हरियाणा में एंटी करप्शन ब्यूरो की टीम ने रिश्वत केस में एक होमगार्ड और एक जीएसटी इंस्पेक्टर को गिरफ्तार किया है। दोनों ही आरोपी अलग अलग मामलों में रिश्वत की मांग कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक झज्जर जिला के छुछकवास थाने में तैनात होमगार्ड को एसीबी की टीम ने देर शाम ढाई लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ा है। आरोपी सतेंद्र ने किसी महिला को अश्लील मैसेज भेजने के मामले में निकलवाने की एवज में रिश्वत मांगी थी। इस मामले में शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी एक महिला के साथ जान पहचान थी। इसके बाद आरोपी होमगार्ड सतेंद्र…
Author: faridabadnews24
पेट में गैस बने, तो एसिडिटी समझकर नजरंदाज न करें. वरना जान जाने की नौबत आ सकती है. ब्रिटेन की रहने वाली 25 साल की लिव रोज के साथ यही हुआ. लिव जब 18 साल की थी, तो पेट में गैस बनने की समस्या से परेशान थी. असहनीय दर्द होता था. ऐसा लगता था कि जान निकल जाएगी. डॉक्टरों को दिखाया तो पहले तो उन्होंने सामान्य एसिडिटी की समस्या बताकर दवाएं दे दी. लेकिन दर्द ठीक नहीं हुआ. बाद में गंभीरता से जांच हुई तो पता चला कि वह पेट के लकवे की बीमारी गैस्ट्रोपेरेसिस से ग्रसित हैं. इसकी वजह…
Namaskar Benefits in Hindi: हिन्दू धर्म में किसी से मिलते या विदा लेते समय एक-दूसरे को सम्मान देने के लिए हाथ जोड़कर नमस्कार किया जाता है। नमस्ते के माध्यम से एक-दूसरे के प्रति विनम्रता भी प्रकट की जाती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि इससे व्यक्ति को अपने जीवन में और क्या-क्या लाभ मिल सकते हैं। नमस्कार का आध्यात्मिक महत्व हमारे शरीर को दो भागों में बांटा गया है, जिसमे दाएं भाग को इडा और बाएं भाग को पिंडली कहा जाता है। ऐसे में नमस्कार करते समय इडा और पिंगला नाड़ी आपस में मिल जाती है, जिससे शरीर में आध्यात्मिकता…
घर पर वाई-फाई लगवाना किसी बड़े खर्चे से कम नहीं होता। कैसा हो अगर आपको घर पर वाईफाई लगवाना फ्री में पड़े। हैरान मत होइए, यह सच है। हम मजाक नहीं कर रहे हैं। भारत संचार निगम लिमिटेड (Bharat Sanchar Nigam Limited) टेलीकॉम ऑपरेटर अपने ग्राहकों को एक खास ऑफ दे रहा है। ब्रॉडबैंड कनेक्शन लगाना हुआ आसान टेलीकॉम टॉक की एक लेटेस्ट रिपोर्ट के मुताबिक, नए ग्राहकों को आकर्षित करने के लिए कंपनी (Bharat Sanchar Nigam Limited) वाईफाई इंस्टॉलेशन चार्ज नहीं ले रही है। इसका मतलब हुआ कि ब्रॉडबैंड कनेक्शन के लिए यह पूरी तरह से फ्री होगा। ब्रॉडबैंड कनेक्शन…
Summer Fashion: गर्मियों में फैशन के साथ एक्सपेरिमेंट करने के तमाम मौके होते हैं। ऑफिस से लेकर डे आउटिंग, पार्टी, ट्रिप, फैमिली फंक्शन्स मतलब आप हर एक जगह कुछ नया ट्राई करके अपना एक अलग स्टाइल क्रिएट कर सकती हैं। गर्मियों में लाइट कलर्स के आउटफिट्स बेस्ट माने जाते हैं, लेकिन लाइट शेड्स हर किसी को नहीं भाते। दूसरों पर खिलने वाला बबलगम पिंक जरूरी नहीं आप भी जंचें। यही बात ब्लू, येलो और ग्रीन शेड्स के साथ भी अप्लाई होती है। ऐसे में कलर्स के ऑप्शन्स लिमिटेड हो जाते हैं। वैसे एक ऐसा कलर है, जो लगभग हर एक…
फरीदाबाद: फरीदाबाद पुलिस परिवार के 11 सदस्यों की सेवानिवृत्ति पर, आज पुलिस आयुक्त कार्यालय के सभागार में विदाई समारोह का आयोजन किया गया। डीसीपी सेंट्रल जसलीन कौर ने सेवानिवृत्त सभी सदस्यों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर हेड क्लर्क चंद्रभान, वेलफेयर इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर महेश, सब इंस्पेक्टर रामकुमार सहित पुलिस आयुक्त कार्यालय के अन्य ब्रांच के पुलिसकर्मी मौजूद रहे। आज सेवानिवृत्ति पाने वाले इंस्पेक्टर सुरेंद्र सिंह, ऑनरेरी इंस्पेक्टर हुकम सिंह, आनंदपाल व हुकम सिंह, उपनिरीक्षक राजकुमार, नरेंद्र कुमार, विजय सिंह व सुखबीर सिंह,, मुख्य सिपाही बलबीर सिंह व तेजवीर सिंह तथा चतुर्थ श्रेणी कालीचरण इत्यादी के परिजन विदाई समारोह में…
Govt Jobs : डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर बनने का सपना है, तो शानदार मौका है. तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड (TN TRB) ने तमिलनाडु कॉलेजिएट एजुकेशनल सर्विस में असिस्टेंट प्रोफेसर के 4000 रिक्त पदों पर भर्ती निकली है. तमिलनाडु शिक्षक भर्ती बोर्ड ने इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है. अब उम्मीदवार 15 मई शाम पांच बजे तक आवेदन कर सकेंगे. आवेदन करने की अंतिम तिथि trb.tn.gov.in पर जाकर करना है. कौन कर सकता है आवेदन असिस्टेंट प्रोफेसर भर्ती के लिए उम्मीदवारों को 55 फीसदी अंकों के साथ संबंधित विषय में मास्टर किया होना चाहिए. साथ ही उम्र…
छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से देवर- भाभी जैसे पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है, जहां देवर ने भाभी के साथ डरा धमका कर दुष्कर्म किया. यह मामला विश्रामपुर थाना क्षेत्र का है. पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. दरअसल विधवा भाभी अपने बच्चों के साथ घर में सो रही थी, तभी रात में आरोपी कृष्ण सिंह दरवाजा खटखटाया और जैसे ही दरवाजा खुला कृष्ण सिंह घर के अंदर घुस गया और जान से मारने की धमकी देते हुए महिला के साथ दुष्कर्म किया. किसी को नहीं बताने की…
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हर दिन कुछ ना कुछ वायरल होता ही रहता है। कभी डांस करते हुए लोगों का वीडियो वायरल हो जाता है तो कभी अश्लील हरकत करते कपल का वीडियो सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है। इन वीडियोज के अलावा लड़ाई का भी वीडियो वायरल होता है जिसमें लोग एक दूसरे से किसी ना किसी बात पर लड़ते हुए नजर आते हैं। अभी सोशल मीडिया पर एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है मगर यह लड़ाई किन्हीं दो आम लोगों के बीच नहीं बल्कि एक शख्स का पुलिस से लड़ते हुए वीडियो वायरल हो…
राखी सावंत का नाम आए और कोई नई कंट्रोवर्सी न हो क्या ऐसा हो सकता है? आपका जवाब हरगिज नहीं ही होगा। राखी सवंत एक के बाद एक नए विवाद खड़े करने के लिए जानी जाती हैं। उनकी कोई भी बात पैपराजी और मीडिया से छिपती नहीं है। अब राखी सावंत एक बार फिर चर्चा में हैं। राखी सावंत लंबे वक्त तक पैपराजी के कैमरों की नजरों से गायब रहीं, क्योंकि वो दुबई में थीं, लेकिन अब एक्ट्रेस वापस आ गई हैं। मुंबई वापसी के साथ ही राखी सावंत को अलग-अलग जगहों पर स्पॉट किया जा रहा है। हाल में…
