Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » फोन में मिले 300 से अधिक ‘गंदे’ वीडियो, ‘छोटा हरिद्वार’ के चेंजिंग रूम में महिलाओं को कपड़े बदलते देखता था महंत

फोन में मिले 300 से अधिक ‘गंदे’ वीडियो, ‘छोटा हरिद्वार’ के चेंजिंग रूम में महिलाओं को कपड़े बदलते देखता था महंत

faridabadnews24By faridabadnews24May 26, 2024No Comments4 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद जिले के मुरादनगर में ‘छोटा हरिद्वार’ कहे जाने वाले गंगनहर घाट परिसर में महिला चेंजिंग रूम के ऊपर सीसीटीवी कैमरा लगाने के मामले में शनिवार को चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। पुलिस को आरोपी महंत मुकेश गोस्वामी के मोबाइल फोन में पिछले पांच दिन के अंदर गंगनहर घाट पर स्नान करने आई महिलाओं की 300 से ज्यादा वीडियो फुटेज मिली हैं। इनमें 70 से ज्यादा फुटेज चेंजिंग रूम की बताई जा रही हैं। पुलिस मोबाइल को पुराना डेटा रिकवर करने के लिए लैब में भेजने की तैयारी कर रही है। वहीं, यह शर्मनाक मामला सामने आने के बाद नहर में नहाने के लिए आने वाली महिलाओं की संख्या काफी कम हो गई है।

गंगनहर घाट परिसर में महिला चेजिंग रूम के ऊपर लगे सीसीटीवी कैमरे का राज सामने आने के बाद से पुलिस प्रशासन के अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है। जब्त किए गए महंत के मोबाइल की बारीकी से जांच की जा रही है। सूत्रों के अनुसार महंत के मोबाइल में पांच दिन की रिकॉर्डिंग मिली है। पांच दिन के अंदर सैकड़ों महिलाओं ने चेंजिंग रूम में कपड़े बदले थे। पुलिस को अंदेशा है कि महंत काफी समय से यह खेल खेल रहा था। सीसीटीवी सिर्फ महंत के मोबाइल से कनेक्ट था, जबकि शनि मंदिर घाट की जिम्मेदारी महंत का बेटा, उनकी पत्नी और अन्य लोग संभालते थे। पुलिस को शक है कि महंत किसी गिरोह से मिला हुआ था, जो ऐसी वीडियो क्लिप खरीदते हैं। महंत के मोबाइल का पिछला डेटा रिकवर करने के लिए उसे लैब भेजने की तैयारी की जा रही है। मसूरी सर्किल एसीपी नरेश कुमार ने बताया कि महंत का मोबाइल कब्जे में लिया गया है। इसकी लैब में जांच कराई जा रही है। आरोपी की तलाश में दो टीमों का गठन किया गया है।

महिलाओं की संख्या कम हुई : दूसरी ओर, सीसीटीवी कैमरा लगे होने का मामला सामने आने के बाद गंगनहर में नहाने आने वाली महिलाओं की संख्या काफी कम हो गई है। यहां पुलिस की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।

पुलिस की लापरवाही सामने आई : महिला ने 21 मई को ही मुरादनगर थाने में इस संबंध में तहरीर दी थी। पुलिस ने 22 मई को महंत का मोबाइल अपने कब्जे में ले लिया और 23 मई की रात को महिला की तहरीर पर महंत मुकेश गोस्वामी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। यदि 21 मई को महंत को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी जाती तो सभी राज सामने आ जाते, लेकिन पुलिस ने महंत को फरार होने का मौका दिया।

20 साल से था महंत मुकेश गोस्वामी दबदबा

बीस साल पहले गंगनहर घाट सिंचाई विभाग की देखरेख में रहता था। वर्ष 2004 में महंत ने अपना पैर जमाना शुरू किया और फिर वह यहां पर पूरी तरह से जम गया। घाट पर उसने कई मंदिर बनवा दिए।

आरोपी पर पहले से चार मुकदमे दर्ज

महंत की तलाश में पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। पुलिस की टीम हरिद्वार, मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि महंत की गिरफ्तारी के बाद ही कई राज सामने आएंगे। डीसीपी ग्रामीण विवेक चंद्र यादव ने बताया कि महंत मुकेश गोस्वामी पर एक मुकदमा मेरठ और तीन मुकदमे गाजियाबाद में विभिन्न थानों में दर्ज हैं। उसके और आपराधिक रिकॉर्ड के बारे में पता लगाया जा रहा ह्रै।

सिंचाई विभाग ने चेंजिंग रूम हटाया

सिंचाई विभाग की टीम ने गंगनहर पटरी पर शनि मंदिर के पास से शनिवार को चेंजिग रूम को हटा दिया। शुक्रवार को भी बुलडोजर चलाकर अतिक्रमण हटाया गया था। विरोध को देखते हुए भारी पुलिस फोर्स तैनात रही। उल्लेखनीय है कि गत 21 मई को एक गांव निवासी महिला अपनी 14 साल की पुत्री के साथ गंगनहर में स्नान करने के लिए आई थी। स्नान के बाद जब वह चेंजिंग रूम में कपड़े बदलने लगी तो उन्हें सीसीटीवी कैमरा दिखाई दिया।

पुलिस ने हरिद्वार और मुजफ्फरनगर में डेरा डाला

महंत की तलाश में पुलिस की दो टीमों को लगाया गया है। पुलिस की टीम हरिद्वार, मुजफ्फरनगर और अन्य स्थानों पर ताबड़तोड़ दबिश दे रही है। पुलिस का दावा है कि महंत की गिरफ्तारी के बाद ही कई राज सामने आएंगे। गंगनहर घाट पर पुलिस फोर्स तैनात कर दिया गया है। बता दें कि गत 21 मई को एक गांव निवासी महिला अपनी 14 साल की पुत्री के साथ गंगनहर में स्नान करने के लिए आई थी। स्नान के बाद जब वह चेंजिंग रूम में कपड़े बदल रही थी तो उन्हें सीसीटीवी कैमरा दिखाई दिया। इसके बाद महिला ने जमकर हंगामा किया।

NEWS SOURCE :livehindustan

#Crime_news #crime #Faridabad_News_24_Media #Faridabad_News_24 faridabadnews faridabadnews24 Mahant used to watch women changing clothes in the changing room of 'Chhota Haridwar' More than 300 'dirty' videos found in the phone
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.