Close Menu
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Facebook WhatsApp
Faridabad News24
  • होम
  • देश-विदेश
  • हरियाणा
  • दिल्ली
  • फरीदाबाद
  • वायरल
  • जॉब अलर्ट
  • सेहत
  • क्राईम
  • मनोरंजन
  • संपर्क करें
Home » हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका पर कर्नाटक ने बचाई लाज, UP में BJP ने 8 सीटें जीती: Rajya Sabha Elections 2024 Results

हिमाचल में कांग्रेस को बड़ा झटका पर कर्नाटक ने बचाई लाज, UP में BJP ने 8 सीटें जीती: Rajya Sabha Elections 2024 Results

faridabadnews24By faridabadnews24February 28, 2024No Comments3 Mins Read
IMAGES SOURCE : GOOGLE

Rajya Sabha Elections 2024 Results : तीन राज्यों में राज्यसभा की 15 सीटों के नतीजे बेहद चौंकाने वाले रहे हैं। बड़े पैमाने पर क्रॉस वोटिंग हुई और जिनकी जीत सुनिश्चित लग रही थी वे हार गए और जिनकी हार तय नजर आ रही थी, वे जीत गए। उत्तर प्रदेश में बीजेपी 10 में से 8 सीटें जीतने में कामयाब रही वहीं समाजवादी पार्टी को दो सीटों पर जीत हासिल हुई। कर्नाटक में कांग्रेस ने राज्यसभा की तीन सीटें जीत ली वहीं हिमाचल में उसे तगड़ा झटका लगा। हिमाचल की सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा।

यूपी में बीजेपी का परचम

यूपी में राज्यसभा की 10 में से 8 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की जबकि समाजवादी पार्टी के दो उम्मीदवार विजयी घोषित किए गए। उत्तर प्रदेश की 10 सीटों पर कुल 11 उम्मीदवार मैदान में थे। सपा ने तीन प्रत्याशियों को मैदान में उतारा था जबकि भाजपा ने पहले सात प्रत्याशी उतारे थे लेकिन बाद में उसने संजय सेठ के रूप में आठवां उम्मीदवार भी खड़ा कर दिया था। जिसके चलते चुनाव जरूरी हो गया था।

यूपी में इन उम्मीदवारों ने हासिल की जीत

बीजेपी के जिन 8 उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की उनमें पूर्व केंद्रीय मंत्री आर.पी.एन.सिंह, पूर्व सांसद चौधरी तेजवीर सिंह, पार्टी की उत्तर प्रदेश इकाई के महासचिव अमरपाल मौर्य, पूर्व राज्य मंत्री संगीता बलवंत (बिंद), पार्टी प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, पूर्व विधायक साधना सिंह,  आगरा के पूर्व महापौर नवीन जैन और संजय सेठ हैं। सपा ने अभिनेत्री-सांसद जया बच्चन, भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्‍य सचिव आलोक रंजन और दलित नेता रामजी लाल सुमन को मैदान में उतारा था। इनमें से आलोक रंजन को हार का सामना करना पड़ा।

हिमाचल में कांग्रेस को तगड़ा झटका

हिमाचल की एक राज्यसभा सीट पर बेहद दिलचस्प मुकाबला रहा। यहां कांग्रेस और बीजेपी के बीच टक्कर थी। माना जा रहा था अभिषेक मनु सिंघवी आसानी से जीत जाएंगे। यहां बीजेपी ने हर्ष महाजन को अपना उम्मीदवार बनाया था। दोनों को 34-34 वोट मिले। इसके बाद लॉटरी सिस्टम के जरिए पर्ची निकाली गई और पर्ची में हर्ष महाजन का नाम निकला। इस चुनाव में कांग्रेस के 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की।

कर्नाटक ने बचाई कांग्रेस की लाज

कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए वोटिंग हुई। यहां कांग्रेस ने तीन सीटें जीत ली जबकि एक सीट बीजेपी के खाते में गई। कांग्रेस की ओर से पार्टी के कोषाध्यक्ष अजय माकन, जीसी चंद्रशेखर और सैयद नसीर हुसैन ने जीत हासिल की। वहीं बीजेपी की ओर से नारायण बंदगे ने जीत दर्ज की। कर्नाटक में चार सीट के लिए पांच उम्मीदवार मैदान में थे, जिनमें जनता दल (सेक्युलर) के उम्मीदवार डी. कुपेंद्र रेड्डी भी शामिल थे। चुनाव में ‘क्रॉस वोटिंग’ हुई और भाजपा विधायकों में से एक, एस टी सोमशेखर ने कांग्रेस के अजय माकन के लिए वोटिंग की जबकि अन्य विधायक ए.शिवराम हेब्बार ने वोटिंग में हिस्सा नहीं लिया।

NEWS SOURCE : indiatv

Big blow to Congress in Himachal but Karnataka saved its shame BJP won 8 seats in UP: Rajya Sabha Elections 2024 Results faridabadnews faridabadnews24
Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on YouTube
Share. Facebook Twitter WhatsApp Email Telegram Copy Link
faridabadnews24

Related Posts

लेबलब्लाइंड और टीपीसीआई ने ईयू लेबलिंग वेबिनार सफलतापूर्वक संपन्न किया, 300+ भारतीय फूड एक्सपोर्टर्स ने किया पंजीकरण..

April 15, 2026

महंगाई का नया झटका: जानें कितना महंगा हुआ, 1 अप्रैल से 5 किलो वाले छोटे गैस सिलेंडर के दाम में भी भारी उछाल

April 1, 2026

कोई भी नहीं जानता होगा जवाब, गैस सिलेंडर के नीचे क्यों होते हैं ऐसे छोटे छेद?

March 11, 2026

Comments are closed.

Facebook X (Twitter) Pinterest Vimeo WhatsApp TikTok Instagram

News

  • देश-विदेश
  • फरीदाबाद
  • हरियाणा
  • कारोबार
  • क्राईम
  • मनोरंजन

Company

  • Information
  • Advertising
  • Classified Ads
  • Contact Info
  • Do Not Sell Data
  • GDPR Policy

Services

  • Subscriptions
  • Customer Support
  • Bulk Packages
  • Newsletters
  • Sponsored News
  • Work With Us

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

© 2026 ThemeSphere. Designed by CSe.
  • Contact
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • Disclaimer

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.