सेठ: रामजीदास गुड़वाला दिल्ली के करोड़पति सेठ और बैंकर थे. उनके दिल में देश को आजाद कराने की तड़प इतनी ज्यादा थी कि वो अपनी करोड़ों रुपये की संपत्ति न्योछावर करने के लिए तैयार थे. उनको 1857 के क्रांतिवीर और दानवीर के रूप में जाना जाता है. वह अंतिम मुगल बादशाह बहादुर शाह जफर के गहरे दोस्त थे. रामजीदास का जन्म दिल्ली में एक अग्रवाल परिवार में हुआ था. इनके परिवार ने दिल्ली में पहली कपड़े की मिल की स्थापना की थी. वैसे तो रामजीदास का परिवार मूल रूप से राजस्थान के नागौर का रहने वाला था. पर रामजीदास का जन्म…
Author: faridabadnews24
आप अगर लोगों से सवाल पूछेंगे कि सबसे वफादार जानवर कौन सा है, तो लोग जवाब में कुत्ते का नाम लेंगे। कुत्ते की वफादारी लोगों को काफी पसंद आती है। इसी कारण कुछ लोग कुत्ते को अपने घर में पालते हैं तो वहीं कुछ लोग गली के कुत्तों को पालतू जानवर जैसा ट्रीट करते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि कुत्ता एक वफादार जानवर होता है मगर वफादार होने के साथ ही साथ यह काफी खतरनाक भी होता है। इसके कई उदाहरण आपने पिछले कुछ दिनों में देखे होंगे। अगर नहीं देखा है तो फिर सोशल मीडिया पर वायरल…
Mahashivratri Vrat 2024 Date: इस साल महाशिवरात्रि 08 मार्च 2024, शुक्रवार के दिन मनाई जाएगी। माना जाता है कि इस तिथि पर भगवान शिव और माता पार्वती का विवाह हुआ था, इसलिए इस दिन को शिव और शक्ति के मिलन के रूप में मनाया जाता है। ऐसे में शिवरात्रि के दिन महादेव और माता गौरी की पूजा से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। ऐसे में शिवरात्रि की पूजा में शिवलिंग पर ये चीजें जरूर अर्पित करनी चाहिए। ऐसे करें अभिषेक महाशिवरात्रि के दिन शिवलिंग का गंगाजल से अभिषेक करना बहुत-ही शुभ माना गया है। धार्मिक मान्यताओं…
सरकारी नौकरी करने का मन बना चुके हैं और इसकी तैयारी भी कर रहे हैं तो ये खबर आपके काफी काम की है। दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (डीएसएसएसबी) ने फार्मासिस्ट, नर्सिंग ऑफिसर और अन्य पदों पर वैकेंसी निकाली है। जो उम्मीदवार इन पदों पर आवेदन करने की सोच रहे हैं वे आधिकारिक वेबसाइट dsssb.delhi.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जानकारी दे दें कि इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है और आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तारीख 13 मार्च है। वैकेंसी डिटेल बोर्ड के जरिए यह भर्ती अभियान 1896…
चेन्नई: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या में दोषी संथन की चेन्नई के एक अस्पताल में मौत हो गई। राजीव गांधी हत्याकांड में 20 साल से ज्यादा जेल की सजा काटने के बाद दो साल पहले सुप्रीम कोर्ट ने संथन को रिहा किया था। जानकारी के मुताबिक संथन की मौत हार्ट अटैक से हुई। संथन उर्फ टी सुथेन्डिरराजा (55 वर्ष) एक श्रीलंकाई नागरिक था। 1991 में श्री पेरम्बदूर में पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की हत्या के मामले में 20 साल से ज्यादा जेल की सजा काटने के बाद 2022 में सुप्रीम कोर्ट ने संथन समेत सात लोगों को रिहा कर…
नई दिल्ली: लोकसभा चुनाव की आहट ने तमाम राजनीतिक दलों में भगदड़ की स्थिति बना दी है. उत्तर से दक्षिण, पूर्व से पश्चिम तमाम राजनीतिक दलों से नेताओं के अपने दल को छोड़कर बीजेपी में शामिल होने की होड़ लग गई है. अपनी पार्टियां छोड़कर रातोंरात बीजेपी में शामिल हो रहे इन नेताओं को भी शायद लग रहा है कि बीजेपी के अश्वमेध घोड़े पर सवार होकर ही चुनावी वैतरणी पार कर सकेंगे. अभी तो लोकसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान भी नहीं हुआ है, सूत्रों की माने तो तमाम पार्टियों में ऐसे नेताओं की बड़ी संख्या है जो चुनावी आचार…
प्रेगनेंसी में पूरे 9 महीने तक एक महिला को एकदम फिट और बीमारियों से बचकर रहने की जरूरत होती है। इसके लिए हेल्दी डाइट लेना, व्यायाम करना और तनाव को दूर रखना सबसे ज्यादा जरूरी हो जाता है। खाने-पीने में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जो बच्चे की सेहत के लिए भी फायदेमंद हों। आप जो भी खाना खाती हैं उसका असर आपके गर्भ में पल रहे बच्चे पर भी होता है। इसीलिए आयुर्वेद हो या फिर डॉक्टर की सलाह गर्भावस्था में सभी हेल्दी खाने के लिए कहते हैं। आइये जानते हैं गर्भावस्था के दौरान ऐसी कौन सी चीजें हैं…
इन दिनों अपनी खुद की पहचान क्रिएट करने के लिए सोशल मीडिया यकीनन एक बेहतरीन प्लेटफॉर्म है। आज के टाइम में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी किसी सेलेब्स से कम नहीं होते हैं। उन्हें लाखों-करोड़ों लोग फॉलो करते हैं। लेकिन यहां तक पहुंचना हर किसी के लिए आसान नहीं है। कई सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ऐसे भी हैं, जो इस कामयाबी तक पहुंचने से पहले काफी दुख झेल चुके हैं, इन्हीं में से एक नाम है वर्षा सोलंकी का जो अपने इंस्टाग्राम रील्स को लेकर सुर्खियों में रहती हैं। वर्षा सोलंकी की रील्स देख फैंस हंस-हंसकर लोटपोट हो जाते हैं। लेकिन क्या…
योग गुरु बाबा रामदेव की पतंजली आयुर्वेद को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। मंगलवार को अदालत ने पतंजलि की दवाओं के प्रचार पर रोक लगाने का अंतरिम आदेश जारी कर दिया है। साथ ही पुराने आदेश के उल्लंघन पर बाबा रामदेव और आचार्य बालकृष्ण के खिलाफ अवमानना का नोटिस भी जारी किया है। सुनवाई के दौरान कोर्ट ने केंद्र सरकार को भी फटकार लगाई है। भारत के शीर्ष न्यायालय में इस मामले की सुनवाई जस्टिस हिमा कोहली और जस्टिस एहसानुद्दीन अमानुल्लाह की बेंच कर रही थी। बार एंड बेंच की रिपोर्ट के अनुसार, कोर्ट का कहना है कि…
Rajya Sabha Elections 2024 Results : तीन राज्यों में राज्यसभा की 15 सीटों के नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग हुई और जिनकी जीत सुनिश्चित लग रही थी वे हार गए और जिनकी हार तय नजर आ रही थी, वे जीत गए। उत्तर प्रदेश में बीजेपी 10 में से 8 सीटें जीतने में कामयाब रही वहीं समाजवादी पार्टी को दो सीटों पर जीत हासिल हुई। कर्नाटक में कांग्रेस ने राज्यसभा की तीन सीटें जीत ली वहीं हिमाचल में उसे तगड़ा झटका लगा। हिमाचल की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना…
