकारी ने बताया कि आग लगने की सूचना पर जब हमलोग मौके पर पहुंचे तो जले हुए गत्तों के नीचे से एक शव बरामद हुआ. शव की पहचान सतेंद्र पासवान के रूप…
उत्तर प्रदेश के बदायूं में एक मौलवी पर कई महिलाओं से रेप का आरोप लगा है. आरोपी मौलवी इलाके की प्रसिद्ध दरगाह पर चुनरी, चादर व प्रसाद बेचने का बेचने का काम करता है. पीड़ित महिलाओं ने पुलिस को दिए शिकायती पत्र में कहा कि मौलवी झाड़-फूंक के नाम पर यौन शोषण करता है. उसने कई महिलाओं के अश्लील वीडियो भी बना लिए हैं, जिसके दम पर धमकी देकर जबरदस्ती करता है. फिलहाल, पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज जांच शुरू कर दी है. एक पीड़ित ने बताया कि शिकायत करने वाली महिलाएं कोतवाली सदर एरिया के बदायूं-दिल्ली मार्ग…
Punjab News: पंजाब के अमृतसर (Amritsar) में आवारा कुत्तों को खाना खिलाना एक परिवार को महंगा पड़ गया. पड़ोसियों ने कुत्तों को खाना देने वाले परिवार के साथ जमकर मारपीट की. साथ ही गली में घूमने वाले कुत्तों को भी पीट दिया. मारपीट के शिकायत पीड़ित परिवार ने थाने में की है. कुत्तों को खाना देने वाले परिवार का कहना है कि उनके पड़ोसियों को यह अच्छा नहीं लगता था कि हमलोग आवारा कुत्तों को रोज खाना दें. इस कारण वेलोग कुत्तों को मारकर भगा देते थे. गेट हकीमा पुलिस स्टेशन के अंतर्गत आने वाले इलाके में एक परिवार जो…
बाराबंकी: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और समाजवादी पार्टी (सपा) प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि यदि वे चुनाव जीते तो वे मिलकर ‘‘लूटेंगे” और हारेंगे तो फिर टूटेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने फैजाबाद लोकसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार लल्लू सिंह के समर्थन में बाराबंकी जिले के दरियाबाद विधानसभा क्षेत्र में आयोजित एक चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे। राहुल-अखिलेश झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं- योगी योगी ने दावा किया, ”ये दोनों लड़के (राहुल-अखिलेश) झूठ बोलकर लोगों को गुमराह कर रहे हैं। ये…
बरेलीः उत्तर प्रदेश के बरेली जिले में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है, जहां दो होमगार्ड्स ने मिलकर एक चौकीदार की पिटाई कर दी. चौकीदार का कसूर बस इतना था कि उसने भाजपा को वोट नहीं दिया था. फ्री में राशन लेने के बाद भी जब चौकीदार ने वोट नहीं दिया तो होमगार्डों ने मिलकर उसे बुरी तरह से पीट दिया. एसडीएम कार्यालय परिसर में दोनों होमगार्डों ने लात घुसों और रायफल की बटों से चौकीदार की पिटाई कर दी. पिटाई का वीडियो सोशल मीडिया पर अब तेजी से वायरल हो रहा है. चौकीदार वीरेंद्र की तहरीर पर दोनों होमगार्ड…
कितने लोगों के लिए : 3 सामग्री : दूध फुल क्रीम- 1/2 लीटर, तरबूज बीज निकला हुआ- 1 कप, कंडेंस्ड मिल्क- 1 कप, व्हिप्ड क्रीम- 1 कप, वनीला एसेंस- 4-5 बूंद, खाने वाला लाल रंग- 1/2 छोटा चम्मच, काली किशमिश दूध में भीगी हुई- 1/4 कप, चॉकलेट चिप्स- 1/2 बड़ा चम्मच विधि : दूध को तब तक उबालें जब तक कि वो आधा न हो जाए। दूध जब ठंडा हो जाए तब कंडेंस्ड मिल्क, वनीला एसेंस और कलर डालकर बीटर या चम्मच से अच्छी तरह फेंट लें। दूध में भीगी हुी आधी किशमिश डाल देंगे। दूसरे बर्तन में क्रीम को बीटर…
लखनऊ: कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि 4 जून को गठबंधन की सरकार आने के बाद गरीबों को पांच की बजाय मुफ्त में 10 किलो अनाज दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि वंचित समाज, पिछड़ों व आदिवासियों को उनका अधिकार देने के लिए जाति आधारित गणना करवाना जरूरी है। उन्होंने दावा किया कि भाजपा जितना मर्जी जोर लगा ले 200 से ज्यादा सीटों पर भाजपा की जीत नहीं होगी। यह चुनाव देश का भविष्य बनाने वाला चुनाव है। अगर भाजपा की सरकार बनती है तो संविधान बदलकर वंचित समाज व पिछड़ों के आरक्षण को समाप्त किया जाएगा। इसलिए कांग्रेस…
फरीदाबाद: पुलिस उपायुक्त अपराध हेमेंन्द्र कुमार मीणा के द्वारा शहर में लोकसभा चुनाव के चलते शराब तस्करी की वारदातों पर अंकुश लगाने के लिए दिए गए दिशा निर्देशानुसार कार्रवाई करते हुए अपराध शाखा 65 प्रभारी तरुण की टीम ने शराब तस्करी के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस प्रवक्ता ने मामले में अधिक जानकारी देते हुए बताया कि गिरफ्तार किए गए आरोपी का नाम सुनील है जो पलवल के औरंगाबाद का रहने वाला है। क्राइम ब्रांच की टीम ने गुप्त सूत्रों की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को स्विफ्ट गाड़ी में अवैध शराब ले…
