Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » ब्लैकमेल कर वसूले पैसे, अलवर में युवती से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो

ब्लैकमेल कर वसूले पैसे, अलवर में युवती से गैंगरेप कर बनाया अश्लील वीडियो

faridabadnews24By faridabadnews24May 26, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

राजस्थान के अलवर जिले में 24 वर्षीय एक युवती के साथ तीन लोगों ने सामूहिक बलात्कार की वारदात को अंजाम दिया है. आरोपियों ने गैंगरेप के दौरान पीड़िता का अश्लील वीडियो भी बना लिया. इसके बाद उसे ब्लैकमेल करते हुए उससे पैसे भी वसूले. उसे इस घटना के बारे में किसी से बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पीड़िता के परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है.

पुलिस के मुताबिक, ये वारदात 21 मई को हुई थी, लेकिन 24 मई को इस मामले में केस दर्ज किया गया है. पीड़िता की तहरीर के अनुसार वो खेत से लकड़ी लेने गई हुई थी. उसी वक्त तीनों आरोपियों ने उसे पकड़ लिया. इसके बाद पूरी रात उसे अपनी हवस का शिकार बनाते रहे. इतना ही नहीं आरोपियों ने उसकी अश्लील वीडियो भी बना ली, जिसके जरिए वो उससे पैसे भी वसूलने लगे.

पुलिस उपाधीक्षक कैलाश जिंदल ने बताया कि पीड़िता के साथ तीन लोगों ने कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार किया है. उन्होंने इस कृत्य का वीडियो भी बनाया था. तीनों आरोपी पीड़िता के गांव की रहने वाले हैं. पीड़िता का बयान दर्ज कर लिया गया है. उसकी मेडिकल जांच भी कराई गई है. अभी तक इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. पुलिस इस वारदात की जांच कर रही है.

गोविंदगढ़ पुलिस स्टेशन के सब इंस्पेक्टर मुकेश कुमार मीना ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर तीनों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 366 (अपहरण), 376(डी) (सामूहिक बलात्कार), 384 (जबरन वसूली) और 506 (आपराधिक धमकी) के तहत मामला दर्ज किया गया है. आरोपियों की पहचान रितेश माली और विष्णु माली और एक अन्य अज्ञात के रूप में हुई है.

बताते चलें कि इसी महीने की 17 तारीख को अलवर जिले में एक नाबालिग के साथ गैंगरेप की घटना सामे आई थी. इस वारदात के दौरान आरोपियों ने नाबालिग लड़की के शरीर को बुरी तरह नोंच डाला था. पीड़िता रहम की भीख मांगती रही, लेकिन दरिंदों ने हैवानियत की सारी हदें पार कर दी थीं. अलवर के राजगढ़ पुलिस स्टेशन के अधिकारी रामजीलाल मीणा ने बताया था कि वारदात 13 मई को हुई थी.

उस दिन रात को एक बाइक पर दो युवक आए और उन्होंने उसकी नाबालिग बेटी से पीने के लिए पानी मांगा. दोनों आरोपी लड़की का अपहरण करके उसको खेत पर ले गए. वहां उसके साथ गैंगरेप किया. इसी दौरान उन्होंने अपने तीसरे साथी को भी बुला लिया. उसने भी लड़की के साथ रेप करने का प्रयास किया, लेकिन पीड़िता किसी तरह से आरोपियों के चंगुल से बिना कपड़ों के भाग गई और घर जाकर आपबीती सुनाई

NEWS SOURCE :aajtak

#Crime_news #crime #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 Extorted money by blackmailing faridabadnews faridabadnews24 made obscene video after gang-raping a girl in Alwar
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.