Cyber fraud: फ्री ऑनलाइन गेम के चक्कर में मुंबई के एक युवक ने साइबर फ्रॉड के बाद अपनी जान गंवा दी. मुंबई के नालासोपारा में रहने वाले एक 18 साल के लड़के ने खुदकुशी कर ली. इससे पहले उसे 2 लाख रुपये का चूना लगा था. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को मुंबई में यह घटना हुई. 18 साल का युवक मोबाइल पर गेम खेल रहा था, उस दौरान उसने एक लिंक पर क्लिक कर दिया और उसके बाद 2 लाख रुपये की ठगी का शिकार हो गया. इसके बाद उसने खुदकुशी कर ली. जानते हैं पूरा मामला. 11वीं में पढ़ने…
Author: faridabadnews24
मुरादाबाद: उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. एक शादीशुदा महिला को सोशल मीडिया फेसबुक पर राजस्थान के युवक के साथ प्यार हो गया. इसके बाद मौका पाते ही महिला अपने पति को बाथरूम में बंदकर दो बच्चों को छोड़कर प्रेमी के साथ फरार हो गई महिला के पति का आरोप है कि कई महीने से उसकी पत्नी की राजस्थान के धौलपुर के युवक से दोस्ती हुई थी. वह उससे फेसबुक पर बात करती थी. उसके पास ही गई होगी. पुलिस ने पति की शिकायत पर जांच करनी शुरू कर दी है. महिला के…
फरीदाबाद : भाजपा के लोकसभा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के समर्थन में एनआईटी क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता सतीश फागना द्वारा डबुआ अनाज मंडी में एक विशाल स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मौजूद भारी संख्या में लोगों ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर के पक्ष में हुंकार भरते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम में उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए भाजपा प्रत्याशी कृष्णपाल गुर्जर ने कहा कि आज पूरा विश्व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगे नतमस्तक है, आज रूस कहता है कि भारत पर किसी का दबाव नहीं है। चीन अपना…
फरीदाबाद: श्री सिद्धपीठ हनुमान मंदिर एनआईटी नंबर एक में संचालित डा. अनिल मलिक सीनियर सैकेंडरी स्कूल के संस्थापक डा. अनिल मलिक की पुण्यतिथि पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया सहित गणमान्य लोगों व अध्यापकों ने डा. अनिल मलिक चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए राजेश भाटिया ने कहा कि डा. अनिल मलिक ने वर्षाे पहले जो पौधा रोपा था, आज वह वट वृक्ष के रूप में बच्चों को शिक्षित करने का काम कर रहा है, उन्होंने कहा कि जो पहले डा. अनिल मलिक ने…
लोकसभा चुनाव 2024 से ठीक पहले एक जांच एजेंसी ने बड़ा ऐलान किया है. जांच एजेंसी ने एक मामले की जांच में सहयोग करने वाले शख्स को ₹2000000 रुपए का ईनाम देने का ऐलान किया है. साथ ही यह भरोसा भी दिलाया है कि सूचना देने वाले का नाम और पहचान पूरी तरह से गुप्त रखा जाएगा. दरअसल, ₹20 लाख का ईनाम देने की घोषणा करने वाले एजेंसी का नाम नेशनल इन्वेस्टिगेशन एजेंसी यानी एनआईए है. एनआईए ने इस इनाम की घोषणा बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे ब्लास्ट केस को लेकर की है. उल्लेखनीय है कि बेंगलुरु के आईटीपीएल रोड पर…
देश की राजधानी दिल्ली में रहने वाले शराब के शौकीनों के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है. दिल्ली सरकार ने अप्रैल महीने में 5 दिनों के ड्राई डे की घोषणा की है. आबकारी विभाग की ओर से इसकी तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं. अप्रैल में इन पांचों दिन शराब के ठेके बंद रहेंगे. इस दिन न तो शराब खरीद सकेंगे और न ही बेच सकेंगे. इसका मतलब यह हुआ कि सरकार द्वारा निर्धारित तिथियों पर शराब के ठेके पूरी तरह से बंद रहेंगे. आदेश का उल्लंघन करने पर कठोर कार्रवाई की जाएगी. दिल्ली सरकार के आबकारी विभाग…
Bigg Boss OTT 3: टीवी रियलिटी शो बिग बॉस 17 खत्म होने के बाद से ही ओटीटी के तीसरे सीजन की चर्चा शुरू हो गई है। सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 (Bigg Boss OTT Season 3) में कई कंटेस्टेंट्स के नाम सामने आ रहे हैं। अब शाह रुख खान (Shah Rukh Khan) की रील बेटी भी इस शो का हिस्सा बनने जा रही हैं। बॉलीवुड में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस इस वक्त लाइमलाइट से दूर है। खबरें हैं कि वह सलमान खान के रियलिटी शो के साथ कमबैक करने जा रही हैं। ये कोई और नहीं बल्कि…
कानपुर: कानपुर-बुंदेलखंड की 10 सीटों पर सियासी रण सज चुका है। भाजपा के ताने-बाने बुन चुके हैं लेकिन बाकी दलों में चेहरों की सियासत अभी उलझी हुई है। कुछ सीटों पर विपक्षी, चुनावी दंगल हांकने को तैयार हो चुके हैं ,लेकिन कहीं पर तस्वीर अभी तक स्पष्ट नहीं हो सकी है। वीवीआइपी सीट कन्नौज में अब भी विपक्ष रणनीतियां बनाने में ही उलझा हुआ है। फर्रुखाबाद, बांदा-चित्रकूट, हमीरपुर-महोबा का चुनावी मैदान विपक्षी खेमा नहीं होने के चलते खामोश है। कहीं बसपा की चुप्पी से चुनावी तीर तरकश से निकल नहीं पा रहे हैं। प्रत्याशियों की घोषणा नहीं होने के कारण चुनाव…
फरीदाबाद : ग्रेटर फरीदाबाद स्थित जयश्री राम स्पोर्ट्स सिटी में खेले गए क्रिकेट मुकाबले में माई खाता एक्सपर्ट ने स्ट्राइकर इलेवनए को 29 रनों से हरा दिया।पहले बल्लेबाजी करने उतरी माई खाता एक्सपर्ट की टीम ने 5 विकेट खोकर 190 रन बनाये। टीम के लिए बल्लेबाजी करते हुए कप्तान गौरांग गौड़ ने 70 रन की शानदार पारी खेली अलंकार ने 48 और अशोक पाण्डे ने 33 रन बनाये। स्ट्राइकर इलेवन की ओर से गेंदबाजी करते हुए राकेश ने 4 ओवर में 33 रन देकर 3 विकेट लिए।वहीं राहुल ने 4 ओवर में 29 रन और रमन ने 35 रन देकर…
पलवल : होडल विधानसभा क्षेत्र के गांव औरंगाबाद में हरियाणा के सीएम नायब सैनी ने विजय संकल्प रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश हित में कार्य किया। अबकी बार भाजपा लोकसभा चुनावों में 400 पार सीटें लेगी। बदमाशों की दी नसीहत वहीं फोन पर धमकी देकर डराकर पैसे मांगने वाले बदमाशों को सीएम सैनी ने नसीहत दी। उन्होंने कहा कि बदमाशों को बख्शा नहीं जाएगा। सुधर जाओ नहीं तो यूपी की तरह उनका इलाज करंगे। साथ ही लापरवाह अधिकारियों को चेतावनी देते हुए कहा कि…
