फरीदाबाद। सिद्धपीठ श्री हनुमान मंदिर 1 नंबर मार्किट में हर वर्ष की भांति इस बार भी दशहरा पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इस दौरान 22 अक्टूबर को 06:30 बजे से 8:30 बजे तक बालाजी की चौकी तत्पश्चात लंका दहन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जबकि 24 अक्टूबर को सूर्य अस्त के समय रावण दहन किया जाएगा और 25 अक्टूबर को भरत मिलाप कार्यक्रम सुबह 10:30 बजे से 12 बजे तक मंदिर प्रांगण में आयोजित किया जाएगा। यह जानकारी देते हुए मंदिर के प्रधान राजेश भाटिया ने कहा कि इस भव्य दशहरा समारोह का आयोजन को लेकर मंदिर कमेटी के सभी सदस्य…
Author: faridabadnews24
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि आशा वर्कर्स के मानदेय में 2100 रुपये की बढ़ोतरी कर 6100 रुपये मासिक और सेवानिवृति पर 2 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।श्री मनोहर लाल ने आज यहां हरियाणा आशा वर्कर्स पदाधिकारियों के साथ हुई बातचीत के दौरान कही। उन्होंने कहा कि आशा वर्कर की प्रोत्साहन राशि में बढ़ोतरी करने के लिए भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय को पत्र लिखा जाएगा। गौरतलब है कि आशा वर्कर को पहले ही, कार्य के दौरान मृत्यु होने पर पर 3 लाख रुपये की राशि प्रदान की जाती है। इस दौरान बैठक में…
पेट्रोल के बढ़ते दामों और गाड़ियों की हाई मेंटेनेंस से परेशान होकर लोग अब इलेक्ट्रिक कारों की तरफ बढ़ने लगे हैं। EV की मांग इतनी ज्यादा बढ़ रही है कि ऑडी, BMW जैसी बड़ी कंपनियां भी इस मैदान में उतर चुकी हैं। इतना ही नहीं अब तो सरकार भी लोगों को इलेक्ट्रिक कार खरीदने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। इसी बीच एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें एक लड़की इलेक्ट्रिक कार में पेट्रोल भरने की कोशिश कर रही है। इस वीडियो को लोग सोशल मीडिया पर काफी शेयर कर रहे हैं। 10 साल की…
Mother Emotional Post: सोशल मीडिया पर ऐसे कई पोस्ट हैं जिनमें लोग पूछ रहे हैं कि मेट्रो शहर में रहने के लिए उनकी महीने की सैलरी कम से कम कितनी होनी चाहिए. लोग अपना परिवार चलाने के लिए कम से कम 20000 रुपये या फिर उससे ज्यादा की मांग रखते हैं. हालांकि, दिल्ली-मुंबई जैसे शहरों में 20000 रुपये न के बराबर कहा जाता है, क्योंकि रहने के लिए किराए का मकान से लेकर, खाने-पीने, ट्रेवेलिंग में खर्च हो जाते हैं. ऐसा कहा जाता है कि लाख या उससे अधिक रुपये प्रति माह मेट्रो शहर में आराम से रहने के लिए पर्याप्त…
हरियाणा में संगठन मजबूती के साथ-साथ जननायक जनता पार्टी राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जोर-शोर से जुटी हुई है। हरियाणा के उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला जन संकल्प यात्रा के माध्यम राजस्थान में 19 अक्टूबर वीरवार से जनसंपर्क करेंगे। दुष्यंत चौटाला 19 और 20 अक्टूबर को कोटपुतली, जयपुर, भरतपुर में मेगा रोड शो करेंगे। इस दौरान वे करीब 60 स्थानों पर स्थानीय लोगों से रूबरू होंगे। 10 साल की लड़की के साथ मकान मालिक की हैवानियत से पुलिस भी हैरान, किराएदार हो जाएं सावधान उपमुख्यमंत्री दुष्यंत चौटाला 19 अक्टूबर को कोटपुतली विधानसभा क्षेत्र में मोड़घा, संगदेड़ा, शेखुपुरा, कोटपूतली शहर, नागाजी की गौर,…
हरियाणा के पुलिस महानिदेशक शत्रुजीत कपूर ने कहा कि अनाधिकृत रूप से लाल, नीली बत्ती तथा सायरन का इस्तेमाल करने वाले लोगों के खिलाफ विशेष अभियान चलाते हुए उन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी सरकारी वाहनों पर इसका अनाधिकृत तरीके से इस्तेमाल करता पाया गया तो उनके विभाग प्रमुखों को पत्र लिखते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट कहा कि कानून सभी के लिए समान है, कानून की नजर में कोई छोटा या बड़ा नही है। 10 साल की लड़की के साथ मकान मालिक की हैवानियत से पुलिस भी हैरान, किराएदार हो जाएं…
अगर आप किसी मकान में किराएदार हैं तो आपको सावधान रहने की जरूरत हो सकती है। मकान मालिक की 10 साल की मासूम नाबालिग लड़की के साथ हैवानियत जानकर पुलिस भी दंग रह गई है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह पूरा हैरान करने वाला मामला देहरादून में सामने आया है। मकान मालिक 20 सितंबर से दस साल की मासूम का यौन उत्पीड़न कर रहा था। 16 अक्तूबर की तड़के बच्ची की मां ने आरोपी को यह हरकत करते देख लिया। इसके बाद उन्होंने पटेलनगर थाने में दुष्कर्म और पॉक्सो ऐक्ट की धारा में मुकदमा…
फरीदाबाद : बीके अस्पताल की एक्सरे मशीन बुधवार को खराब हो गई। स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को मशीन खराब होने का नोटिस कमरे के बाहर लगा दिया है। इसकी वजह से मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। मरीज बाहर जाकर एक्सरे करवाने पर मजबूर हैं। खासतौर से आपातकालीन वार्ड में आने वाले गंभीर मरीजों को ज्यादा परेशानी हो रही है। उधर, स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि मशीन का एक पार्ट खराब हो गया है। इसे ठीक होने में अभी करीब तीन दिन लगेंगे। बीके अस्पताल की ओपीडी में रोज करीब दो हजार मरीज आते हैं। इसके अलावा…
फरीदाबाद: नगर निगम के संयुक्त आयुक्त ने मुजेसर निवासी एक मकान मालिक के खिलाफ मुजेसर थाना में मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि मकान मालिक ने निगम की सील को तोड़कर वहां निर्माण कार्य शुरू किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। पुलिस के अनुसार संयुक्त आयुक्त ओर से दी गई शिकायत में बताया गया है कि गांव सेक्टर-22 के मुजेसर स्थित शमशान घाट के सामने अल्फा कम्पोनेट (पूरन कपूर) कम्पनी के खाली प्लाट में अवैध निर्माण होने की सूचना फोन के माध्यम से मिली। इसके बाद 22 सितंबर को निगम कर्मचारियों ने मौके पर जा कर…
नवरात्र उत्सव के पहले तीन दिनों में माता वैष्णों देवी में पहुंचने वाले भक्तों का एक बड़ी रिकाॅर्ड बना। नवरात्र उत्सव के पहले तीन दिनों में 1.27 लाख से अधिक लोगों ने जम्मू-कश्मीर के रियासी जिले में त्रिकुटा पहाड़ियों पर स्थित वैष्णो देवी गुफा मंदिर के दर्शन किए। शीतकालीन राजधानी जम्मू से 45 किलोमीटर दूर स्थित इस मंदिर को 9 दिवसीय नवरात्र उत्सव के दौरान देश भर से आने वाले तीर्थयात्रियों के स्वागत के लिए सजाया गया है, जो 15 अक्टूबर को शुरू हुआ और 23 अक्टूबर को समाप्त होने वाला है। श्राइन बोर्ड के एक अधिकारी ने बताया, “नवरात्र…
